मध्यप्रदेश के बैतूल पहुँचे जीतू पटवारी, वोट अधिकार सत्याग्रह रैली का नेतृत्व किया, BJP पर जमकर बरसे!
| Jitu Patwari's Public Meeting in Betul, MP - September 3rd, 2025 |
Betul News: मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का आज 3 सितंबर को बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला, उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेता, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी बैतूल पहुंचकर रैली का नेतृत्व किया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री और जिले भर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।रैली का आगाज शहर के शिवाजी ऑडिटोरियम से हुआ, जहां कांग्रेस की विशाल सभा आयोजित की गयी। सभा के बाद कांग्रेसजन रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपे। भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा ने बताया कि इस रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिले के सभी ब्लॉकों में बैठकें की जा रही थी। प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं को मैदानी स्तर पर सक्रिय किया गया और हर गांव-गांव तक संदेश पहुंचाया जा रहा है। निलय डागा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस आंदोलन को जनआंदोलन का स्वरूप दें और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज बुलंद करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सिर्फ मैदानी स्तर पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहें। आज के दौर में हाईकमान सोशल मीडिया की सक्रियता को एक महत्वपूर्ण पैमाना मान रहा है। उन्होंने युवाओं और सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सक्रिय रहकर भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी। इस रैली से बैतूल जिले की राजनीति में नई हलचल तेज होना तय है। कांग्रेस इस आयोजन को सरकार के खिलाफ सीधा जनादेश मान रही है, वहीं भाजपा को भी इस कार्यक्रम का सीधा दबाव महसूस कराया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुखदेव पांसे जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री निलय डागा जी, पूर्व मंत्रीगण श्री प्रताप सिंह जी, श्री राजेंद्र जैसवाल जी, पूर्व विधायकगण श्री पीआर बोडके जी, श्री बृम्हा भलावी जी, श्री धरमू सिंह जी, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामू टेकाम जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री हेमंत वागद्रे जी सहित सभी नेतागण व कांग्रेसजन उपस्थित थे.
❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1. बैतूल में कांग्रेस की रैली का नेतृत्व किसने किया?
उत्तर: इस रैली का नेतृत्व मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किया।
प्रश्न 2. रैली की शुरुआत कहाँ से हुई?
उत्तर: रैली की शुरुआत शहर के शिवाजी ऑडिटोरियम से हुई, जहाँ कांग्रेस की विशाल सभा आयोजित की गई।
प्रश्न 3. रैली का मुख्य उद्देश्य क्या था?
उत्तर: भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराना और कलेक्टोरेट पहुँचकर ज्ञापन सौंपना।
प्रश्न 4. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को क्या संदेश दिया गया?
उत्तर: कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे आंदोलन को जनआंदोलन का स्वरूप दें और सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहकर भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुँचाएँ।
प्रश्न 5. इस रैली का राजनीतिक प्रभाव क्या होगा?
उत्तर: इस शक्ति प्रदर्शन से बैतूल जिले की राजनीति में नई हलचल तेज होगी और भाजपा पर सीधा दबाव महसूस कराया जाएगा।
FULL VIDEO: Madhya Pradesh Congress President Jitu Patwari Participates in Vote Adhikar Satyagrah Organized by Block Congress Committee in Betul, MP
Comments
Post a Comment
If You have any doubt, please let me know.