![]() |
Akhilesh Yadav in Kolkata (W.B.) |
भाजपा की सरकारों ने अपने कार्यकाल में सिवा लोगों की परेशानियां बढ़ाने के और कुछ नहीं किया है। किसान को फसल का लागत मूल्य नहीं मिला। भाजपा उसको आय दुगनी करने का झूठा भरोसा देती रही है। गन्ना किसान का अभी तक बकाया भुगतान नहीं हुआ। आलू किसान को भी बस दिवास्वप्न दिखाए गए हैं। किसानों का सड़क पर संघर्ष चलता रहा, उसकी बात सुनने की भाजपा नेतृत्व को कभी फुर्सत नहीं मिली।
नौजवान को रोजगार नहीं मिला। नौकरियां विज्ञापन में निकलती है पर हकीकत में नियुक्तियां नहीं होती हैं। हर परीक्षा में सेंधमारी आम बात हो गई है। नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है। लगता है कि पूरी एक पीढ़ी के जिंदगी रोजगार पाए बिना बीत जायेगी। महिलाओं का मान सम्मान सुरक्षित नहीं रह गया है। बच्चियों तक का जीवन असुरक्षित है।
भाजपा की पूरी राजनीति फरेब और झूठ पर टिकी है। जनता को उसकी असलियत का पता चल गया है। सन् 2019 में मतदाता एकजुट होकर समाजवादी पार्टी और बसपा के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से बड़ी संख्या में जिताकर लोकसभा भेजेंगे। भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गई है। लाख कोशिशों के बाद भी अब उनकी काठ की हांडी दुबारा चढ़ने वाली नहीं।
Comments
Post a Comment
If You have any doubt, please let me know.