Skip to main content

Posts

Ad

अगर मौसम को दोष देंगे ईवीएम खराब होने पर कोई भरोसा नहीं करेगा। मतदान बैलट पेपर से होना चाहिए।

Akhilesh Yadav Interview समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की देश विरोधी नीतियों से जनता निजात चाहती है। कालाधन, भ्रष्टाचार और जीएसटी के मुद्दे पर भाजपा ने जनता को ठगा है। चुनाव से पहले हमारा ऐसा गठजोड़ होगा जो भाजपा का सफाया करेगा। इस दिशा में प्रयास हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी के लिए मुख्य प्राथमिकता हैं कि पहले संगठन मजबूत करें। हम इसमें लगे हैं। समाजवादी पार्टी सीट बंटवारे में सम्मान जनक फैसला लेगी।  श्री यादव ने यहां वार्ता में कह ा कि भाजपा के बड़े-बड़े नेता चुनाव आने से पहले ही लड़ने से मना कर रहे हैं, इस्तीफा दे रहे हैं। वे चुनाव शुरू होने से पहले ही मैदान छोड़ गए हैं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में धोखे से चुनाव जीता है। समाजवादी पार्टी ने विकास पर चुनाव लड़ा। 2017 में भी हमें कम वोट नहीं मिला था। भाजपा ने जाति पर चुनाव लड़ा। साम्प्रदायिकता भाजपा का एजेंडा है। भाजपा ने बहुत खाईं पैदा की है। इनको पता है कि इस बार इनको सŸाा से बाहर जाना है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने विकास को रोक दिया है लेकिन भाजपा के तमाम प्रयास

उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के साथ आने से भाजपा के लिए समस्यां हो सकती हैं

Akhilesh Yadav With Mulayam Singh Yadav भाजपा सरकारें जिस तरह संविधान और लोकतंत्र का मजाक बना रही हैं और असहमति को देशद्रोह बता रही है उससे जनसामान्य में न केवल असंतोष है अपितु गहरा आक्रोश भी है। प्रसार माध्यमों पर सरकारी शिकंजा कसा होने से अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार हो रहे हैं। जनता के मन की बातें सुनने के बजाय सत्ता अपने मन की बातें थोप रही है। विपक्षी नेताओं विशेष कर समाजवादी पार्टी के विरूद्ध प्रचार माध्यमों का अभियान जोर शोर से चल रहा है। ज ्यादातर चैनलों पर भाजपा का कब्जा है। हद तो तब हो गई जब एक टीवी चैनल की बहस में भाजपा के प्रवक्ता द्वारा समाजवादी पार्टी के नेता श्री अनुराग भदौरिया के साथ दुव्र्यवहार किया और चैनल की डिबेट से पुलिस ने उल्टे उन्हें ही गिरफ्तार कर जेल भेज कर अपमानित और प्रताड़ित किया। नासिक (महाराष्ट्र) में 51 पैसे किलो प्याज बिक गया। किसान की दुर्दशा तो अपनी जगह है लेकिन यहां तो जल्दी नेता बनने के चक्कर में ज्यादा प्याज खा रहा है। लोकतंत्र में इस तरह की कार्यवाही अवांछनीय, असंवैधानिक और अनैतिक है। भाजपा इस तरह विपक्ष की असहमति की आवाज को दबाने और आतं

मोदी सरकार के दौरान नफरत में 500 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव नज़दीक आते ही भाजपा ने समाज को तोड़ने और तनाव पैदा करने की साजिशें तेज कर दी हैं। इसके लिए भाजपा नेता विवादास्पद बयान देकर प्रदेश में अशांति फैलाने और अराजक स्थिति पैदा करने में लग गए हैं। इसके लिए उन्होंने अपने पुराने तरीके जाति-संप्रदाय की राजनीति को अपनाना शुरू किया है। तिल का ताड़ बनाने का यह काम संगठित तरीके से हो रहा है। जबकि जरूरत इस बात की है कि विकास को ही पूजा मानकर उसे प्राथमिकता में रखना चाहिए। भाजपा नेता यह समझने में भयंकर भूल कर रहे हैं कि बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाकर वे मतदाताओं को गुमराह करने में सफल हो जाएंगे। यह एक तथ्य है कि मोदी सरकार के दौरान नफरत में 500 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। नफरत वाले बयान देने में 90 प्रतिशत भाजपा के नेता हैं। भाजपा के तमाम नेताओं में ऊँटपटांग बयान देने के मामले में लगता है प्रतियोगिता चलती रहती है। इसका उद्देश्य समाज के बीच भेदभाव और विषमता पैदा करना है तथा परस्पर सद्भाव के माहौल में जहर घोलना है।  सच तो यह है क

भाजपा सरकार ने जनता को धोखा देने का काम किया है। इस धोखेबाज सरकार को शिकस्त देना है

Prof. Ram Gopal Yadav Speech in Firozabad (Uttar Pradesh) फिरोजाबाद के नगला छवैया के करघा गांव में कारगिल शहीद बृजलाल की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए,  समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि रक्षा मंत्री रहते नेताजी ने शहीदों का जो सम्मान किया था, वह शहीद के परिवार के लोग आज भी याद करते हैं। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद के लोगों ने विषम परिस्थितियों में भी पिछले चुनाव में समाजवादियों को जिताया था। यहां के सांसद ने जितना हो सकता था उतना विकास कराने का काम किया है। 2019 के बाद एक बार फिर से वक्त आएगा और जो काम बचा होगा वह भी पूरा होगा। सांसद श्री अक्षय यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता को धोखा देने का काम किया है। इस धोखेबाज सरकार को शिकस्त देना है। समाजवादी पार्टी पूरी ईमानदारी से जनता के साथ हैं।  जनसभा में पूर्व सांसद श्री रामजी लाल सुमन एवं श्री उदय प्रताप सिंह, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, बदायूं से सांसद श्री धर्मेन्द्र यादव समेत बड़ी संख्या में विधायक, सां

समाजवादियों को जब भी मौका मिला उन्होंने फौज और फौजियों को सम्मान देने का काम किया है

Akhilesh Yadav With Mulayam Singh Yadav in Firozabad (Brijlal Statue) फिरोजाबाद के नगला छवैया के करघा गांव में कारगिल शहीद बृजलाल की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से आज देश में जवान, किसान और नौजवान सभी दुखी और परेशान हैं। देश की फौज पर देशवासियों को गर्व है। भारत माता की रक्षा के लिए ना जाने कितने वीरों ने अपनी शहादत दी। लेकिन भाजपा की सरकार ने सेना को सम्मान देने के बजाय अपनी राजनीति से अपमानित करने का काम किया है।  श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों को जब भी मौका मिला उन्होंने फौज और फौजियों को सम्मान देने का काम किया है। नेताजी मुलायम सिंह यादव जब रक्षा मंत्री थे तो उन्होंने फैसला लिया था कि शहीद होने के बाद जवानों का शव उनके घर आएगा। उसके पहले केवल बेल्ट और कैप आती थी। इसी तरह से नेताजी जब मुख्यमंत्री थे तो जवानों के शहीद होने पर प्रदेश सरकार की तरफ से 5 लाख रुपए की मदद देना शुरू किया था, और जब फिर सरकार बनी तो हमने सेना, पैरामिलिट

कारगिल शहीद बृजलाल की प्रतिमा का अनावरण, मुलायम बोले वीर सैनिकों को भी पर्याप्त सम्मान नहीं मिला !

Mulayam Singh Yadav With Akhilesh Yadav in Firozabad, Uttar Pradesh फिरोजाबाद के नगला छवैया के करघा गांव में कारगिल शहीद बृजलाल की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के चलते नौजवान, किसान, गरीब सभी परेशान हैं। वीर सैनिकों को भी पर्याप्त सम्मान नहीं मिला। भाजपा के लोग अब हिन्दू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद के मुद्दे उछालकर अपनी नाकामियों से ध्यान हटा रहे हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की विघटनकारी राजनीति को करारी शिकस्त देकर ही समाज को बंटने और सौहार्द सद्भाव को बचाने का काम हो सकता है। जनसभा में पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार सिर्फ अपनी पार्टी के नेताओं के लिए काम कर रही हैं। सभी वर्गों के लिए कोई काम नहीं कर रही है। श्री यादव ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराना बहुत जरूरी है। भाजपा को समाजवादी पार्टी ही हरा सकती है। हमें एकजुट होकर हर हालत में इसे हटाना होगा। श्री मुलाय

ईवीएम मशीनों को लेकर जनता के मन में संदेह है। मतदान के समय गड़बड़ी हो सकती है - अखिलेश

Akhilesh Yadav Speech infront of Mulayam Singh Yadav आज भारतरत्न बाबा साहब डाॅ0 भीमराव आंबेडकर के 63 वें परिनिर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने देश को जो संविधान दिया है उससे नागरिकों को मूलभूत अधिकार मिले हैं।  श्री यादव ने कहा कि भारतीय संविधान में समाजवाद, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक भारत बनाने की व्यवस्था है। समाजवादी पार्टी इसके लिए संकल्पित और संघर्ष के रास्ते पर है। राजनीतिक लड़ाई विचारों की है। संविधान से ही सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान की परवाह नहीं करती है। सामाजिक समानता के लिए भाजपा खतरा है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है। भाजपा ने समाज में झगड़ा लगा दिया। आर्थिक गैरबराबरी भी भाजपा सरकार में बढ़ी है।  श्री अखिलेश यादव ने डाॅ0 लोहिया सभागार में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों से धर्मनिरपेक्षता को खतरा है। सभी सांप्रदायिक ताकतें लोकतंत्र से खतर

बाबा साहब डाॅ0 भीमराव आंबेडकर के 63 वें परिनिर्वाण दिवस पर अखिलेश ने बजायी भाजपाइयों की बैंड !

Akhilesh Yadav Latest News समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में आज भारतरत्न बाबा साहब डाॅ0 भीमराव आंबेडकर के 63 वें परिनिर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने देश को जो संविधान दिया है उससे नागरिकों को मूलभूत अधिकार मिले हैं।  श्री यादव ने कहा कि भारतीय संविधान में समाजवाद, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक भारत बनाने की व्यवस्था है। समाजवादी पार्टी इसके लिए संकल्पित और संघर्ष के रास्ते पर है। राजनीतिक लड़ाई विचारों की है। संविधान से ही सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान की परवाह नहीं करती है। सामाजिक समानता के लिए भाजपा खतरा है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है। भाजपा ने समाज में झगड़ा लगा दिया। आर्थिक गैरबराबरी भी भाजपा सरकार में बढ़ी है।  श्री अखिलेश यादव ने डाॅ0 लोहिया सभागार में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों से धर्मनिरपेक्षता को खतरा है। सभी सांप्रदायिक ताकतें लोकतंत

राजस्थान में समाजवादियों को कांग्रेस ने साथ नहीं लिया। सोचों अगर हमने UP में उन्हें छोड़ दिया तो क्या होगा?

राजस्थान की तिजारा विधानसभा से अखिलेश यादव का संबोधन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने राजस्थान के अलवर जिले में तिजारा विधानसभा प्रत्याशी चैधरी फजल हुसैनी के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के सामने संकट है। भाजपा उन्हीं नीतियों पर चल रही है जो कांग्रेस ने चलाई थीं। भाजपा को जनता ने वोट दिया था कि मंहगाई कम करेंगे। भाजपा ने कांग्रेस से भी ज्यादा दुगनी तिगुनी मंहगाई बढ़ाई। भाजपा किसानों की आय दुगनी करने की बात करती है पर कैसे बढ़ाएगी इसका अतापता नहीं है। राजस्था न में रोजगार नहीं हैं। जनता को, नौजवानों को धोखा मिल रहा है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि राजस्थान में समाजवादियों को कांग्रेस ने साथ नहीं लिया। सोचों अगर हमने उत्तर प्रदेश में उन्हें छोड़ दिया तो क्या होगा? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी शौचालय की बड़ी बातें करते हैं पर जो शौचालय बने उनमें पानी नहीं है। कांग्रेस ने एक गड्ढे का तो भाजपा ने दो गड्ढ़े वाला शौचालय बनाया हैं। यानी कांग्रेस ने जहां छोड़ा भाजपा ने उसे ही आगे बढ़ाया है। श्री यादव ने कहा कि देश

जो व्यवस्था कांग्रेस ने बनाई भाजपा सरकार उसे ही आगे बढ़ा रही है - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav LIVE From Elelction Rally in Rajasthan समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने राजस्थान के अलवर जिले में विधानसभा बानसुर से प्रत्याशी श्री मुकेश यादव और भरतपुर जिले में विधानसभा नगर से प्रत्याशी श्री नेम सिंह फौजदार के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। श्री यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि जो व्यवस्था कांग्रेस ने बनाई भाजपा सरकार उसे ही आगे बढ़ा रही है। चाहे वो जीएसटी हो या उद्योगपतियों को बैंकों से बड़े लोन देने की। जो लोग भारत छोड़कर भाग गये उन्हें पैसा किसने दिया? पहले  कांग्रेस ने दिया फिर और ज्यादा पैसा भाजपा ने दिया। भाजपा को इस पर नियंत्रण करना चाहिए था। देश की बैंकों को दो हजार लोगों ने मिलकर बर्बाद कर दिया। दोनों दलों की नीतियों में कोई अंतर नहीं है। श्री यादव ने कहा कि जनता को दूसरे विकल्प पर सोचना चाहिए। किसान को खुशहाली के रास्ते पर ले जाने के लिये समाजवादी रास्ता ही बेहतर है। केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकारों ने देष की जनता को परेशान करने का काम किया है। भाजपा की कुनीतियों से किसान, बेहाल है, छात्र-नौजवान बेरो

कांग्रेस ने एक गड्ढे वाला तो भाजपा ने दो गड्ढे वाला शौचालय बनवाया है पर किसी ने पानी की टंकी नहीं लगवाई।

Akhilesh Yadav in Sardar Purva समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Akhilesh यादव ने सरदार पुरवा में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व देश की बुनियादी समस्याओं से ध्यान बंटाने और धान की कीमत, किसान के कर्ज, बेरोजगारी, बीमारी जैसे मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहता है। देश को सही रास्ते पर ले जाने की जरूरत है और वह रास्ता समाजवाद का है। भाजपा जाति धर्म की खाई पैदा कर समाज में नफरत फैलाना चाहती है। इससे खुशहाली नहीं आएगी। इसके लिए हमें विकास को आगे रखना होगा। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने समाजवादी सरकार के सभी जनहित के कामों को रोक दिया है। जनता की सहूलियत के लिए यूपी 100 डायल की व्यवस्था की गई थी। 108 नं0 एम्बूलेंस सेवा थी। गरीब महिलाओं के लिए पेंशन व्यवस्था थी। भाजपा ने इन सबको बर्बाद कर दिया। भाजपा सरकार ने नोटबंदी की जिससे किसी को फायदा नहीं हुआ। किसी को उसके जनधन खाते में 15 लाख रूपए नहीं मिले। ऐसे झूठे वादा करने वालों को सबक सिखाना है। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर गरीब महिलाओं को एक हजार रूपए पेंशन, गरीबों को 05 लाख का आवास तथा नौजव

नारखास के नारद आश्रम में दर्शन करने पहुंचे - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav in Naarad Aasram in Narkhas Uttar Pradesh समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव 02 दिसम्बर 2018 को नारखास में नारद आश्रम में दर्शन करने पहुंचे। पौराणिक मान्यता है कि यह नारद जी की तपस्थली है। आश्रम के स्वामी 103 वर्ष के श्रीश्री 1008 विष्णु स्वरूप ब्रह्मचारी जी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को आशीर्वाद दिया और श्री अखिलेश यादव ने बाबाजी को भरोसा दिलाया कि वे जीवन भर निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करेंगे।  कानपुर देहात के ही सरदार पुरवा में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव खचांजी के परिवार को पक्का मकान सौंपने गए थे। इसमें दो कमरे, किचन, बाथरूम, सोलर पंखा, लाईट सबकी व्यवस्था है। पहला उदाहरण है कि यह चार दिन में तैयार हुआ पूरा-पूरा आवास। श्री यादव के साथ पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, संजय सेठ सांसद थे। सरदार पुरवा सभा में प्रेमचन्द्र कठेरिया, पुष्पराज जैन, सुरेश यादव एवं समरथ पाल भी मौजूद थे।  श्री अखिलेश यादव ने खजांची परिवार के प्रति जो सदाशयता दिखाई उसके पीछे उनकी एक अलग दृष्टि और सोच की झलक मिलती है। उ

पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या इस बात का प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश में पूरी तरह जंगलराज आ गया है - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav in Bulandshahr समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने बुलंदशहर की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुये स्याना थाने के मृतक इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।  श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भय और दहशत का वातावरण बन गया है। प्रदेश की भाजपा सरकार के शासन में थाने भी सुरक्षित नहीं रह गये है। पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या इस बात का प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश में पूरी तरह जंगलराज आ गया है। लूट, हत्या, बलात्कार की  घटनाओं से लोग डरे हुए है। प्रदेश सरकार का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। श्री यादव ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा सत्ता में आयी है, पुलिस व्यवस्था भी बदहाल हो गयी है। कानून का राज स्थापित करने में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो गयी है। आये दिन बढ़ रही अराजकता की घटनाओं से प्रदेश की छवि खराब हो रही है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति फैला रही है। जिसके कारण प्रदेश का सौहार्द एवं सामाजिक सद्भाव बिगड़ रहा है। भाजपा का एजेण्डा समाज का बंटवारा करने का ह

अखिलेश यादव राजस्थान के जिला अलवर एवं भरतपुर में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव राजस्थान के जिला अलवर एवं भरतपुर में 04 दिसम्बर 2018 और 05 दिसम्बर 2018 को चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।  श्री अखिलेश यादव 04 दिसम्बर 2018 (मंगलवार) को जिला अलवर में विधानसभा बानसुर से प्रत्याशी श्री मुकेश यादव के पक्ष में 12ः30 बजे रायल स्कूल का मैदान बानसुर अलवर बाईपास संगम मैरिज गार्डेन में तथा 01ः40 बजे विधानसभा नगर से प्रत्याशी श्री नेम सिंह फौजदार के पक्ष में पंवार मैरिज हाल अलवर रोड,  नगर के सामने का मैदान, जिला भरतपुर में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे। श्री अखिलेश यादव 05 दिसम्बर 2018 को विधानसभा तिजारा से प्रत्याशी श्री फजल हुसैन के लिए 12ः40 बजे अपराह्न टापू कड़ा कस्बे का मैदान, तिजारा, जिला अलवर में जनसभा करेंगे।

भाजपा की गलत नीतियों के चलते 50 लाख गन्ना किसानों को करोड़ों रूपये की क्षति उठानी पड़ी हैं।

Akhilesh Yadav Lucknow Press Conference समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान भाजपा सरकार के धोखे सेे बुरी तरह शिकार हुए हैं। प्रदेश सरकार ने नवम्बर के अंत तक चीनी मिलों में पेराई शुरू करने की समय सीमा निर्धारित की थी। समय सीमा समाप्त होने के बाद भी अभी सभी चीनी मिलों में पेराई शुरू नहीं हुई है। समय से चीनी मिलें न चलने से खेतों में खड़ा गन्ना सूख रहा है। किसान बेहद परेशान हैं। एक वर्ष के भीतर लागत में भारी बढ़ोत्तरी होने के बावजूद  गन्ने के समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी न होने से किसान हताश है। सिंचाई के लिए डीजल में 28 प्रतिशत, विद्युत दरों में 30 प्रतिशत, कीटनाशकों के मूल्य में 30 प्रतिशत, डीएपी में 10 प्रतिशत एवं मजदूरी में 10 प्रतिशत तक वृद्धि होने से गन्ने के लागत मूल्य में 15-20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है लेकिन भाजपा सरकार नेे वर्ष 2018-19 के लिए गन्ने के राज्य परामर्शी मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की है। गन्ना शोध केन्द्र, शाहजहांपुर के अनुसार गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष गन्ने की लागत मूल्य में 08 रूप

Ad