Skip to main content

Posts

Showing posts with the label dimple bhabhi

Ad

कन्नौज में बोलीं डिम्पल यादव - कोई मां अपने बच्चे को पढ़ा लिखाकर चैकीदार नहीं बनाना चाहेगी !

Dimple Yadav  श्रीमती डिम्पल यादव ने कन्नौज की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके आषीर्वाद एवं शुभकामना के चलते वे समाजवादी पार्टी से सांसद बनी थी। कन्नौज के विकास में वे कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी। श्रीमती यादव ने कहा कि नौटबंदी से आतंकवाद, कालाधन, नक्सलवाद खत्म नहीं हुआ। हर रोज जवान शहीद हो रहे है। यह सरकार की नाकामी है। महिलाओं के साथ अपराध बढ़े हैं। झूठे वादों की सरकार के जाने का समय आ गया है। कोई मां अपने बच्चे को पढ़ा लिखाकर चैकीदार नहीं बनाना चाहेगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन की जीत पर भरोसा जताया। सभा को बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आरएस कुशवाहा तथा जया बच्चन ने भी सम्बोधित किया। सभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री संजय सेठ भी मौजूद थे।

कल कन्नौज से नामांकन करेंगी समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिम्पल यादव - पढ़िए विस्तार से !

Dimple Yadav कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती डिम्पल यादव कल 06 अप्रैल 2019 को अपना नामांकन करेंगी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव तथा अन्य कई प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे। श्रीमती डिम्पल यादव वर्तमान में भी कन्नौज से लोकसभा सदस्य हैं। उनके प्रत्याशी होने पर यहां लोगों में भारी उत्साह तथा उल्लास है। बड़ी संख्या में कई जनपदों से भी प्रमुख समाजवादी नेता एवं कार्यकर्ता कन्नौज पहुंच रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपने नामांकन के लिए श्रीमती डिम्पल यादव श्री अखिलेश यादव तथा अन्य प्रमुख नेताओं एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के तिर्वाकट से उतर कर सीधे कलेक्ट्रेट परिसर, कन्नौज के लिए रवाना होंगी। बीच में जगह-जगह उनके भव्य स्वागत की तैयारी है। श्रीमती डिम्पल यादव नामांकन के पश्चात जीटी रोड, कन्नौज स्थित भारत होटल पहुंचेगी, जहां पार्टी कार्यालय में जनसभा होगी। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से भी श्रीमती डिम्पल यादव मुलाकात करेंगी। श्रीमती डिम्पल यादव ने लोकसभा में अपने कार

अखिलेश यादव से JNU छात्रसंघ अध्यक्ष एन0साई0 बालाजी और दिल्ली आईसा की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री कंवलप्रीत कौर ने मुलाकात की !

अखिलेश यादव से JNU छात्रसंघ अध्यक्ष  एन0साई0 बालाजी और दिल्ली आईसा की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री कंवलप्रीत कौर ने मुलाकात की  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव से जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी नई दिल्ली (जे0एन0यू0) के छात्रसंघ अध्यक्ष श्री एन0साई0 बालाजी और दिल्ली आईसा की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री कंवलप्रीत कौर ने मुलाकात किया। इस अवसर पर छात्र नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि पिछली समाजवादी सरकार में श्री अखिलेश यादव ने छात्रों-नौजवानों के हित में कई नीतिया बनायी थी। रोजगार की व्यवस्था के साथ बेरोजगारी भत्ता, युवाओं को लैपटांप वितरण और शिक्षा-व्यवस्था के सुधार की दिशा में किये गये कई महत्वपूर्ण फैसले श्री अखिलेश यादव के कुशल नेतृृत्व की ही देन है। छात्र नेताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव से 7 फरवरी को दिल्ली में लालकिला से संसद तक ‘यंग इंडिया अधिकार मार्च‘ में समर्थन का अनुरोध भी किया। श्री यादव से छात्र-नेताओं ने फरवरी में प्रस्तावित मार्च के प्रमुख बिन्दुओं जिसमें सरकार द्वारा तत्काल रिक

भाजपा का एजेंडा झूठ और धोखा है - अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और आरएसएस नए मुद््दे उछालने और मूल मुददों से भटकाने में माहिर हैं। वे कुछ भी फर्जी आरोप गढ़ सकते हैं। भाजपा से नई टेक्नालाजी के दुरूपयोग का खतरा है। विशेष तौर पर संचार माध्यमों फेसबुक, व्हाटसऐप झूठ फैलाने में प्रयोग हो सकता है। डिजिटल इंडिया का इस्तेमाल विपक्षियों का चरित्र हनन करने तथा आपत्तिजनक अफवाहें फैलाने में किया जा सकता है। आरएसएस अपने संगठन के स्तर से गांवो तक अफवाहें फैलाने के अभियान की रणनीति पर काम कर रहा है। इनके मुकाबले के लिए अभी से कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत बनाना और अनुरूशासनबद्ध तरीके से चुनाव की तैयारियों में जुट जाना होगा।  श्री यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के एक हजार प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा भाजपा का एजेंडा झूठ और धोखा है। देश की राजनीति मेेें बदलाव करने में समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हमारा प्रयास होगा कि भाजपा दुबारा सत्ता में न आने पाए। उन्होने

Ad