Skip to main content

Ad

चौधरी चरण सिंहः एक धवल व्यक्तित्व - लेखकःराजेन्द्र चौधरी समाजवादी पार्टी।

akhilesh yadav, rajendra chaudhary, samajwadi party, chaudhary charan singh
Akhilesh Yadav and Rajendra Chaudhary tribute to Chaudhary Charan Singh

चौधरी चरण सिंहः एक धवल व्यक्तित्व

(चालीस वर्ष पूर्व देश भक्त मोर्चा, 1978 द्वारा प्रकाषित चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित स्मारिका ‘‘परंतप‘‘ में तत्कालीन विधायक एवं युवा संगठन (जनता पार्टी) के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी का लेख)
महानता क्या है, यह कोई नापने योग्य गुण नहीं प्रतीत होता, फिर भी जब हम इसके सम्पर्कगत होते हैं, हम झट इसे पहचान लेते हैं। उच्च मन और वीर हृदय जो संदेह रहित होकर तथा विघ्न बाधाओं की परवाह न करते हुए अपने लक्ष्य की ओर निरन्तरता के साथ आगे बढ़ते हैं, अपने अन्दर महत्ता का गुण रखते हैं। भिन्न-भिन्न परिस्थितियों में प्रत्येक क्षेत्र में कुछ पुरूष प्रकाश पुंज के रूप में अवस्थित होते हैं। वे पुरूष जो साहसपूर्वक यह घोषणा करते हैं कि अकेला रह जाने पर भी वे किसी से भयभीत नहीं होते। कोई भी उनका उपहास कर सकता है। अत्याचार, उत्पीड़न तथा संघर्षरत संकटापन्न परिस्थितियों की सलीब पर इन्हें टांग सकता है। कर्तव्य-बोध से विचलित कर लोभी विचार-वृत्ति उत्पन्न करने का प्रयास कर सकता है। परन्तु वे कभी भी उसका प्रत्युत्तर क्रूरता, दमन तथा अनैतिकता से नहीं देंगे और न ही आशंकाग्रस्त होकर संघर्षपथ से विचलित होंगे। कारण, वे अंतर्मन में व्याप्त जीवंत कर्तव्य की भावना के प्रति अखंड निष्ठा एवं स्वाध्यायी कर्मठता के साथ प्रतिज्ञाबद्ध हैं।
ऐसी ही महान आत्माओं की श्रेणी में चरित्रबल से बनी बुनियाद कहे जाने वाले प्रख्यात विचारक, महान अर्थशास्त्री, मूर्धन्य राजनीतिक आख्याता, निर्भीक व्यक्तित्व, ओजस्वी वक्ता तथा कुशलतम यशस्वी प्रशासक, केन्द्रीय गृहमंत्री चौधरी चरण सिंह का नाम अग्रगण्य है।
कार्य की कोटि कैसी भी क्यों न हो-यथाशक्ति उसकी सर्वोत्तमता के प्रति निष्ठावान चौधरी साहब निष्णात कुशलता को कठोर परिश्रम की उपलब्धि मानते हैं। यही वे प्रखर आधार हैं, जिनके रहते नेक नियति, ईमानदारी, दो टूक बात कह देने की हिम्मत, बेलाग ओजस्विता, तथा मुल्क की तीन चैथाई से अधिक गंवई आबादी की हूंक, भूख, बेकली, टूटन, मजलूमियत और किये जा रहे अनवरत शोषण के शिकार लोगों की बेचैनी के दर्द को अंतर्वेदना की गहराईयों के साथ स्वयं महसूस करते रहें हैं। अतः संघर्षों, दलितों का दर्द समझने की अद्भुत क्षमता का जीवंत प्रतीक बन गये हैं- चौधरी चरण सिंह
चौधरी साहब के समूचे राजनीतिक जीवन में उनके कृतित्व और व्यक्तित्व के मार्फत आज जो कुछ हमारे सामने है, वह सत्याचरण की सार्थकता सिद्धांतों के प्रति दृढ़ता, निष्कलंक नैतिकता और निष्कपट दायित्व भावना एक ऐसी जनप्रेरक सम्पदा है, जिसके बलबूते इस भौतिकतावादी युग प्रतीची द्वंद में जहां लम्पटता, धूर्तता, अन्याय, शोषण, भ्रष्टाचार, हंगामेंबाजी, अकर्मण्यता और गैर बराबरी का दामन लिए हुए लोग शास्त्रीय परिभाषावलियों, कानूनी दांवपेंचों, तुमुलनारेबाजी द्वारा स्थापित निपट स्वार्थी प्रचार, नितांत कृत्रिम और कुत्सित राजनीतिक जोड़-तोड़ और चमाचम के अड्डेबाज आज न केवल तड़क-भड़क की ठाटदार गमक का आनंद ले रहे हैं। वरन आज भी पूरी साज-सज्जा से ओढ़ाई गयी तिकड़मों के बल पर निहायत खूबसूरती के साथ मुल्क की गरीब जनता के रहनुमा, प्रवक्ता और न जाने क्या-क्या बनने का ढोंग कर रहे हैं। ऐसे ही लोगों की आॅंखों की किरकिरी बन गये हैं हमारे चौधरी साहब। प्रपंचियों की घेरेबंदी, जोड़तोड़ और कुत्सित साजिशों का नागपाश जितना कसा व कड़ा होता जाता है, इस ईमानदार-बेदाग व्यक्तित्व की विशाल जनप्रियता का अजगर एक फुफकार में बड़ी-उम्मीदों और कोशिशों से ढाले गये नागपाश की धज्जियां उड़ा देता है।
प्रत्येक मनुष्य की कुछ संवेदनशील आस्थाएं और मान्यताएं होती है जिनपर व्यक्ति पूरी तरह निष्ठावान रहता है। वह समस्त चिंतन, मूल्य, आस्थाएं और मान्यताएं समाज और राष्ट्र के व्यापक हितों के परिप्रेक्ष्य में कड़ी जांच-परख, असंदिग्ध विश्वसनीयता और भोगे हुए कष्टकारी अनुभवों के सत्य पर आधारित होती है। तब इस प्रकार की पृष्ठभूमि को वह व्यक्ति यदि लगन शील कठोर परिश्रमी कृतसंकल्पित और निर्भीक है, तो पूरी सच्चाई के साथ बिना गुमराह हुए मूल्यहीन राजनीति सिद्धांतविहीन सत्तामोह, पेशेवर चाटुकारिता के चटोरेपन तथा समर्थनहीन तथाकथित स्थापित व्यक्तित्वों की बिना कोई परवाह या समझौता किये अपनी असंदिग्ध ईमानदारी एवं कर्मठता की अतिशय शक्ति के बलबूते पर जन-जन की आकांक्षा, आशाओं और विश्वासों का केंद्रबिंदु बन जाता है।
आज चौधरी साहब के बारे में सोचता हॅूं तो पाता हॅूं कि उनके पीछे रहस्य नाम की कोई भी वस्तुपरकता नही है कि जिसे अन्वेषण करने की आवश्यकता महसूस हो। उनकी कार्यशैली तथा उनके चरित्रगत मूल्य सर्वथा स्पष्ट और वास्तविक हैं। चौधरी साहब ने सदैव जर्जर मानवता के कल्याण के लिए अकथनीय संघर्ष सहा है और कुर्बानियां दी हैं, सत्ता का विरोध किया है और तब तक अटूट आत्मशक्ति के साथ डटे रहे हैं, जब तक कि निश्चयात्मक परिणामों तक नहीं पहुंच गये। यही वे कारण हैं कि चौधरी साहब जनप्रियता के सर्वोच्च शिखर पर आरूढ़ हैं। जब भी ऐसे अवसर आयें हैं चाहे वह विधानसभा चुनाव हों या लोकसभा के इस पाक साफ व्यक्ति की ईमानदारी पर अटूट विश्वास करते हुए जनमत से पूरे यकीन और मोहब्बत के साथ हमेशा पूरा साथ दिया है। यही सबूत है कि चौधरी साहब की सफलता, लोकप्रियता और महानता का।
सत्ता के मद में दमन का आनंद लेने वाले लोग जिस प्रकार पूरे तालमेल के साथ जनशक्ति को घेर लेते हैं और उसे निरीह अवस्था में छोड़ देते हैं, ऐसी ही कुछ परिस्थितिगत वीभत्स दशाएं हमारे राष्ट्र के लोकतंत्र की थी देश के नागरिकों को कुछ गिरोहबंद भौतिक सम्पदा से लदे-फदे मुटठी भर लोगों के कारण जिन्हें, भारी पूंजी व्यवस्था, पृथकतावादी राजनीतिक और अराजकतावादी शक्तियों का मिला-जुला शर्मनाक सहयोग प्राप्त था।
घिनौनी साजिशों के माध्यम से नैतिकता को सलीब पर चढ़ाकर कठिन कीलें ठोकी जा रही थी। विवशता, अभाव और असुरक्षा की टूटन से जनता को निस्तब्ध कर दिया गया था। चौधरी साहब जनमत रूपी ‘‘अभिमन्यु‘‘ को विवश अकाल काल ग्रास बन जाने की पृष्ठभूमि में दुर्भावनावश निर्मित किये गये इस चक्रव्यूह को पूरी तरह तोड़ने में समर्थ हुए हैं। मानवीय चेतना की जड़ खोदने वाले स्वार्थी तत्व पुनः सिर न उठा सकें यह यज्ञ अभी शेष है।
केन्द्रीय सरकार में गृहमंत्री पद ग्रहण करने के पश्चात चौधरी चरण सिंह ने जनहित के विरूद्ध खतरा उत्पन्न करने वाले उन लोगों पर जो बन्दर बांट में अभ्यस्त थे, पर करारा प्रहार किया है और एक साथ प्रचारित राजनेता उच्चतम प्रशासक और शैली सम्राटों की सुगठित और सुनियोजित मादकता की चकाचैध को न केवल तोड़ दिया है, बल्कि इससे एक बारगी खतरे की घटी बजने का एहसास पैदा हो गया है। अब भविष्य के लिए कोई भी व्यक्ति चाहे कितना ही भव्य और गरिमामंडित क्यों न हो, जनहित के विरूद्ध प्रेरक मूल्यों की स्थापना, जनसमस्याओं के निराकरण एवं सदाचरण के मार्ग को अवरूद्ध करने का प्रयास करेगा। उसे छोड़ा नहीं जायेगा।
निरंतर बीस वर्षों से किये जा रहे उस व्यवस्थात्मक अन्याय और शोषण जिसने राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की चूले हिला दी हैं और जिसकी वजह से मुल्क में अस्सी फीसदी ग्रामीण आबादी की समस्याएं असामनता की खाई को इतना चैड़ा कर चुकी हैं कि त्रुटिपूर्ण परोंमुखी आर्थिक नीतियों के प्रतिफल स्वरूप अब यह एक राष्ट्रीय अनिवार्यता बन गयी है कि प्राथमिक और बुनियादी रूप से कौन से तत्काल ऐसे कदम उठाये जाएं जिससे निर्धनता की गर्दन पर प्रहार किया जा सके और बेकार-बेरोजगार, जनसमूह के हाथों को काम मिल सके। अतः चौधरी चरण सिंह कहते हैं कि प्रशासन में भ्रष्टाचार समाप्त हो, मनमानी की प्रवृत्ति पर अंकुश हो और मेहनतकश प्रवृत्तियों को संबल प्रदान करने के लिए आर्थिक नीतियों के मुद्दे ग्रामोन्मुखी हो, तब ही इस देश की जनता वास्तविक अर्थों में मूल्यवान रोटी और आजादी का रसास्वादन करने में समर्थ हो सकेगी।
(लेखकःराजेन्द्र चौधरी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे हैं )

बंटवारे की राजनीति लोकतंत्र पर कब्जा करने की भाजपा रणनीति का ही हिस्सा है - अखिलेश यादव

चुनाव परिणाम यह बता रहे है कि जनता भाजपा को पसंद नहीं कर रही है - अखिलेश


Comments

Adsterra Ads

Popular posts from this blog

JUST IN: ArmorCode Faces Backlash Over Employee's Alleged Acts of Vandalism

  ArmorCode Faces Backlash Over Employee's Alleged Acts of Vandalism ArmorCode, a prominent security company, is under intense scrutiny following allegations that one of its employees was involved in a serious act of vandalism. James "Jim" Pelis, a regional sales director at ArmorCode, was reportedly caught on surveillance footage vandalizing a Tesla Cybertruck in the parking lot of the Omni Mount Washington Resort & Spa in Bretton Woods, New Hampshire, on March 22, 2025. The incident has sparked widespread outrage, with many questioning the company's response to the situation. According to reports, the vehicle's owner, Kerri Pouliot, noted that the vandalism occurred within an hour of her arrival at the hotel. Surveillance footage allegedly shows Pelis keying the vehicle. Despite initial denial when questioned by police, video evidence contradicted his claims. As a result, Pelis now faces potential felony charges, as damaging a vehicle is considered a Class A...

Joel Valdez Age, Bio, Girlfriend, Wife, Marriage, Religion, Family, Biography Wiki & More

  Joel Valdez Joel Valdez Age, Biography, Career, Family, Religion, and Wiki Joel Valdez is a rising political figure known for his rapid ascent in conservative circles and his work in the U.S. government. From working with prominent Republican representatives to being appointed as the Acting Deputy Pentagon Press Secretary under the Trump administration, Valdez's journey is a reflection of dedication, activism, and political strategy. 👤 Joel Valdez Biography (Wiki Overview) Full Name : Joel Valdez Profession : Political Advisor, Communications Director, Government Official Nationality : American Religion : Christian Known For : Acting Deputy Pentagon Press Secretary; Former Advisor to Rep. Matt Gaetz & Lauren Boebert Political Affiliation : Conservative / Republican 🎓 Early Life and Education Joel Valdez studied Political Science at the University of Illinois Urbana-Champaign between 2017–2018. During his college years, he was active in conservative st...

The Trump rally crowd size hit the maximum venue capacity in Robstown, Texas.

  Donald Trump Rally How many people attended Donald Trump's rally in Robstown? I am at the Richard M. Borchard Regional Fairgrounds in Nueces County right now, which I was told is now at maximum capacity. You can hear music and you can see Trump supporters all around the venue at this hour. All of them came here to listen to Donald Trump’s Texas speech tonight.  Former President Trump held his Save America Robstown Rally at 8:30 PM tonight. During his address, Trump can barely finish a sentence, yet the MAGA Republican crowd keeps roaring louder and louder. Thousands of Trump supporters across the nation have been camped out here all morning. Supporters were battling long lines and extreme heat in the hopes of catching a glimpse of the former president, Donald Trump, as well as Lt. Gov. Dan Patrick, Attorney General Ken Paxton, U.S. Rep. Michael Cloud, R-Victoria, Eric Trump, Mr. Tom Homan, Mr. Brandon Judd, and many more.  At his Texas rally ahead of the midterm elec...

The Trump rally crowd size hit the maximum venue capacity in Minden, Nevada.

  Donald Trump Rally How many people attended Donald Trump's rally in Minden? I am at the Minden-Tahoe Airport in Douglas County right now, which I was told is now at maximum capacity. You can hear music and you can see people all around the venue at this hour. All of them came here to listen to Donald Trump’s Nevada speech. Former President Trump held his Save America Rally at 7 PM tonight. During his address, Trump can barely finish a sentence, yet the MAGA Republican crowd keeps roaring louder and louder. Thousands of Trump supporters across the nation have been camped out here all morning. President Trump Rally in Minden, Nevada on Saturday, October 8, 2022 Supporters were battling long lines and extreme heat in the hopes of catching a glimpse of the former president, Trump, as well as Adam Laxalt, Sheriff Joe Lombardo, Mark Amodei, Jim Marchant, Sigal Chattah, Michele Fiore, and many more. A large screen was set up in the parking lot for MAGA Republicans that couldn't get...

The Trump rally crowd size hit the maximum venue capacity in Mesa, Arizona.

  Donald Trump Rally How many people attended Donald Trump's rally in Arizona? I am at the Legacy Sports Park in Maricopa County right now, which I was told is now at maximum capacity. You can hear music and you can see people all around the venue at this hour. All of them came here to listen to former President Donald Trump’s Arizona speech.  Former President Trump held his Save America Rally at 7 PM tonight. During his address, Trump can barely finish a sentence, yet the MAGA Republican crowd keeps roaring louder and louder. Thousands of Trump supporters across the nation have been camped out here all morning. Supporters were battling long lines in the hopes of catching a glimpse of the former president, Trump, as well as Kari Lake, Blake Masters, State Rep. Mark Finchem, Abraham Hamadeh, and many more. A large screen was set up in the parking lot for Trump supporters that couldn't get inside, but it's not putting a damper on their spirits. "The patriotism was overw...

Margo Martin Age, Bio, Boyfriend, Husband, Marriage, Religion, Family, Biography Wiki & More

  Margo Martin With Donald Trump Personal Information Full Name : Margo Martin Age : 28 years old Religion : Christianity Height : 5'5" (approx.) Weight : 55 kg (approx.) Nationality : American Family Background Father : David E. Martin (Plastic Surgeon) Mother : Penny Martin Sister : Markie Martin (34 years old, married to Chris McClain) Professional Career Current Position : Deputy Director of Communications for Save America and 45th President Donald J. Trump. Previous Roles : Served as a press aide during Donald Trump’s time in the White House. Worked as Deputy Director of Communications for Trump's Save America PAC. Political Involvement : Actively supported Trump's 2024 presidential campaign. Known for being a staunch supporter of Trump and frequently posts about him on social media. LATEST: Margo Martin Promoted to White House Special Assistant to the President Trump and Communications Advisor Public Image and Activities Social Media Presence : Instagram: @margom...

The Trump rally crowd size hit the maximum venue capacity in Wilkes Barre, Pennsylvania.

  Trump Rally Crowd How many people attended Donald Trump's rally in Wilkes-Barre? I am in the Mohegan Sun arena at Casey Plaza right now, which I was told is now at maximum capacity. You can hear music and you can see people all around the venue at this hour. Former President Donald Trump held his Save America Rally at 7 PM tonight. While in his address, Trump can barely finish a sentence, yet the crowd keeps roaring louder and louder Thousands of Trump supporters across the nation have been camped out here all morning. The bike motorcade at the Trump rally in Wilkes-Barre, Pennsylvania They're battling long lines and extreme heat in the hopes of catching a glimpse of the former president as well as Doug Mastriano and Mehmet Oz. The "Save America rally" is taking place about 10 minutes away from where President Joe Biden visited Wilkes-Barre just four days prior. A large screen is set up in the parking lot for supporters that can't get inside, but it's not pu...

The Trump rally crowd size hit the maximum venue capacity in Warren, Michigan.

Donald Trump Rally How many people attended Donald Trump's rally in Warren? I am in the Macomb County Community College Sports & Expo Center right now, which I was told is now at maximum capacity. You can hear music and you can see people all around the venue at this hour. Former President Trump held his  Save America Rally at 7 PM tonight. During his address, Trump can barely finish a sentence, yet the MAGA Republican crowd keeps roaring louder and louder. Thousands of Trump supporters across the nation have been camped out here all morning. Supporters are  battling long lines and extreme heat in the hopes of catching a glimpse of the former president, Trump, as well as  Tudor Dixon , Matthew DePerno, Kristina Karamo, and John James, and many more. What To Know About Trump's Rally In Michigan Today? A large screen was set up in the parking lot for MAGA republicans that couldn't get inside, but it's not putting a damper on their spirits. "The pat...

Estee Palti (Kamala Harris Impersonator) Age, Bio, Husband, Marriage, Religion, Family, Biography Wiki & More

  Estee Palti & Kamala Harris in a single frame Name: Estee Palti Known for: Kamala Harris impersonator, Social Media Influencer Age Range: 35-45 (Birth Year - 1988) Husband: Updated soon Marriage: Updated soon Religion: Bukharan Jew Work Experience: Staff RN at Northwell Health (Nov 2015 - Sep 2018) – Greater New York City Area Active with Rebel News for a comedy segment and creates UGC (User Generated Content) for small businesses. Estee Palti is a New York-based nurse, social media influencer, and the internet's favorite Kamala Harris impersonator . With a perfect blend of humor and accuracy, Estee has garnered attention for her comedic takes on the Vice President, leading to widespread recognition in the political and social media spheres. Early Life & Background Born in Russia , Estee moved to the U.S. with her family at the age of 4, escaping the political climate of her homeland. She grew up in a Bukharan Jewish household, proudly embracing her Jewish iden...

Who Is Kaelan Dorr? Meet Trump's White House Digital Strategy Chief

MEET THE WHITE HOUSE DIGITAL GENIUS   Who Is Kaelan Dorr? The White House Digital Strategist Behind Trump's Viral Online Presence WASHINGTON, D.C. — Conservative commentator Benny Johnson is shining a spotlight on a key figure inside the Trump White House who, according to him, has played a major role in shaping the administration's digital messaging and viral online content. In a recent post on X , Johnson shared a photograph of Kaelan Dorr , writing: "You may not know about Trump's secret weapon in the White House… All the hype edits, memes and rage bait comes from Kaelan Dorr and his genius team. Follow this dude. He's a legend." The post has generated renewed interest in Dorr, who currently serves as Deputy Assistant to the President, Principal Deputy Communications Director, and Head of Digital Strategy in the White House Office of Communications. A Key Figure in White House Digital Communications As Head of Digital Strategy, Dorr is responsible for hel...

Ad