Skip to main content

Posts

Showing posts with the label lucknow

Ad

योगी सरकार पागल हो चुकी है हर दिन नौजवानों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज निंदनीय है

लखनऊ में विधानसभा के सामने 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज। प्रदेश की भाजपा सरकार छात्र-नौजवान विरोधी है। लाठीचार्ज में सैकड़ों नौजवान बुरी तरह से घायल हो गये है।  शांतिपूर्ण और अहिंसक तरीके से धरना कर रहे अभ्यर्थियों को बर्बरता पूर्वक पीटा जाना दुःखद  और शर्मनाक है। भाजपा सरकार से रोजगार तो मिलने से रहा उल्टे उनके भविष्य से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। लाठीचार्ज में घायल सर्वश्री आलोक कुमार, अवधेश कुमार, मनोज कुमार, आदित्य गुप्ता, कृष्णन और रोहन जायसवाल सिविल हाॅस्पिटल लखनऊ में भर्ती है। इस मामले में  अखिलेश यादव  ने कहा कि शांतिपूर्ण और अहिंसक तरीके से धरना कर रहे अभ्यर्थियों को बर्बरता पूर्वक पीटा जाना दुःखद  और शर्मनाक है। भाजपा सरकार से रोजगार तो मिलने से रहा उल्टे उनके भविष्य से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। वही आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा -  योगी सरकार पागल हो चुकी है हर दिन नौजवानों को लाठी गोली का शिकार बनाया जा रहा है BTC डिग्री धारकों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज निंदनीय है।

लखनऊ विधानसभा के सामने 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने बताया है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में विधानसभा के सामने 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। श्री यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार छात्र-नौजवान विरोधी है। लाठीचार्ज में सैकड़ों नौजवान बुरी तरह से घायल हो गये है।  श्री यादव ने कहा कि शांतिपूर्ण और अहिंसक तरीके से धरना कर रहे अभ्यर्थियों को बर्बरता पूर्वक पीटा जाना दुःखद  और शर्मनाक है। भाजपा सरकार से रोजगार तो मिलने से रहा उल्टे उनके भविष्य से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी की ओर से विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सर्वश्री रामगोविन्द चौधरी, विधान परिषद में नेता विरोधी दल अहमद हसन और पूर्व कैबिनेटमंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी ने लखनऊ के सिविल हाॅस्पिटल में घायलों से मिलकर उन्हें हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। लाठीचार्ज में घायल सर्वश्री आलोक कुमार, अवधेश कुमार, मनोज कुमार, आदित्य गुप्ता, कृष्णन और रोहन जायसवाल सिविल हाॅस्पिटल लखनऊ में भर्ती है।

भाजपा के पास झूठ बोलने के अलावा कोई काम नहीं है- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सŸाारूढ़ भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और तोड़ने का काम कर रही है। देश की एक-एक संस्था पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। केन्द्र की सरकारों ने सीबीआई का गलत इस्तेमाल किया है और विपक्ष को डराने-धमकाने का काम किया हैं। बैंकिंग सिस्टम चैपट हो गया है। राफेल डील पर सफाई होनी चाहिए। भाजपा कहती है कि उसका दामन साफ है तो सफेदी पर ही छींटें ज्यादा दिखती हैं।  श्री यादव आज पार्टी मुख्या लय के डाॅ0 लोहिया सभागार में एकत्र छात्र-युवा प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देशवासियों को गुमराह और निराश किया हैं। जहां किसानों को धोखा दिया है वहीं नौजवानों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया हैं। गन्ना किसानों का अभी भी 08 हजार करोड़ रूपये बकाया है। आलू किसानों का कोई पुरसाहाल नहीं है। मुख्यमंत्री जी कई लाख हेक्टेयर जमींन पर पानी पहुंचाने का दावा करते हैं पर यह नहीं बताते कि वह जमींन कहां है? किसानों का कर्ज कितना माफ किया है? नौजवानों को रोजगार कहां मिला? इसका ब्यौरा सरकार को देना

भाजपा ने लोगों को ठगा है - अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूरा देश जान गया है कि भाजपा ने लोगों को ठगा है। जिनसे मुकाबला है उनमें असली मुद्दों से ध्यान बंटाने की ताकत है। भाजपाई जो मुद्दा चाहते है उसे ही सोशल मीडिया, टीवी और समाचार पत्रों में प्रचारित कर देते हैं जिसमें सच झूठ का पता आसानी से नहीं मिल पाता। इसलिए हमें सावधान रहना है। उन्होंने कहा फैसले की घड़ी में जनता दूसरी बातों में भी फंस जाती है, हमें उससे भी सचेत रखना है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी उस गांधीवादी रास्ते पर, जिसे आचार्य नरेन्द्र देव, जयप्रकाश नारायण तथा डाॅ0 लोहिया ने समाजवादी सिद्धांतों से जोड़ा है, पर चल रही है। समाजवादी विचारधारा से ही देश खुशहाली के रास्ते पर चल सकता है। श्री यादव ने कहा कि लोकसभा के आगामी चुनाव में जीत के लिए वोट बढ़ाना और बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती जरूरी है। ईवीएम पर भी शक है। हम बैलट पेपर से चुनाव की मांग कर रहे हैं।  पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे देश की नज़र उत्तर प्रदेश पर है। लोकसभा चुनावों को पूरी गंभीरता से लेना है। कहीं कोई

भाजपा की मुद्दा भटकाने वाली रीति-नीति से सावधान रहे - समाजवादी पार्टी

पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्हें भाजपा की मुद्दा भटकाने वाली रीति-नीति से सावधान रहने और समाजवादी विचारधारा का अनुसरण करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के मौके पर समाजवादी पार्टी की मजबूती से जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।  पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और अन्य पार्टियों में अंतर है समाज वादी पार्टी अपने वादे निभाते हैं। समाजवादी सरकार में मुफ्त दवाई, पढ़ाई, सिंचाई की व्यवस्था थी। किसानों को सुविधाएं थी। नौजवानों को रोजगार मिला। भाजपा सरकार ने जनता को धोखा दिया है। हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रूपए जमा करने का वादा किया पर एक पैसा नहीं आया। अच्छा होता 5-5 लाख या 3-3 लाख की किश्तों में ही अदा कर देते।  श्री मुलायम सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने 17 छोटी जातियों, समाज के कमजोर वर्गों और खासकर महिलाओं तथा नौजवानों को वरीयता तथा सम्मान दिया है। भाजपा ने एक भी जनहित का काम नहीं किया है। समाजवादी सरक

आज इमर्जेंसी से बदतर हालत है - यशवंत सिन्हा

पूर्व केन्द्रीय विदेश तथा विŸामंत्री श्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि जब देश में अंधेरा था, तानाशाही के दिन थे जब जयप्रकाश जी ने दूसरी आजादी की लड़ाई लड़ी। आज इमर्जेंसी से बदतर हालत है। इसकी चुनौती से हम मिलकर निबटेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्री संस्थाएं खतरे में है। मीडिया को झुकाने का काम हो रहा है। एक निष्पक्ष पत्र के सम्पादक के यहां छापा डाला गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमानी करते हैं। देश जबर्दस्ती और झूठ से नहीं चलेगा। चाहे जो कुर्बानी देनी पड़े, हम इस लड़ाई को लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से भाजपा की छुट्टी होगी तो पूरे देश से छुट्टी हो जाएगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि श्री जयप्रकाश नारायण ने देश को सम्पूर्ण क्रान्ति का नारा दिया था। उससे दिल्ली हिल..

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि श्री जयप्रकाश नारायण ने देश को सम्पूर्ण क्रान्ति का नारा दिया था। उससे दिल्ली हिल गई थी। अब देश की सŸाा पर काबिज भाजपा का सन् 2019 में उत्तर प्रदेश और बिहार में सफाया होना तय है। जनता को बस चुनाव की तारीखों का इंतजार है। जनता तभी हिसाब बराबर कर लेगी।  श्री यादव ने कहा कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार कहां मिटा? मंहगाई बढ़ी है। बड़ी-बड़ी डीलें हो गई किसी को पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि गुजरात से यू.पी. बिहार के उन्हीं लोगों को भगाया गया जिन्होंने भाजपा को सŸाा में बिठाया। भाजपा के लोगों के इशारे पर उन्हें अपमानित कर देश तोड़ने की साजिश की गई है। श्री अखिलेश यादव ने याद दिलाया कि लखनऊ में जय प्रकाश जी के नाम पर समाजवादी सरकार में एक शानदार इमारत जेपी इंटरनेशनल सेंटर बना है। जिसके शिलान्यास के अवसर पर श्री मुलायम सिंह यादव तथा श्री जार्ज फर्नाडीज भी मौजूद थे। वहां भाजपा ने अब काम रोक दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जेपी की अगली जयंती वहीं मनाई जाएगी। 

आज लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सीधा हमला हो रहा है - अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आज लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सीधा हमला हो रहा है। हर किसी पर किसी न किसी तरह का दबाव है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। ऐसे हालात में लोकतंत्र कैसे रह सकता है? देश इंतजार कर रहा है लोकसभा चुनावों का जिसमें जनता भाजपा का हिसाब किताब करेगी। भाजपा के खिलाफ अब सम्पूर्ण सफाया अभियान चलाया जाएगा। सम्पूर्ण क्रान्ति के मंत्रदाता को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।  श्री यादव ने समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में श्री जयप्रकाश नारायण की 117वीं जयंती पर उनके चित्र व मूर्ति पर माल्यार्पण के पश्चात हजारों उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा जयप्रकाश जी का बड़ा व्यक्तित्व था। उन्होंने ऐसे समाज का रास्ता दिखाया जो जातीय भेदभाव से परे हो। श्री यादव के साथ पूर्व केन्द्रीय विŸामंत्री श्री यशवंत सिन्हा तथा फिल्मी नायक श्री शत्रुघ्न सिन्हा उर्फ बिहारी बाबू भी मौजूद थे। इस अवसर पर विशिष्ट व्यक्तियों को लोकनायक सम्मान भी दिया गया।  कार्यक्रम का संयोजन/संचालन श्री दीपक रंजन ने किया। आज के समारोह में उपस्थित ल

मुस्कुराना छोड़ ठहाका लगाइए आप खूनी लखनऊ में हैं - पुण्य प्रसून बाजपाई

मुस्कुराना छोड़ ठहाका लगाइए आप खूनी लखनऊ में हैं . ---------------------------------------------------------------- " ना तो हम रुके हुये थे और ना ही आपत्तिजनक अवस्था में थे। हमारी ओर से कोई उकसावा नहीं था मगर कास्टेबल ने गोली चला दी। " ये लखनऊ की सना खान का बयान है, जो कार में ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठी थी । और ड्राइवर की सीट पर उनका बॉस विवेक तिवारी बैठा हुआ था । दोनो ही एप्पल कंपनी में काम करने वाले प्रोफेनल्स हैं। और शाम ढलने के बाद अपनी कंपनी के एक कार्यक्रम से रात होने पर निकले तो किसी फिल्मी अंदाज में पुलिस कास्टेबल ने सामने से आकर सर्विस रिवाल्वर से गोली चली दी । जो कार के शीशे को भेदते हुये विवाक तिवारी के चेहरे के ठीक नीचे ठोडी में जा फंसी । और कैसे सामने मौत नाचती है और कैसे पुलिस हत्या कर देती है इसे अपने बॉस की हत्या के 30 घंटे बाद पुलिस की इजाजत मिलने पर सना खान ने कुछ यूं बताया , 'हम कार्यक्रम से निकले और सर ने कहा कि वह मुझे घर छोड़ देंगे। मकदूमपुर पुलिस पोस्ट के पास बायीं और से दो पुलिसवाले कार के बराबर आकर चलने लगे। वे चिल्लाये रुको ।

भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था की पवित्रता को नष्ट करने में लगी है - अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था की पवित्रता को नष्ट करने में लगी है। साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के साथ समाज व्यवस्था को उलझाने की रणनीति बनाने में भाजपा को महारत है। उसके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। भाजपा सरकारें निष्क्रियता की शिकार हैं। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता का नितांत अभाव दिखाई देता है। यह स्थिति लोकतंत्र के लिए चिंतनीय है।  श्री यादव आज पार्टी मुख्यालय मे ं पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो गरीब व्यवस्था का शिकार है वही समाज की दौड़ में पिछड़ा हुआ है। जिनके पास दौलत है, सŸाा की ताकत है वही लोग आगे हैं। आबादी के आधार पर ह़क और सम्मान की व्यवस्था जब तक लागू न हो तब तक सरकारी योजनाओं में आनुपातिक भागीदारी मिलनी चाहिए। समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो यह व्यवस्था लागू की जाएगी। फिलहाल समाजवादी पार्टी की मांग जातीय जनगणना की है ताकि संख्या के हिसाब से भागीदारी तय हो सके।  श्री अखिलेश यादव ने कहा कि स्वतंत्र भारत में किसानों

लखनऊ: अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क में जनेश्वर मिश्र के 86 वें जन्मदिन पर दी श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी की ओर से आज समाजवादी नेता छोटे लोहिया की 86वीं जयंती राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में मनाई गई। लखनऊ में मुख्य समारोह जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमतीनगर लखनऊ में सम्पन्न हुआ जहां उनकी प्रतिमा पर पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने पुष्पांजलि अर्पित की। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यालय जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट कार्यालय और जनेश्वर मिश्र पार्क गोमतीनगर में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।  श्री अखिलेश यादव ने इस अवसर पर श्री अरविन्द गिरि के नेतृत्व में बलिया से लखनऊ तक साइकिल यात्रा कर आए नौजवानों का स्वागत किया तथा उन्हें बधाई दी। श्री जय शंकर पाण्डेय, श्री अरूण त्रिपाठी और श्री अमरेश मिश्र द्वारा लिखित पुस्तक ‘जनेश्वर मिश्र एक योद्धा की समाजवादी यात्रा‘ का श्री अखिलेश यादव ने विमोचन किया। श्री उपेन्द्र मणि त्रिपाठी ने अपनी ‘जय जनेश्वर‘ पुस्तक भेंट की।  श्री अखिलेश यादव ने श्री मिश्र की याद करते हुए कहा कि वे गरीब, किसान, नौजवान सहित हर वर्ग के नेता थे। उन्होंने सांप्रदायिक ताकतों के विरू

आज समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में इलाहाबाद से लखनऊ तक दलित चेतना और युवा चेतना साईकिल यात्रा कर लखनऊ आये सैकड़ों नौजवानों का हुआ सम्मान !

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में इलाहाबाद से लखनऊ तक दलित चेतना और युवा चेतना साईकिल यात्रा कर लखनऊ आये सैकड़ों नौजवानों को सम्मानित किया।  पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव ने लोहिया सभागार में अपने सम्बोधन में कहा कि नौजवानों में ही सपने देखने का साहस और उन्हें पूरा करने की ऊर्जा होती है। जो अच्छा-बुरा दोनों रास्ता देख लेते हैं उसकी सफलता को कोई रोक नहीं सकता। हम समाजवादियों को बड़ा सपना देखना होगा और उसे पूरा करने के लिए मेहनत से जुट जाना चाहिए। समाजवादी विकास माॅडल ही सफल है और समाजवादियों को 2019 का सपना साइकिल चलाकर ही साकार करना होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र वर्मा और आर. के. चैधरी सदस्य विधान परिषदगण एस.आर.एस. यादव, अरविन्द कुमार सिंह और सुनील सिंह साजन, जावेद आब्दी, विकास यादव, राहुल सिंह, बृजेश यादव, मो0 एबाद, प्रदीप तिवारी, दिग्विजय सिंह देव, सर्वेश अम्बेडकर सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।  श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार की यह सफलत

चुनाव सिर पर आ गए हैं अब किसानों की हितेषी न बनें भाजपा - अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि चुनाव सिर पर आ गए हैं तो भाजपा किसानों का हितैषी होने का दिखावा करने लगी है। किसानों के उत्पादों के लिए घोषित ताजा न्यूनतम समर्थन मूल्य से किसान को कुछ मिलने वाला नहीं है क्योंकि उसकी अर्थनीति किसान पक्षधर नहीं, कारपोरेट घरानों के हित साधन की है। न्यूनतम समर्थन मूल्य में डेढ़ गुना जोड़ने का जो दावा किया है वह भाजपा की दोषपूर्ण आर्थिक नीति को साबित करता है। पहले ही डाॅ0 स्वामीनाथन रिपोर्ट की  संस्तुतियों से भाजपा मुकर गई थी और अब किसानों के समर्थन का ढोंग कर रही है। भाजपा राज में किसान की सबसे ज्यादा दुर्दशा है। उसके साथ न्याय नहीं हो रहा है। उसकी जमीन कर्ज में फंसी है, कृषि मण्डियों में किसान लुट रहा है, सिंचाई का संकट है। विद्युत आपूर्ति बाधित है, किसान निराशा और कुण्ठा में आत्महत्या कर रहा है। भाजपा का अन्नदाता को ही धोखा देने में कोई गुरेज नहीं है। केन्द्र में भाजपा सरकार का अंतिम वर्ष है, किसानों को लाभ पहुंचाने का ख्याल उसे अब तक क्यों नहीं आया था? अपने जन्मकाल से ही भाजपा का किसान और खेत

भाजपा का एजेंडा झूठ और धोखा है - अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और आरएसएस नए मुद््दे उछालने और मूल मुददों से भटकाने में माहिर हैं। वे कुछ भी फर्जी आरोप गढ़ सकते हैं। भाजपा से नई टेक्नालाजी के दुरूपयोग का खतरा है। विशेष तौर पर संचार माध्यमों फेसबुक, व्हाटसऐप झूठ फैलाने में प्रयोग हो सकता है। डिजिटल इंडिया का इस्तेमाल विपक्षियों का चरित्र हनन करने तथा आपत्तिजनक अफवाहें फैलाने में किया जा सकता है। आरएसएस अपने संगठन के स्तर से गांवो तक अफवाहें फैलाने के अभियान की रणनीति पर काम कर रहा है। इनके मुकाबले के लिए अभी से कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत बनाना और अनुरूशासनबद्ध तरीके से चुनाव की तैयारियों में जुट जाना होगा।  श्री यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के एक हजार प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा भाजपा का एजेंडा झूठ और धोखा है। देश की राजनीति मेेें बदलाव करने में समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हमारा प्रयास होगा कि भाजपा दुबारा सत्ता में न आने पाए। उन्होने

आज दुनिया एक बाजार बन गई है - अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने युवा पीढ़ी को ईमानदारी और मेहनत के रास्ते पर चलकर ऊंचाई पर पहुंचने की सीख देते हुए आगाह किया कि उन्हें जाति धर्म के झगड़े में नहीं उलझना है। सŸाा में बैठे लोग गुमराह करने का काम कर रहे हैं और विकास के रास्ते में रोड़े अटका रहे हैं। वे समाज को आगे ले जाने के बजाय पीछे की ओर ले जा रहे हैं।  श्री अखिलेश यादव आज लखनऊ पब्लिक कालेज, गोमतीनगर लखनऊ में संस्थान के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समार ोह में मुख्य अतिथि के पद से उपस्थित सैकड़ो छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सम्बोधित कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज दुनिया एक बाजार बन गई है। सूचना क्रांति से कोई चीज ढकी-छुपी नहीं रह सकती है। इस समय विचार और विकास का भी संक्रमण काल है। अंध विश्वास से बचना है। युवाओं को अंधेरे रास्ते में ढकेला जा रहा है। उनमें हताशा है, आक्रोश है। उनके साथ सŸाारूढ़ दल का रवैया भेदभाव पूर्ण है। नई पीढ़ी को अब अपना रास्ता स्वयं तय करना होगा। उन्हें समय का सदुपयोग करना सीखना होगा श्री यादव ने कहा कि अब सूचना प्रौद्योगिकी स

EVM से लोकतंत्र को खतरा, बैलेट पेपर से हो चुनाव- अखिलेश यादव 🔥

श्री अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय लखनऊ मेें कार्यकर्ताओं को भी सम्बोधित किया। श्री यादव ने कहा कि कल कैराना और नूरपुर में जो हुआ उससे ईवीएम मशीनों के प्रति जनता का भरोसा डिग गया है। लोकतंत्र में यह स्थिति ठीक नही है। हमारी मांग है कि ईवीएम मशीनों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों की शिकायतों के मद्देनजर बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं। इन मशीनों का दुरूपयोग भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव बैलेट से कराये जाने के लिए अन्य विपक्षी दलोें के नेताओं से भी बात करेंगे और इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया जायेगा। श्री यादव ने कहा भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है। भाजपा के राज में गरीब दुःखी है। मंहगाई बढ़ी है। पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों को नियंत्रित करने का भाजपा सरकार में साहस नही है क्योंकि वह गरीबों की नहीं कारपोरेट घरानो की पार्टी है। वह समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की साजिश कर रही है।  श्री यादव ने कहा कि किसानों की भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा उपेक्षा हुई है। गन्ना किसान परेशान है। गन्ना किसानों का 10 हजार करोड़ रूपए से ज्यादा बकाया है। शुगर मिलें बंद हो रही है जबकि किसान का

मध्य प्रदेश चुनावों में अखिलेश ने चला ये बड़ा दांव | पढ़िए पूरी खबर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की 18, 19 एवं 20 मई 2018 की मध्य प्रदेश यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक रही। इस यात्रा में वे सीधी, रीवां, सतना, पन्ना, छतरपुर एवं खजुराहांे गए। मध्य प्रदेश में श्री अखिलेश यादव की इस सघन यात्रा के कई राजनैतिक संकेत भी मिले हंै। उन्होने मध्य प्रदेश में भाजपा के 15 वर्षो के शासनकाल की विफलता की घोषणा करते हुए कहा कि विधानसभा के आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी सभी 230 सीटों पर मध्य-प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। उन्होने मध्य प्रदेश से गहरा रिश्ता बनाने की इच्छा जताते हुए कहा कि इस बार मध्य प्रदेश मंे भी साइकिल चलेगी। इस पूरी यात्रा में उनका जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। मध्य प्रदेश यात्रा में श्री अखिलेश यादव ने खुलकर राष्ट्रीय राजनीति पर चर्चा की। उन्होने किसानों, नौजवानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और जिन किसानों ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी उनके परिवारजनों से मिलकर यह संदेश दिया कि देश के अन्नदाता के प्रति उनके मन में गहरी संवेदना है और वास्तव में उनकी बेहतर जिंदगी के पैमाने तय करने

Ad