![]() |
Akhilesh Yadav Press Conference in Lucknow |
श्री अखिलेश यादव ने कहा भाजपा सरकार के झूठे वादों से जनता के हरवर्ग में असंतोष है। किसान, नौजवान, व्यापारी, महिलाएं सभी उत्पीड़न के शिकार हैं। पिछले उपचुनावों और हाल में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा को जो शिकस्त मिली है उससे जनता का आक्रोश सामने आ गया है। नोटबंदी और जीएसटी के दुष्प्रचार के पिटारे भी खुलने लगे है। अपनी पराजय और सŸाा जाने के डर से बौखलाया भाजपा नेतृत्व अब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी के गठबंधन की खबर से पूरी तरह बौखला गये हैं।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा अपनी समस्त मर्यादाएं भूलकर खुद सीबीआई की जगह बैठ गई है। अभी तक सीबीआई की तरफ से कोई नोटिस अथवा समन तक नहीं आया तब भाजपा सरकार के मंत्रीगण किस संवैधानिक अधिकार से कथित आरोप लगाने का दुस्साहस कर रहे हैं।
</\x3C!-- adsense --\x3E/igm> श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दरअसल, भाजपा सरकार के घोटालों की लम्बी सूची अब उजागर हो चली है। भाजपा सरकार जाते-जाते ‘सब कुछ खा कर जायेगी‘। 50 हजार करोड़ रूपये का अडानी पावर घोटाला, बाल्को घोटाला, दाल घोटाला, चीनी घोटाला, बुलेट टेªन घोटाला, कालाधन घोटाला, गड्ढा मुक्त सड़क घोटाला, व्यापमं घोटाला, ललित मोदी, नीरव मोदी, विजय माल्या घोटाला, अमित शाह के बेटे का घोटाला, स्वेटर जूते में घोटाला, फसल बीमा घोटाला, ईवीएम घोटाला, शौचालय घोटाला, कर्जमाफी घोटाला, प्रधानमंत्री आवास एवं उज्ज्वला घोटाला आदि घोटाले तो भाजपा सरकार के साथ लगे ही हैं सबसे बड़ा 35 हजार करोड़ का राफेल विमान खरीद घोटला है जिसकी सफाई ठीक से भाजपा सरकार नहीं दे पा रही है।
झूठ, फरेब और साजिश भाजपा के चरित्र में है। इसी के बल पर उसने दिल्ली की कुर्सी हासिल की थी। लेकिन अब जनता उनसे सावधान हो चली है। जनभावना के साथ विश्वासघात और समाज में नफरत पैदा करने की उसकी आदतों से सभी वाकिफ हो चले हैं। नोटबंदी से लाखों नौकरियां गई, 100 से अधिक की जाने गई। जीएसटी से सिर्फ बड़ी कम्पनियों को फायदा हुआ। किसानों की उपेक्षा करने वाली भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों का 3.5 लाख करोड़ रूपये का कर्ज माफ कर दिया। भाजपा ने देश को बहुत पीछे कर दिया है।
भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के दलदल में इतना धंस चुकी है कि अब सन् 2019 में उसका कीचड़ निकलना नामुमकिन है। भाजपा विपक्ष के नेताओं पर दाग लगाकर अपनी कमीज उजली दिखाने का दिखावा भी नहीं कर सकेगी क्योंकि उसका भांडा फूट चुका है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार के समय मेट्रो रेल, एक्सप्रेस-वे, इकाना स्टेडियम, लैपटाॅप, समाजवादी पेंशन, मुफ्त सिंचाई, जेपी सेंटर, कैंसर अस्पताल जैसे काम हुए हैं। जनता अब किसी भ्रम में नहीं आने वाली है। उसे समाजवादी पार्टी पर पूरा भरोसा है और अब भाजपा को केन्द्र की सŸाा से बाहर का रास्ता दिखाने का समय निकट है।
Comments
Post a Comment
If You have any doubt, please let me know.