Skip to main content

Ad

समाजवादी पार्टी को बदनाम करना भाजपा का एजेण्डा है - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav, samajwadi party, image
Akhilesh Yadav With Cycle in Uttar Pradesh

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बुनियादी मुद्दों से भाजपा मुंह छिपाती है। किसानों और नौजवानों की समस्याओं पर कोई चर्चा नहीं होती है। भ्रष्टाचार भी एक बड़ा मुद्दा है। मंहगाई से जनता बदहाल है। विकास की दिशा में समाजवादी पार्टी ने ही काम किया है। राज्य में कानून का राज समाप्त है। भाजपा सरकार में नौकरियां छीनी जा रही हैं। बेरोजगारी दूर करने की भाजपा सरकार की कोई योजना नहीं है। 


श्री यादव आज समाजवादी पार्टी विधानमण्डल दल की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरनमय नंदा, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन, विधानसभा में उपनेता श्री इकबाल महमूद, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल मौजूद रहे। 


श्री अखिलेश यादव ने कहा भाजपा डरी हुई है। समाजवादी पार्टी को बदनाम करना भाजपा का एजेण्डा है। उसने किसानों को तबाह किया है। नौजवानों के सपनों को तोड़ा है। समाज में दूरी पैदा की है और समाज में नफरत पैदा की है। कानून व्यवस्था चैपट है। प्रदेश में अराजकता का राज है। मुख्यमंत्री जी की ठोको भाषा से भी माहौल बिगड़ा है। 


महंगी मिट्टी महंगी बालू किसान फेक रहे अपना आलू, लखनऊ में सड़कों पर उतरे सपाई !

श्री यादव ने कहा कि भाजपा मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहती है। वह जनता को बहकाने-भटकाने में माहिर है। जनता मंहगाई से परेशान है। व्यापारी जीएसटी से त्रस्त है। भाजपा की योजनाएं दिखावटी है। वह लोकतंत्र के साथ धोखा कर रही है।
भाजपा सरकार में गन्ना के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं हुई है। गन्ना किसानों को बकाया भुगतान भी नहीं किया गया। धान क्रय केन्द्र अभी तक नहीं खुल सके। आलू, किसान बर्बाद है। लूट और हत्याओं का क्रम थम नहीं रहा है। बलात्कार और अपहरण लगातार जारी है। पूरे राज्य में गुण्डा, माफियाओं का साम्राज्य व्याप्त है। सŸाारूढ़ दल के लोग पुलिस पर हमला कर रहे हैं। ऐसे तमाम मुद्दों पर समाजवादी पार्टी सदन और सड़क पर संघर्ष जारी रखेगी।


BJP ने ई-रिक्शा पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया, ई-रिक्शा चालकों ने अखिलेश को सौंपा ज्ञापन।

Comments

Adsterra Ads

Ad