Skip to main content

Ad

बंटवारे की राजनीति लोकतंत्र पर कब्जा करने की भाजपा रणनीति का ही हिस्सा है - अखिलेश यादव

akhilesh yadav, samajwadi party, up, uttar pradesh, lucknow, news
Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बहकाने, भटकाने की कला में भाजपा की दक्षता का जवाब नहीं। विपक्ष पर झूठे आरोप लगाने में उसे कोई संकोच नहीं होता है। इन दिनों वह विभिन्न समाजों के बीच खाई पैदा करने में लगी है। जाति की राजनीति खुलकर भाजपा राज में चल रही है। समाज में नफरत और दूरी पैदा की जा रही है।
भाजपा नेतृत्व समझता है कि जातीय वैमनस्य पैदा करके वह अपने वोट बैंक में इजाफा कर लेगा। इसलिए विभिन्न राजकीय विभागों तथा अन्य संवैधानिक संस्थाओं तक की नियुक्तियों में जाति का वर्चस्व दिखाई देने लगा है। मंत्रीगण संविधान के अंतर्गत रागद्वेष से परे रह कर अपने पद के कर्तव्य निर्वहन की षपथ लेते हैं, भाजपा सरकार इसकी परवाह नहीं करती है। संविधान में उसकी आस्था नहीं है।
भाजपा अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए कोई भी पाप कर सकती है, चाहे समाज को इसकी कोई भी कीमत चुकानी पड़ें। समाजवादी जाति की संकीर्णता से दूर रहे हैं। समाजवादी विचारधारा सामाजिक भेदभाव की भी विरोधी है। वह व्यक्ति की गरिमा एवं सामाजिक सद्भाव की पक्षधर है। समाज को तोड़ने के बजाय समाज को जोड़ना समाजवादी नीति एवं कार्यक्रम में शामिल है।

BJP ने ई-रिक्शा पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया, ई-रिक्शा चालकों ने अखिलेश को सौंपा ज्ञापन।

समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसमें आबादी के हिसाब से भागीदारी तय होती है। समाज में जो आर्थिक-सामाजिक विषमता है उसका समाधान उक्त फार्मूले से ही हो सकता है। आज लड़ाई 85 प्रतिशत बनाम 15 प्रतिशत की है। बंटवारे की राजनीति लोकतंत्र पर कब्जा करने की भाजपा रणनीति का ही हिस्सा है।
भाजपा ने अब तक देश में सिर्फ विघटनकारी नीतियों को ही प्रोत्साहित किया है। लोग परेशान हों तो भाजपा नेतृत्व को परपीड़ा का सुख मिलता है। देश का किसान, नौजवान, अल्पसंख्यक सभी भाजपा की विभाजनकारी राजनीति के शिकार हैं। जनता में इससे जो आक्रोश है उसका विस्फोट सन् 2019 में होना तय है।

भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते अर्थव्यवस्था संकट में है - अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी ने बताया है कि समाजवादी पार्टी सुल्तानपुर के नवयुवकों द्वारा 20 दिसम्बर 2018 से प्रारम्भ ‘बेरोजगारी मुक्त क्रांति साइकिल यात्रा‘ आज दूसरे दिन गौरीगंज (अमेठी) से प्रारम्भ होकर रायबरेली में समाप्त हुई। कल इस यात्रा का प्रारम्भ सुल्तानपुर से हुआ था और इसे वरिष्ठ नेताओं ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया था। यह साइकिल यात्रा 30 दिसम्बर 2018 तक विभिन्न जनपदों से होकर गुजरेगी और इसका समापन मथुरा जनपद के समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर होगा।
समाजवादी बेरोजगारी मुक्त क्रांति साइकिल यात्रा का नेतृत्व सर्वश्री मनोज यादव क्रांतिकारी, इं0 विनीत कुशवाहा तथा आशुतोश पाण्डेय कर रहे हैं। वे साइकिल मार्ग में पड़ने वाले कस्बों एवं गांवों में रूक कर वहां समाजवादी पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों तथा श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में समाजवादी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता को बता रहे हैं।

समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा को अखिलेश ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

Comments

Adsterra Ads

Ad