![]() |
Akhilesh Yadav |
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के नेताओं से ज्यादा झूठ कोई नहीं बोल सकता है। प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि उन्हें छत्तीसगढ़ पहुंचते ही धान की खूशबू आती है। आखिर दिल्ली में उन्हें इस धान की खुशबू क्यों नहीं आती है? अगर दिल्ली संसद में और यहां विधानसभा में धान की खूशबू आ जाती तो किसान की आय दोगुनी हो चुकी होती। आदिवासी भाइयों के चेहरे पर भी आज तक खुशहाली नहीं आई है। सबसे ज्यादा कुपोषण की शिकायत छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों में है।
![]() |
Akhilesh Yadav |
श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि कहीं समाजवादी पार्टी आगे न बढ़ जाये। कांग्रेसी नहीं चाहते हैं कि साइकिल आगे बढ़े। तो अगर कांग्रेस साइकिल रोकेगी तो हम भी साइकिल से हाथ हटा लेंगे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी से लोगों का कारोबार छिन गया। बड़े-बड़े लोग गरीब का पैसा लेकर विदेश भाग गए। इन लोगों को भगाने में कांग्रेस- भाजपा दोनों दोषी हैं। कांग्रेस भी जीएसटी लाना चाहती थी।
![]() |
Akhilesh Yadav- समाजवादी अखिलेश |
भिलाई आगमन पर हजारों की संख्या में श्री अखिलेश यादव को देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर भीड़ खड़ी थी। वहां एक आदिवासी ड्राईवर अनिल नागवानी डेहंरिया ने कहा कि नेता अखिलेश जी जैसे होते हैं। अखिलेश जी के आगे कोई नेता कहीं नहीं ठहरता हैं। अखिलेश जी के भाषण पर विश्वास किया जा सकता है। जहां से भी अखिलेश जी का काफिला भिलाई में गुजरा वहां-वहां स्थानीय दुकानदारों के चेहरों पर अखिलेश यादव जी के प्रति विश्वासकी झलक दिखाई दे रही थी।
जनसभा में सर्वश्री तनवीर अहमद (प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़) मंगल पांडे (महासचिव) अरूण वर्मा (पूर्व विधायक) तिलक यादव (प्रदेश प्रभारी) तथा शंखलाल मांझी (पूर्व मंत्री) डाॅ0 राजपाल कश्यप एवं सुनील सिंह साजन(एमएलसी) की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
Comments
Post a Comment
If You have any doubt, please let me know.