Skip to main content

Ad

मालवीय नगर सीट से अशोक गहलोत ने किया कांग्रेस का प्रचार, और वसुंधरा पे साधा निशाना ।

ashok gehlot promoting congress candidate archana sharma from malviya nagar rajasthan
Ashok gehlot in Malviya Nagar

मालवीय नगर सीट पर कांग्रेस के लिए इस माहौल को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस के लिए क्या माहौल होगा। राहुल जी ने अर्चना शर्मा जी को सोच-समझकर के दूसरी बार उम्मीदवार बना कर भेजा है। आपमें ये जो उत्साह है, नौजवानों का जो अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा है ये अर्चना शर्मा जी को कामयाबी दिलाने में बहुत बड़ी भूमिका अदा करेगा। 

मैं बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, चित्तौड़, भीलवाड़ा, अजमेर, बाड़मेर, जालौर, पाली, जोधपुर, नागौर,, झुंझुनू, दौसा जहां भी गया हूँ यही माहौल देखने को मिल रहा है लोगों में कांग्रेस के लिए उत्साह है। जनता वसुंधरा जी से पूछती है- हमारा कसूर क्या था? पिछले चुनाव में हमने आपको भारी बहुमत दिया और आपने उस भारी बहुमत का आदर नहीं किया। हमारी बेज्जती करी। तमाम जो योजनाएं थीं उनको ठप्प कर दिया। जयपुर में सीतापुरा से अम्बाबाडी तक 22 किमी की मेट्रो आ रही थी, एमआई रोड पर अंडर ग्राउंड जा रही थी, उसको बंद क्यों किया..?? रिफाइनरी को बंद क्यों किया वो 40 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट था उसको बंद कर दिया, हाड़ौती में बाँध बनना था, वो इनका खुद का क्षेत्र था सिर्फ इसलिए ठप्प कर दिया कि पुरानी सरकार को श्रेय मिलेगा। आदिवासियों ने ट्रेन देखी ही नहीं वहां पर रतलाम से डूंगरपुर वाया बांसवाड़ा रेल लाइन बिछ रही थी काम शुरू हो गया उसको रोक दिया। कोच फैक्ट्री लगनी थी भीलवाड़ा के अंदर सोनिया गांधी जी आईं थीं शिलान्यास करके गईं उसको बंद कर दिया। करौली-टोंक रेलगाड़ी से जुड़ने थे पता ही नहीं उसका क्या हुआ। ये जो बंद करने के फैसले वसुंधरा जी ने किये हैं 5 साल में ये हमने कभी नहीं किया।

Comments

Adsterra Ads

Ad