![]() |
Akhilesh Yadav LIVE From Elelction Rally in Rajasthan |
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने राजस्थान के अलवर जिले में विधानसभा बानसुर से प्रत्याशी श्री मुकेश यादव और भरतपुर जिले में विधानसभा नगर से प्रत्याशी श्री नेम सिंह फौजदार के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। श्री यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि जो व्यवस्था कांग्रेस ने बनाई भाजपा सरकार उसे ही आगे बढ़ा रही है। चाहे वो जीएसटी हो या उद्योगपतियों को बैंकों से बड़े लोन देने की। जो लोग भारत छोड़कर भाग गये उन्हें पैसा किसने दिया? पहले कांग्रेस ने दिया फिर और ज्यादा पैसा भाजपा ने दिया।
भाजपा को इस पर नियंत्रण करना चाहिए था। देश की बैंकों को दो हजार लोगों ने मिलकर बर्बाद कर दिया। दोनों दलों की नीतियों में कोई अंतर नहीं है।
श्री यादव ने कहा कि जनता को दूसरे विकल्प पर सोचना चाहिए। किसान को खुशहाली के रास्ते पर ले जाने के लिये समाजवादी रास्ता ही बेहतर है। केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकारों ने देष की जनता को परेशान करने का काम किया है। भाजपा की कुनीतियों से किसान, बेहाल है, छात्र-नौजवान बेरोजगार घूम रहे हंै। नफरत और उन्माद से सामाजिक सौहार्द बिगड़ रहा है जिसके लिये भाजपा सरकारें पूरी तरह जिम्मेदारी हैं।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश के सामने आज लोकतांत्रिक खतरा है। इस चुनाव के बाद देश का चुनाव होना है और प्रधानमंत्री बनने के लिये उत्तर प्रदेश में आना होगा। इस बार समाजवादी लोग मिलकर तय करेंगे कि कौन प्रधानमंत्री बनेगा? परिवर्तन वोट से ही होगा क्योंकि ये सरकार वोट से ही आई है। मतदाता इस चुनाव में भाजपा को जरूर सबक सिखाने का काम करेंगे?
Comments
Post a Comment
If You have any doubt, please let me know.