आज समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में इलाहाबाद से लखनऊ तक दलित चेतना और युवा चेतना साईकिल यात्रा कर लखनऊ आये सैकड़ों नौजवानों का हुआ सम्मान !
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में इलाहाबाद से लखनऊ तक दलित चेतना और युवा चेतना साईकिल यात्रा कर लखनऊ आये सैकड़ों नौजवानों को सम्मानित किया। पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव ने लोहिया सभागार में अपने सम्बोधन में कहा कि नौजवानों में ही सपने देखने का साहस और उन्हें पूरा करने की ऊर्जा होती है। जो अच्छा-बुरा दोनों रास्ता देख लेते हैं उसकी सफलता को कोई रोक नहीं सकता। हम समाजवादियों को बड़ा सपना देखना होगा और उसे पूरा करने के लिए मेहनत से जुट जाना चाहिए। समाजवादी विकास माॅडल ही सफल है और समाजवादियों को 2019 का सपना साइकिल चलाकर ही साकार करना होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र वर्मा और आर. के. चैधरी सदस्य विधान परिषदगण एस.आर.एस. यादव, अरविन्द कुमार सिंह और सुनील सिंह साजन, जावेद आब्दी, विकास यादव, राहुल सिंह, बृजेश यादव, मो0 एबाद, प्रदीप तिवारी, दिग्विजय सिंह देव, सर्वेश अम्बेडकर सहित हजारों लोग उपस्थित रहे। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार की यह सफलत