![]() |
BJP के स्थापना दिवस पर अखिलेश बोले अभी भी वोट केन्द्रित करने में लगे हैं भाजपाई ! |
BJP के स्थापना दिवस पर अखिलेश बोले अभी भी वोट केन्द्रित करने में लगे हैं भाजपाई ! |
भाजपा राहत पहुंचाने के नाम पर भी धोखा दे रही है। तमाम संगठन और नागरिक स्वेच्छा से जो भोजन या खाद्य सामग्री दे रहे है आर.एस.एस. और भाजपा कार्यकर्ता उसे अपनी ओर से राहत बता रहे हैं। ग्रामीण जनता तथा सड़कों से दूर रहने वाले गरीबों को फांकाकशी ही करनी पड़ रही है। राहत सामग्री के वितरण में भी भेदभाव और पक्षपात हो रहा है। गरीबों और भूखे लोगों के लिए भोजन सामग्री लेकर जा रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जगह-जगह रोका जा रहा है। यह लोकतंत्र में स्वस्थ परम्परा नहीं है।
लाॅकडाउन के चलते दूसरे प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में कामगार अपने गांवों में आ गए हैं। इन श्रमिकों के पास न तो कामधंधा है और नहीं खाने के लिए पैसे बचे हैं। तमाम परिवार एक जून की रोटी भी नहीं जुटा पा रहे हैं। तमाम नौजवानों की नौकरियां छूट गई हैं। उनके समाने अंधेरा भविष्य है।
भाजपा सरकार के समय ही बेरोजगारी का रिकार्ड बना है और नोटबंदी-जीएसटी के बाद लाॅकडाउन ने तो उद्योगधंधो का भट्ठा ही बिठा दिया हैं। किसानों, कामगारों, गरीबों और नौजवानों के लिए सरकार राहत या मदद तत्काल पहुंचाने की व्यवस्था करे।
Comments
Post a Comment
If You have any doubt, please let me know.