कांग्रेस ने एक गड्ढे वाला तो भाजपा ने दो गड्ढे वाला शौचालय बनवाया है पर किसी ने पानी की टंकी नहीं लगवाई।
![]() |
Akhilesh Yadav in Sardar Purva |
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Akhilesh यादव ने सरदार पुरवा में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व देश की बुनियादी समस्याओं से ध्यान बंटाने और धान की कीमत, किसान के कर्ज, बेरोजगारी, बीमारी जैसे मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहता है। देश को सही रास्ते पर ले जाने की जरूरत है और वह रास्ता समाजवाद का है। भाजपा जाति धर्म की खाई पैदा कर समाज में नफरत फैलाना चाहती है। इससे खुशहाली नहीं आएगी। इसके लिए हमें विकास को आगे रखना होगा।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने समाजवादी सरकार के सभी जनहित के कामों को रोक दिया है। जनता की सहूलियत के लिए यूपी 100 डायल की व्यवस्था की गई थी। 108 नं0 एम्बूलेंस सेवा थी। गरीब महिलाओं के लिए पेंशन व्यवस्था थी। भाजपा ने इन सबको बर्बाद कर दिया। भाजपा सरकार ने नोटबंदी की जिससे किसी को फायदा नहीं हुआ। किसी को उसके जनधन खाते में 15 लाख रूपए नहीं मिले। ऐसे झूठे वादा करने वालों को सबक सिखाना है।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर गरीब महिलाओं को एक हजार रूपए पेंशन, गरीबों को 05 लाख का आवास तथा नौजवानों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा भाजपा ने गंगा मैया को साफ करने की बात कहीं पर जब नीयत ही साफ नही तो गंगा क्या साफ होगी? भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार के समय शुरू हुई भर्तियां भी रोक दी।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमने किसानों की आय बढ़ाने के लिए मंडियों की स्थापना की व्यवस्था की थी वह काम भी भाजपा ने रोक दिया। हमने शानदार एक्सप्रेस-वे बनाया जिस पर जहाज उतर सकते हैं। नौजवानों को लैपटाॅप दिए थे। गाय की रक्षा के लिए कामधेनु योजना चलाई थी। समाजवादी सरकार के समय स्मार्टफोन देने की योजना थी जिसके लिए 01 करोड 60 लाख पंजीकरण हो गए थे।
श्री यादव ने कहा कि बैंकों में आम जनता का पैसा जमा था जिसे 40 हजार उद्योगपति विदेश लेकर भाग गए। उन्होंने कहा कि आज कम आबादी वालों को ज्यादा और ज्यादा आबादी वालों को कम मिल रहा है। कांग्रेस ने एक गड्ढे वाला तो भाजपा ने दो गड्ढे वाला शौचालय बनवाया है पर किसी ने पानी की टंकी नहीं लगवाई। पूरे देश में गरीबों, पिछड़ांे और आदिवासियों को सर्वाधिक नुकसान पहुंचा। अब जनता चुनावों का इंतजार कर रही है और जिस भाजपा को वोट से सत्ता मिली उसे वोट से ही बाहर का रास्ता दिखा देगी।
लखनऊ से कानपुर, रसूलाबाद, झींझक और शिवली तक के मार्ग में स्थान-स्थान पर श्री अखिलेश यादव का भव्य स्वागत किया। कैंट एरिया में फूलबाग में लैंडमार्क होटल के पास, गंगापुल कानपुर सहित जहां भी गए सैकड़ों लोग अभिवादन में खड़े थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने रूक कर सबका अभिवादन स्वीकार किया। कानपुर के लोगों ने कहा कि जब आप मुख्यमंत्री थे तो 24 घंटा विद्युत आपूर्ति थी। अब तो बिजली राम भरोसे आती जाती रहती है।
श्री यादव ने भारतीय दलहन संस्थान और चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय संस्थान को देखते हुए कहा कि आलू किसान बर्बाद हो गया है। आलू के खेतों में कार्यरत किसानों की दुर्दशा पर उन्होंने चिंता जताई है। उनका कहना था कि गांवों की आर्थिक दशा में सुधार की आवश्यकता है। नगर पंचायत शिबली के आसपास झीलों में पक्षियों को देखकर अच्छा लगा। इस क्षेत्र में मुख्यमंत्रित्वकाल में श्री अखिलेश यादव ने वृ़क्षारोपण किया था। उनका रसूलाबाद में तिराहे पर भी भारी स्वागत किया गया।
Comments
Post a Comment
If You have any doubt, please let me know.