![]() |
Akhilesh Yadav Press Conference at Samajwadi HQ, Lucknow |
पांच राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव नतीजों पर जनता का आभार जताते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि वे जनादेश का सम्मान करते हैं। मध्य प्रदेश की जनता को बधाई कि उसने समाजवादी पार्टी के मुद्दों का समर्थन किया हैं। समाजवादी पार्टी के बिजावर क्षेत्र से प्रत्याशी श्री राजेश शुक्ला उर्फ बबलू शुक्ला की जीत हुई जबकि कई उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रहे। भाजपा के खिलाफ कांग्रेस को सरकार बनाने में समाजवादी पार्टी ने अपना समर्थन देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होने यह उम्मीद भी जताई कि कांग्रेस सरकार किसानों की कर्जमाफी के वादे को पूरा करेगी।
श्री यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में मीडिया को चुनाव नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होने कहा मध्य प्रदेश में गठबंधन न होने की बात पुरानी हो गई है। वहां हम उन्ही क्षेत्रों में चुनाव लड़े जहां हमारा संगठन मजबूत था। अब लोकसभा चुनाव करीब है। हम अपने पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे और भाजपा को सबक सिखाएगें।
श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि नोटबंदी और जीएसटी का असर अब दिखाई देने लगा है। देश के चुनाव में भी अब भाजपा को करारा जवाब मिलने जा रहा है। उन्होने कहा कि ईवीएम पर हमेशा सवाल रहेगा। सबसे अच्छा चुनाव ठप्पा मारने वाला है। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास और तरक्की की राजनीति करती है। वह हमेशा सांप्रदायिक ताकतो के खिलाफ लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा किसानोें के मुददों को उठाया है। किसान और नौजवान दुःखी हैं । केंद्र और प्रदेश की सरकारें बताएं कि किसान आत्महत्या क्यों कर रहा है? किसान को आलू, धान की कीमत नहीं मिल रही है। परेशानी की बात है कि लोग जनता के मुददों पर और उनकी समस्याओं पर चर्चा क्यों नही करते? उन्होने कहा भाजपा बुनियादी मुददो से भटकाती है, बहकाती है लेकिल जनता अब उसके चाल-चरित्र से भली भांति अवगत हो गयी है।
समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस का समर्थन करती हैं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 12, 2018
किसानों का क़र्ज़ माफ़ होने और ग़रीब परिवारों को पेन्शन मिलने का रास्ता अब साफ़ हो गया है. ग़रीब विरोधी, अभिमानी, विघटनकारी नकारात्मक राजनीति से देश को बाँटनेवाली भाजपा को नकारने और सकारात्मक राजनीति को चुनने के लिए सभी प्रदेशों के परिपक्व मतदाताओं को बधाई व धन्यवाद! pic.twitter.com/aTL9ilPumP
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 12, 2018
Comments
Post a Comment
If You have any doubt, please let me know.