Skip to main content

Posts

Showing posts with the label akhilesh yadav

Ad

भाजपा नेतृत्व सन् 2019 के लिए मुंगेरीलाल के हसीन सपनों में खोया हुआ है - अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि इन दिनों भाजपा नेतृत्व का हिसाब गड़बड़ा गया है। जबसे गठबंधन की घोषणा हुई है तब से भाजपा का शीर्ष नेतृत्व तय नहीं कर पा रहा है कि उत्तर प्रदेश में उनकी स्थिति कहां और कैसी रहेगी। चुनाव पूर्व ही भाजपा को पराजय का डर सताने लगा है। इसी घबराहट और हताशा में भाजपा नेतृत्व अब सच्चाई स्वीकार करने की जगह व्यर्थ बहानेबाजी से अपना दिल बहलाने में लगा है। भाजपा नेतृत्व भलीभांति समझ रहा है कि जब उनकी सरकारों की हर मोर्चे पर विफलता जगजाहिर है तो जीतने की कैसे उम्मीद करें? किसानों के हित में जब भाजपा ने कोई काम नहीं किया है तो किसान उन्हें दोबारा क्यों चुनेंगे? जब नौजवानों को कहीं रोजगार नहीं मिला तो वे अपना वोट भाजपा को देकर क्यों व्यर्थ करेंगे? इसी तरह महिलाओं, व्यापारियों, श्रमिकों और गरीबों के हित के लिए भी जब कुछ नहीं किया गया तो भाजपा को इनसे वोट की आशा क्यों करनी चाहिए? भाजपा राज में किसानों की आत्महत्याएं जारी है। कानून व्यवस्था की स्थिति

आज मायावती का 63वाँ और डिंपल यादव का 41वाँ जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। - पढ़िए पूरी खबर

Akhilesh Yadav Wishing Mayawati A very happy Birthday बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री बहन मायावती जी और समाजवादी पार्टी की सांसद श्रीमती डिम्पल यादव का जन्मदिन आज हर्षोल्लास से मनाया गया। उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद के मुख्यालय पर बसपा द्वारा आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने भी भागीदारी की। दोनों पार्टियों के पदाधिकारिओं एवं कार्यकर्ताओं ने आज के दिन संकल्प लिया कि वे सब एकजुट होकर दोनों दलों के घोषित प्रत्याशियों को लोेकसभा चुनावो में सफल बनाएगें। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज सुश्री मायावती के आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन, राष्ट्रीय सचिव राजेंन्द्र चौधरी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री संजय सेठ, तथा जावेद आब्दी भी साथ थे और उन्होने भी बहन मायावती को शुभकामनाएं दी। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में लोकसभा सदस्य श्रीमती डिम्पल यादव का जन्मदिवस आज सादगी के साथ मनाया गया। डा0 लोहिया सभागार में महिला

अखिलेश यादव से आज ‘दि क्लाइमेट एजेन्डा‘ स्वयंसेवी संगठन की प्रतिनिधि सुश्री सानिया अनवर ने भेंट की

अखिलेश यादव से आज ‘दि क्लाइमेट एजेन्डा‘ स्वयंसेवी संगठन की प्रतिनिधि सुश्री सानिया अनवर ने भेंट की  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव से आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय में ‘दि क्लाइमेट एजेन्डा‘ स्वयंसेवी संगठन की प्रतिनिधि सुश्री सानिया अनवर ने भेंट कर उन्हें पर्यावरण एवं विशेषकर वायु प्रदूषण के संकट पर ज्ञापन दिया। संस्था ने लालबाग क्षेत्र नगर निगम के सामने एक कृृत्रिम फेफड़ा लगाया है। इस पर वायु प्रदूषण के घातक परिणाम दिखने लगे है। इससे स्वास्थ्य आपातकाल जैसी स्थिति हो गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में सौर ऊर्जा को अधिक प्रोत्साहित किया जाए, केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा हाल में जारी राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यनीति की कमियां दूर की जाए तथा राजनीतिक दल भी पर्यावरण संरक्षण का संज्ञान लें। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पर्यावरण में कार्बन डाइआक्साइड की मात्रा बढ़ने से सांस लेने में तकलीफ होना आम बात है। इसमें जीवन शैली की भी बड़ी भूमिका है। वातावरण में धूल, धुआं, मशीनों के उत्सर्जन से संकट की स्थिति बन रही है। नई पीढ़ी को विशेषकर इस संबंध में जागरूक कर

अखिलेश यादव से JNU छात्रसंघ अध्यक्ष एन0साई0 बालाजी और दिल्ली आईसा की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री कंवलप्रीत कौर ने मुलाकात की !

अखिलेश यादव से JNU छात्रसंघ अध्यक्ष  एन0साई0 बालाजी और दिल्ली आईसा की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री कंवलप्रीत कौर ने मुलाकात की  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव से जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी नई दिल्ली (जे0एन0यू0) के छात्रसंघ अध्यक्ष श्री एन0साई0 बालाजी और दिल्ली आईसा की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री कंवलप्रीत कौर ने मुलाकात किया। इस अवसर पर छात्र नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि पिछली समाजवादी सरकार में श्री अखिलेश यादव ने छात्रों-नौजवानों के हित में कई नीतिया बनायी थी। रोजगार की व्यवस्था के साथ बेरोजगारी भत्ता, युवाओं को लैपटांप वितरण और शिक्षा-व्यवस्था के सुधार की दिशा में किये गये कई महत्वपूर्ण फैसले श्री अखिलेश यादव के कुशल नेतृृत्व की ही देन है। छात्र नेताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव से 7 फरवरी को दिल्ली में लालकिला से संसद तक ‘यंग इंडिया अधिकार मार्च‘ में समर्थन का अनुरोध भी किया। श्री यादव से छात्र-नेताओं ने फरवरी में प्रस्तावित मार्च के प्रमुख बिन्दुओं जिसमें सरकार द्वारा तत्काल रिक

अब उत्तर प्रदेश और बिहार से भाजपा का सफाया तय है - पढ़िए पूरी खबर

Akhilesh yadav Wwith Tejashwi Yadav in Lucknow  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में बिहार के राष्ट्रीय जनता दल नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव ने भेंट की। उन्होंने कहा कि वे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन के साथ हैं और इस गठबंधन का संदेश पूरे देश में गया है। यह एक ऐतिहासिक फैसला है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच चुनावी गठबंधन की घोषणा होते ही आज दोनों दलों में उत्साह । श्री तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में अघोषित इमर्जेंसी है और संवैधानिक संस्थाओं का लगातार तानाशाह के तौर पर इस्तेमाल हो रहा है। किसान- नौजवान परेशान हैं। नागपुरिया कानून और आरएसएस का एजेण्डा संविधान से छेड़छाड़ करना है। संविधान की जगह गोलवलकर की किताब को रखना चाहते हैं। मोदी वही करते हैं जो मोहन भागवत कहते है। अब उत्तर प्रदेश और बिहार से भाजपा का सफाया तय है। इस गठबंधन को बड़ा समर्थन मिला है। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह इन दोनों गुरु चेले की नींद उड़ने वाली प्रेसवार्ता है यह - म

भाजपा की कुनीतियों के चलते रोटी-रोजगार मिलना लगभग असंभव हो गया है - अखिलेश

Akhilesh yadav Press Meet From Lucknow समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आगरा से लेकर इलाहाबाद, लखनऊ, वाराणसी तक जब-जब भी प्रधानमंत्री जी अथवा मुख्यमंत्रीजी का कार्यक्रम होता है वहां-वहां छात्र-छात्राओं और नौजवानों की शामत आ जाती है। इनके कार्यक्रमों के पूर्व ही छात्राओं तक की गिरफ्तारी, उत्पीड़न और काला झण्डा दिखाने भर से ही यातना का दौर शुरू हो जाता है। जेलों में फर्जी केसों में फंसाया जाता है। यातनायें दी जाती हैं। इससे भाजपा सरकार का अलोकतांत्रिक चरित्र उजागर हो जाता है। आगरा में तो कल हद हो गयी। प्रधानमंत्री जी की सभा के पूर्व ही न सिर्फ समाजवादी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया बल्कि गायों को लेकर जो किसान आ रहे थे, उन पर भी लाठीचार्ज किया गया। किसानों की इस समस्या से सारा देश अवगत है। सरकार द्वारा बार-बार घोषणा के बाद भी गौमाता के लिए कहीं सम्मानजनक स्थान की व्यवस्था अब तक नहीं की गई है। किसानों की समस्या दिन प्रतिदिन विकराल रूप धारण करती जा रही है। किसान पूरी-पूरी रात खेतों की रखवाली करते हैं और दिन भर छुट्टा

भाजपा सरकार एक तरफ आरक्षण की बात करने लगी है, दूसरी तरफ नौकरी के अवसर कम हो गए हैं !

Akhilesh Yadav On reservation समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री जी सभी ‘कन्फ्यूज्ड‘ हैं। उन्होंने दो-दो शपथ ले रखी है एक आर.एस.एस. की और दूसरी संविधान की। भाजपा सरकार एक तरफ आरक्षण की बात करने लगी है, दूसरी तरफ नौकरी के अवसर कम हो गए हैं। सरकारी बैंकों से कर्ज लेकर विदेश भागे उद्योगपतियों को भारत लाएंगे या नहीं, इस पर भी संशय है। अपनी कोई योजना तो ला नहीं पाए, प्रधानमंत्री जी समाजवादी सरकार में जो विकास कार्य हुए थे उनका ही फिर उद्घाटन कर रहे हैं। वह समझते है देश को कन्फ्यूज्ड किया जा सकता है। अब जनता ने भी तय कर लिया है कि इस बार भाजपा को ही फ्यूज्ड कर देंगे। प्रधानमंत्री जी ने रात में अचानक नोटबंदी घोषित कर दी, हड़बड़ी में जीएसटी लागू कर दी। इससे न तो भ्रष्टाचार कम हुआ और नहीं काला बाजार खत्म हुआ। जो कारोबार हो रहा था वह भी चैपट हो गया। प्रधानमंत्री जी ने नौजवानों से, किसानों से, महिलाओं और व्यापारियों से बड़े-बड़े वादे किए एक भी पूरा नहीं कर सके। वादा खिलाफी भी तो भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है

भाजपा अपनी समस्त मर्यादाएं भूलकर खुद सीबीआई की जगह बैठ गई है - अखिलेश यादव

                     Akhilesh Yadav Press Conference in Lucknow समाजवादी पार्टी के मुख्यालय, लखनऊ स्थित डाॅ0 लोहिया सभागार में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि भाजपा सरकार सीबीआई को कठपुतली बनाकर झूठे और अनर्गल आरोपों से बदनाम करने की साजिश कर रही है, उसका करारा जवाब दिया जाएगा। भाजपा की मंषा पूरी व्यवस्था पर कब्जा करने की है। अब नए वर्ष में भाजपा का सफाया और समाजवादी पार्टी को जिताने का संकल्प लेना है। भारी मतदान सुनिश्चित करना है ताकि मतदान के समय किसी बेईमानी की गुंजाईश न रह सके। श्री अखिलेश यादव ने कहा भाजपा सरकार के झूठे वादों से जनता के हरवर्ग में असंतोष है। किसान, नौजवान, व्यापारी, महिलाएं सभी उत्पीड़न के शिकार हैं। पिछले उपचुनावों और हाल में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा को जो शिकस्त मिली है उससे जनता का आक्रोश सामने आ गया है। नोटबंदी और जीएसटी के दुष्प्रचार के पिटारे भी खुलने लगे है। अपनी पराजय और सŸाा जाने के डर से बौखलाया भाजपा नेतृत्व अब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी के गठबं

चौधरी चरण सिंहः एक धवल व्यक्तित्व - लेखकःराजेन्द्र चौधरी समाजवादी पार्टी।

Akhilesh Yadav and Rajendra Chaudhary tribute to Chaudhary Charan Singh चौधरी चरण सिंहः एक धवल व्यक्तित्व (चालीस वर्ष पूर्व देश भक्त मोर्चा, 1978 द्वारा प्रकाषित चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित स्मारिका ‘‘परंतप‘‘ में तत्कालीन विधायक एवं युवा संगठन (जनता पार्टी) के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी का लेख) महानता क्या है, यह कोई नापने योग्य गुण नहीं प्रतीत होता, फिर भी जब हम इसके सम्पर्कगत होते हैं, हम झट इसे पहचान लेते हैं। उच्च मन और वीर हृदय जो संदेह रहित होकर तथा विघ्न बाधाओं की परवाह न करते हुए अपने लक्ष्य की ओर निरन्तरता के साथ आगे बढ़ते हैं, अपने अन्दर महत्ता का गुण रखते हैं। भिन्न-भिन्न परिस्थितियों में प्रत्येक क्षेत्र में कुछ पुरूष प्रकाश पुंज के रूप में अवस्थित होते हैं। वे पुरूष जो साहसपूर्वक यह घोषणा करते हैं कि अकेला रह जाने पर भी वे किसी से भयभीत नहीं होते। कोई भी उनका उपहास कर सकता है। अत्याचार, उत्पीड़न तथा संघर्षरत संकटापन्न परिस्थितियों की सलीब पर इन्हें टांग सकता है। कर्तव्य-बोध से विचलित कर लोभी विचार-वृत्ति उत्पन्न करने का प्रयास कर सकता है

अखिलेश यादव को मिला इलाहाबाद में होने वाले अर्ध कुम्भ मेले में आने का न्योता।

Akhilesh Yadav at Samajwadi Hq, Lucknow समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव से अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत श्री नरेन्द्र गिरी जी महाराज ने भेंट कर इलाहाबाद में होने वाले अर्ध कुम्भ मेले में आमंत्रित किया। श्री नरेन्द्र गिरी ने कहा कि समाजवादी सरकार में 2013 में कुम्भ अपनी भव्यता को लेकर पूरी दुनिया में चर्चित रहा। जिसके बाद कुम्भ की व्यवस्थाओं को समझने के लिये विदेशी अधिकारी आये थे। और कुम्भ मैनेजमेन्ट की बारीकियों को जाना था।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने मांग किया है कि इलाहाबाद में संगम किनारे स्थित किला उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग को मिलना चाहिए जिससे अक्षयवट का हमेशा जनता दर्शन कर सके।  बंटवारे की राजनीति लोकतंत्र पर कब्जा करने की भाजपा रणनीति का ही हिस्सा है - अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं मुख्य प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि पूर्वर्ती समाजवादी सरकार के मुख्यमंत्री रहे श्री अखिलेश यादव के कार्यकाल वर्ष 2013 में प्रयाग, इलाहाबाद में विशालतम जन समागम कुम्भ मेला सम्पन्न हुआ था। जिसमें दुनिया भर

बंटवारे की राजनीति लोकतंत्र पर कब्जा करने की भाजपा रणनीति का ही हिस्सा है - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बहकाने, भटकाने की कला में भाजपा की दक्षता का जवाब नहीं। विपक्ष पर झूठे आरोप लगाने में उसे कोई संकोच नहीं होता है। इन दिनों वह विभिन्न समाजों के बीच खाई पैदा करने में लगी है। जाति की राजनीति खुलकर भाजपा राज में चल रही है। समाज में नफरत और दूरी पैदा की जा रही है। भाजपा नेतृत्व समझता है कि जातीय वैमनस्य पैदा करके वह अपने वोट बैंक में इजाफा कर लेगा। इसलिए विभिन्न राजकीय विभागों तथा अन्य संवैधानिक संस्थाओं तक की नियुक्तियों में जाति का वर्चस्व दिखाई देने लगा है। मंत्रीगण संविधान के अंतर्गत रागद्वेष से परे रह कर अपने पद के कर्तव्य निर्वहन की षपथ लेते हैं, भाजपा सरकार इसकी परवाह नहीं करती है। संविधान में उसकी आस्था नहीं है। भाजपा अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए कोई भी पाप कर सकती है, चाहे समाज को इसकी कोई भी कीमत चुकानी पड़ें। समाजवादी जाति की संकीर्णता से दूर रहे हैं। समाजवादी विचारधारा सामाजिक भेदभाव की भी विरोधी है। वह व्यक्ति की गरिमा एवं सामाजिक सद्भाव की पक्षधर है। समाज को तोड़ने के बजाय समाज को जोड़ना स

चुनाव परिणाम यह बता रहे है कि जनता भाजपा को पसंद नहीं कर रही है - अखिलेश

Akhilesh Yadav delievering his speech in Mau uttar pradesh ' समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने मऊ में आयोजित सम्राट पृथ्वीराज चौहान जनस्वाभिमान रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि चौहान समाज से समाजवादियों का पुराना रिश्ता है। पृथ्वीराज चौहान जिस रास्ते से दिल्ली गये थे आज भी कन्नौज में उस सड़क का नाम समाजवादियों ने नहीं बदला। चौहान समाज के लोगों ने देश को सम्राट दिया लेकिन दिल्ली में आज वो गरीब हैं। जो आर्थिक और सामाजिक सम्मान चौहान समाज को नही मिल पाया उसे समाजवादी दिलाने का काम करेंगे।  पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार आने पर देश की जो सबसे बड़ी सड़क बन रही है उस पर पहला स्मारक पृथ्वीराज चौहान का कन्नौज में बनेगा। दूसरा स्मारक चौहान समाज के संयोजक संजय चौहान के सुझाव पर बनाया जाएगा। चौहान समाज को जगाने में ऐसे आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं। इससे चौहान समाज में जोश और उत्साह बढ़ेगा। BJP ने ई-रिक्शा पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया, ई-रिक्शा चालकों ने अखिलेश को सौंपा ज्ञापन। श्री यादव ने कहा कि चुनाव परिणाम यह

समाजवादी पार्टी को बदनाम करना भाजपा का एजेण्डा है - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav With Cycle in Uttar Pradesh समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बुनियादी मुद्दों से भाजपा मुंह छिपाती है। किसानों और नौजवानों की समस्याओं पर कोई चर्चा नहीं होती है। भ्रष्टाचार भी एक बड़ा मुद्दा है। मंहगाई से जनता बदहाल है। विकास की दिशा में समाजवादी पार्टी ने ही काम किया है। राज्य में कानून का राज समाप्त है। भाजपा सरकार में नौकरियां छीनी जा रही हैं। बेरोजगारी दूर करने की भाजपा सरकार की कोई योजना नहीं है।  भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते अर्थव्यवस्था संकट में है - अखिलेश यादव श्री यादव आज समाजवादी पार्टी विधानमण्डल  दल की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरनमय नंदा, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन, विधानसभा में उपनेता श्री इकबाल महमूद, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल मौजूद रहे।  समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा को अखिलेश ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। श्री अखिलेश यादव ने कहा भाजपा डरी हुई है। समाजवादी पार्टी को बदनाम करना भाजपा का एजेण्डा है।

भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते अर्थव्यवस्था संकट में है - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav With Youth of Uttar Pradesh समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता भाजपा को सत्ता से हटाने का निर्णय कर चुकी है। भाजपा जातिवाद के आधार पर रागद्वेष की भावना के साथ सरकार चला रही है। उन्होंने मध्य प्रदेश के मतदाताओं को मतप्रतिशत वृद्धि पर बधाई दी है।  श्री यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में पिछड़े वर्ग के प्रमुख नेताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते अर्थव्यवस्था संकट में है। नोटबंदी-जीएसटी  से व्यापार चैपट है। रोजगार के नए अवसर सृजित नहीं हो रहे हैं। न पूंजीनिवेश हो रहा है और नहीं उद्योग लग रहे हैं। भाजपा सरकारें सिर्फ कारपोरेट समाज व्यवस्था को स्थापित करने में लगी है।  महंगी मिट्टी महंगी बालू किसान फेक रहे अपना आलू, लखनऊ में सड़कों पर उतरे सपाई ! 85 प्रतिशत को गुमराह करने की साजिशें चल रही हैं। इस बहुमत को भाजपा ने अपमानित किया है। भाजपा समाज में बंटवारे की राजनीति करने की साजिश में जुटी हैं। यह सब लोकतंत्र पर कब्जा करने की भाजपा की रणनीति का हिस्सा

समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा का समापन, लखनऊ के 1090 महिला पावर हेल्पलाईन चैराहे पर हुआ।

समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में समाजवादी सरकार द्वारा प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किये गये विकास कार्यों से जनता को अवगत कराने के लिये 15 दिसम्बर 2018 से प्रारम्भ चार दिवसीय समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा का समापन आज लखनऊ के 1090 महिला पावर हेल्पलाईन चैराहे पर हुआ। चार दिवसीय इस पदयात्रा का नेतृत्व लखनऊ विश्वविद्यालय की स्टूडेंट लीडर कु0 पूजा शुक्ला ने किया। उनके छात्र सैकड़ों छात्र-छात्रायें पदयात्रा में शामिल हैं।  BJP ने ई-रिक्शा पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया, ई-रिक्शा चालकों ने अखिलेश को सौंपा ज्ञापन। समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा भय, भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ सम्मान, सुरक्षा और रोजगार के लिए थी। यह पदयात्रा भाजपा सरकार की कुनीतियों और छात्र-नौजवान विरोधी नीतियों के खिलाफ समाजवादी परिवर्तन की पहल थी। देश और प्रदेश में जिस प्रकार भाजपा जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव फैला रही है। उसका मुकाबला समाजवादी विचारधारा ही कर सकती है। केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गो का उत

भाजपा समाजवादी पार्टी से घबराई हुई है इसलिए समाजवादी पार्टी के विरूद्ध बड़ी साजिशें कर रही है।

Akhilesh Yadav Live From Samajwadi Office Lucknow समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि पांच राज्यों में मिली पराजय के बाद भाजपा विघटनकारी नीतियों पर उतर आई है। भाजपा समाजवादी पार्टी से घबराई हुई है इसलिए समाजवादी पार्टी के विरूद्ध बड़ी साजिशें कर रही है। वह प्रचार माध्यमों पर कब्जा कर रही है। वादों को न निभाने से भाजपा के प्रति जनता में भारी रोष है। नए वर्ष में समाजवादी साइकिल से गांव-गांव में जाकर भाजपा के कारनामों से जनता को अवगत कराएंगे और समाजवादी पार्टी की नीतियों तथा स माजवादी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएंगे।  BJP ने ई-रिक्शा पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया, ई-रिक्शा चालकों ने अखिलेश को सौंपा ज्ञापन। श्री यादव आज पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के साथ भी न्याय हो। आबादी के हिसाब से भागीदारी हक और सम्मान सबको मिलना चाहिए। गन्ना धान किसान तबाह है। किसान को धान की कीमत नहीं मिली। गन्ना किसानों को बकाया नहीं मिला और न ही गन्ना मूल्य में वृद्धि हुई। आलू किसान की

महंगी मिट्टी महंगी बालू किसान फेक रहे अपना आलू, लखनऊ में सड़कों पर उतरे सपाई !

Samajwadi Protest in Lucknow Against Yogi Government उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन समाजवादी विधानमण्डल दल की ओर से आज विधान भवन स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल के पास भाजपा सरकार की किसान विरोधी, जनविरोधी नीतियेां के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी धान, आलू, प्याज की टोकरियां तथा गन्ने लिए हुए थे। कुछ ने आलू,प्याज की मालाएं भी पहन रखी थी। यह धरना-प्रदर्शन 9ः30 बजे से शुरू होकर 10ः45 बजे दिन तक चलता रहा। प्रदर्शन में विधानसभा तथा विधान परिषद के सदस्य शामिल थे। जिनका नेतृत् व नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद श्री अहमद हसन ने किया। उनके साथ विधानसभा में उप नेता श्री इकबाल तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल भी शामिल रहे। BJP ने ई-रिक्शा पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया, ई-रिक्शा चालकों ने अखिलेश को सौंपा ज्ञापन। श्री अहमद हसन ने कहा कि सरकार विपक्ष का सामना नहीं करना चाहती है। विधानमण्डल के सत्र को छोटा कर लोकतंत्रीय व्यवस्था का मजाक बनाया जा रहा है। जनता में भाजपा की गलत नीतियों से भारी आक्रोश है। किसान, नौजवान,

Ad