Skip to main content

Ad

ये देश की जनता की विजय है। ये भाजपा के 11 करोड़ भाजपा के कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम की विजय है।

Amit Shah Addressing Live From BJP HQ, New Delhi , amit shah, new delhi, loksabha winning speech, amit bhai shah
Amit Shah Addressing Live From BJP HQ, New Delhi 
लोकसभा चुनाव 2019 में जीत के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा की.. आज देश के अंदर आजादी के बाद सबसे ऐतिहासिक विजय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को प्राप्त हुई है। ये हम सबके लिए गौरव की बात है, ये देश की जनता की विजय है। ये भाजपा के 11 करोड़ भाजपा के कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम की विजय है।

ये विजय भाजपा की मोदी सरकार, जिसने 2014-2019 तक सबका साथ-सबका विकास की नीति से काम किया, ये उस नीति की विजय है, करोड़ों कार्यकर्ताओं ने इतने लंबे चुनाव अभियान में जो परिश्रम की पराकाष्ठा की वो हमारी जीत का आधार बना, पांच साल के अंदर नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश के 50 करोड़ गरीब परिवारों का जीवन स्तर उठाने के लिए आजादी के 70 साल के बाद पहली बार सार्थक कदम उठाए।

करोड़ों गरीब परिवारों का आशीर्वाद उनका जनसमर्थन हमारी विजय का संबल बना है: श्री अमित शाह #VijayiBharat, कई मायने में ये जीत ऐतिहासिक है।

50 साल के बाद पहली बार देश में पूर्ण बहुमत से शासन करने वाला प्रधानमंत्री, दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनने जा रहा है।

ये सम्मान हम सबके लोकप्रिय नेता, भाजपा के लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी जी को मिला है, उत्तर प्रदेश के अंदर सपा-बसपा दोनों इकट्ठा हुए तो पूरे देश के मीडिया का कहना था कि उत्तर प्रदेश में क्या होगा?

ये प्रचंड विजय दर्शाती है कि आने वाले दिनों में परिवारवादी पार्टियों का कोई महत्व नहीं रहने वाला है, मैंने देश के कार्यकर्ताओं को कहा था कि हम 50 प्रतिशत की लड़ाई लड़ने के लिए चुनाव मैदान में हैं।

आज मैं गौरव के साथ कह सकता हूं कि देश के 17 राज्यों में जनता ने 50 प्रतिशत से ज्यादा वोटों का आशीर्वाद भाजपा को दिया है, एक ओर जनता ने मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को जिताया है। दूसरी ओर कांग्रेस को करारी हार देखनी पड़ी है। देश के 17 राज्यों में कांग्रेस को बिग जीरो मिला है

बंगाल के अंदर इतने जुर्म और अत्याचार के बाद भी 18 सीटें भाजपा ने जीती और पांच विधानसभा के चुनाव थे,

5 विधानसभा में से 4 विधानसभा भारतीय जनता पार्टी की झोली में आई।

ये बताता है कि आने वाले दिनों में बंगाल के अंदर भाजपा वर्चस्व स्थापित करने वाली है

Comments

Adsterra Ads

Ad