CM KamalNath पुलिस का व्यवहार ऐसा हो कि समाज भय नहीं, सम्मान की नजर से देखे मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ द्वारा इंदौर में पुलिस आवास गृहों का लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा है कि पुलिस की छवि जनता के बीच ऐसी हो कि वह उसे भय की नजर से नहीं, सम्मान के भाव से देखे। इसके लिए जरूरी है कि पुलिस लोगों से भावनात्मक संबंध बनाए। मुख्यमंत्री आज इंदौर में मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम द्वारा बनाये गए आवास गृहों का लोकार्पण कर रहे थे। इंदौर में पुलिसकर्मियों के लिए 155 करोड़ से अधिक लागत के 944 आवास बनाए जा रहे हैं। इनमें से 236 बहु-मंजिला आवास गृहों का मुख्यमंत्री ने आज लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री नाथ ने कहा कि पुलिस का जनता से सतत् सम्पर्क और संवाद होता है। पुलिस की भूमिका जनता के साथ सहयोगात्मक होने के साथ ही उसे न्याय मिले, इसके लिए तत्परता के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पुलिस अपने आचार-व्यवहार से आम जनता में विश्वास पैदा करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि निरंतर 24 घण्टे सेवा देने वाले पुलिस के जवानों के हित संरक्षण के ल
Bringing you news breaks & exclusive political content.