Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि पांच राज्यों के चुनावों में विचारधारा के आधार पर वोटो का ध्रुवीकरण हुआ है। जनता ने जता दिया है कि सांप्रदायिकता और विभाजनकारी ताकतों के लिए कोई जगह नहीं है। अहंकार और फरेब की राजनीति चलने वाली नहीं है। देश के गरीबो, नौजवानो, किसानों और कमजोर वर्ग के लोगो की उपेक्षा के परिणाम अच्छे नहीं होते है। आजादी की लड़ाई के समय जो मूल्य स्थापित हुए थे वे आज की राजनीति में भी मानक हैं। उनका तिरस्कार करने वालों की जिं दगी ज्यादा नहीं हो सकती है। भारत सामाजिक सद््भाव और परस्पर सौहार्द की आधारशिला पर टिका है। संवैधानिक मर्यादाओं से खिलवाड़ और नफरत की राजनीति करने की साजिशें जनता की निगाह से छुपी रहने वाली नहीं है। विडंबना है कि भाजपा नेतृृत्व दो तरह की बातें कर रहा है। वह अपने कार्यकर्ताओं को भी बहकाने में लगा है। अपनी हार से कोई सबक सीखने के बजाय उल्टे हार से निराश न होने और 2019 के चुनाव की बात कर रहा है। लोकतंत्र मंे जनादेश को सम्मानजनक तरीके से बिना किसी लागलपेट के पूरी ईमानदारी से स्वीकार करना चाहिए। किन्त
Bringing you news breaks & exclusive political content.