![]() |
| Akhilesh Yadav With Mulayam Singh Yadav in Firozabad (Brijlal Statue)
फिरोजाबाद के नगला छवैया के करघा गांव में कारगिल शहीद बृजलाल की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से आज देश में जवान, किसान और नौजवान सभी दुखी और परेशान हैं। देश की फौज पर देशवासियों को गर्व है। भारत माता की रक्षा के लिए ना जाने कितने वीरों ने अपनी शहादत दी। लेकिन भाजपा की सरकार ने सेना को सम्मान देने के बजाय अपनी राजनीति से अपमानित करने का काम किया है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों को जब भी मौका मिला उन्होंने फौज और फौजियों को सम्मान देने का काम किया है। नेताजी मुलायम सिंह यादव जब रक्षा मंत्री थे तो उन्होंने फैसला लिया था कि शहीद होने के बाद जवानों का शव उनके घर आएगा। उसके पहले केवल बेल्ट और कैप आती थी। इसी तरह से नेताजी जब मुख्यमंत्री थे तो जवानों के शहीद होने पर प्रदेश सरकार की तरफ से 5 लाख रुपए की मदद देना शुरू किया था, और जब फिर सरकार बनी तो हमने सेना, पैरामिलिट्री और पुलिस के जवानों को शहीद होने पर ₹20 लाख देकर उनके परिवार की मदद करने का काम किया। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले साढ़े 4 साल में केंद्र की भाजपा सरकार में सेना के 350 जवान शहीद हुए हैं। प्रधानमंत्री बनने से पहले मोदी जी ने कहा था कि उनकी सरकार बनेगी तो एक जवान के सिर के बदले 10 सिर लेकर आएंगे, लेकिन केंद्र में सरकार बनने के बाद मोदी जी के वादो का क्या हुआ? उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अब जवानों की शहादत पर चर्चा करने के बजाय देश को मंदिर- मस्जिद और हिंदू- मुस्लिम के बहस में उलझा रहे हैं। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद के हीरा व्यवसाईयों के लिए बुलेट ट्रेन बना रहे हैं। लेकिन वह कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा कर रहे हमारे जवानों के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट क्यों नहीं देते। श्री यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने नोट बंदी करके सारा पैसा बैंकों में जमा कर लिया उसके बाद भी जवानों को वन रैंक वन पेंशन क्यों नहीं दिया जा रहा है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जवानों के साथ किसान और नौजवान भी भाजपा सरकार से बहुत निराश और परेशान है। प्रधानमंत्री जी ने वादा किया था कि सभी के खाते में 15-15लाख रुपए दिया जाएगा और दो करोड़ नौकरियां दी जाएगी। उनका एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। भाजपा किसानों की आय दोगुना नहीं हुई डीएपी लेकर अन्य खादें महंगी हो गई। किसानों का लागत मूल्य लगातार बढ़ रहा है। किसानों की आमदनी घट रही है। देश में 40 हजार किसान आत्महत्या कर चुका है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि यह देश की लड़ाई है। भाजपा बहुत शातिर है, लोगों को बहका देती है। अभी उसकी बहुत टीमें एबीसीडी मैदान में आएंगी। आने वाला लोकसभा चुनाव देश और समाज को बचाने वाला चुनाव है। भाजपा लोगों को बांट कर समाज को तोड़ने का काम कर रही है। इनसे सावधान रहना है। श्री यादव ने उम्मीद जताई कि इस लड़ाई में फिरोजाबाद के लोग समाजवादियों की मदद करेंगे। श्री यादव ने कहा कि कुछ लोग हमारा झंडा लगाकर हमें ही धोखा देने का काम कर रहे हैं। ऐसा नहीं चलेगा। जनसभा में पूर्व सांसद श्री रामजी लाल सुमन एवं श्री उदय प्रताप सिंह, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, बदायूं से सांसद श्री धर्मेन्द्र यादव समेत बड़ी संख्या में विधायक, सांसद आदि मौजूद थे। |
Harmeet K. Dhillon Mourns the Loss of Her Beloved Husband Sarvjit Singh Randhawa | Dhillon Law Group USA
Harmeet K. Dhillon With Her Husband Sarvjit Singh Randhawa Harmeet K. Dhillon, Founder of the Dhillon Law Group and a prominent member of the Republican National Committee (RNC), has shared the heartbreaking news of the passing of her beloved husband, Sarvjit Singh Randhawa. After a long and courageous battle with Parkinson’s disease and cancer, Sarvjit passed away peacefully, surrounded by love, with his son and Harmeet holding his hands. Harmeet described Sarvjit as the love of her life, her soulmate, and her heart. She expressed profound gratitude for the joyous life they shared since the moment they met. “He gave me a joyous life ever since we met, and I will always love him,” she said. Harmeet also extended her heartfelt thanks to the friends and family who supported them during the last two challenging years. Their unwavering kindness and generosity, she said, helped ease Sarvjit's transition. A Life of Remarkable Achievements Sarvjit Singh Randhawa led an extraordinary lif...

Comments
Post a Comment
If You have any doubt, please let me know.