मध्यप्रदेश के सैलाना पहुंचे जीतू पटवारी, बोले- सत्ता के नशे में बीजेपी ने किसानों से झूठ बोला, आदिवासियों का भी हो रहा अपमान !
Jitu Patwari in Sailana, Ratlam (M.P.) जीतू पटवारी ने सैलाना में भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले- सत्ता के नशे में किसानों से झूठ बोला, आदिवासियों का भी हो रहा अपमान ! मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज सैलाना के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने 'मालवा के गांधी' एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय प्रभुदयाल गहलोत की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम एवं दीपावली मिलन समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं करने और आदिवासी समाज के अपमान को लेकर तीखा हमला बोला। पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता के नशे में किसानों से झूठे वादे करती है और बाद में अपने वादों से मुकर जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर फसल खरीदी को कानूनी दायरे में लाया जाएगा और आदिवासियों को उनकी जमीन वापस दिलाने के लिए कदम उठाए जाएंगे। जनसभा को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा नेता अपनी परंपरा निभा रहे हैं और मुख्यमंत्री भी आदिवासियों का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर किसानों और आदिवासी समाज के हितों की अनदे...