Skip to main content

Ad

Srushti Jayant Deshmukh: डिंडोरी में बने कोदो-कुटकी के बिस्कुट जबलपुर के अस्पतालों में वितरित होंगे !

 महेशचंद्र चौधरी (Mahesh Chandra Choudhary) mahesh chandra choudhary, jabalpur commissioner
Srushti Jayant Deshmukh at Ghanaghat in Dindori


कोदो-कुटकी के बिस्कुट स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है : कमिश्नर श्री महेशचंद्र चौधरी
कमिश्नर श्री महेशचंद्र चौधरी ने तेजस्विनी नारी महिला संघ घानाघाट का किया निरीक्षण



कमिश्नर जबलपुर संभाग (Jabalpur Region) श्री महेशचंद्र चौधरी (Mahesh Chandra Choudhary) ने कहा कि डिंडौरी जिले (Dindori District) में बने कोदो-कुटकी (Kodo Kutki) के बिस्कुट जबलपुर शहर के अस्पतालों में वितरित किये जायेंगे। कोदो-कुटकी के बिस्कुट पौष्टिक होते हैं, जो कि स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। कमिश्नर श्री महेशचंद्र चौधरी शुक्रवार को तेजस्विनी नारी विकास महिला संघ कोदो-कुटकी न्यूट्री बेकरी इकाई घानाघाट का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोदो-कुटकी बिस्कुट का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी दिनचर्या में इसे शामिल कर सकें। कोदो-कुटकी के बिस्कुट एमपी टूरिज्म में भी भेजा जाए। भोपाल हाट (Bhopal Haat) में इसके प्रचार के लिए एक स्टॉल नियमित रूप से लगाया जाए। इससे तेजस्विनी नारी विकास महिला संघ को अत्यधिक लाभ होगा और इस समूह से जुडी महिलाओं की आमदानी बढेगी।
तेजस्विनी नारी विकास महिला संघ घानाघाट की महिलाओं ने बताया कि उनके समूह के द्वारा नियमित रूप से कोदो-कुटकी के बिस्कुट बनाये जाते हैं। इन बिस्कुटों को बाजार में बेचा जाता है। उन्होंने बताया कि उनका अनुबंध आंगनबाडी से भी हो चुका है। वहां पर नियमित रूप से कोदो-कुटकी से बने बिस्कुट सप्लाई की जाती है। तेजस्विनी नारी विकास महिला संघ से तीन हजार महिलाएं जुड़ी हैं, और इन समूह के पास पांच लाख रूपए तक की राशि जमा है। तेजस्विनी नारी विकास महिला संघ द्वारा सेनेटरी नेपकीन बनाने का कार्य भी प्रारंभ किया जायेगा। उन्होंने बताया कि समूह की महिलाओं के द्वारा गोंडी चित्रकला का कार्य भी किया जा रहा है। समूह द्वारा इन तस्वीरों को दूसरे राज्यों और महानगरों में बेचा जाता है। गोंडी चित्रकला पर आधारित साडी, कुर्ती एवं टी-शर्ट भी तैयार किये जा रहे हैं। इस कार्य के लिए अधिक से अधिक महिलाओं को समूह से जोडा जा रहा है। अब महिलाएं तेजस्विनी नारी विकास महिला संघ से जुडकर आत्मनिर्भर बनेगी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, सहायक कलेक्टर (ADM - Sahayak Collector) सुश्री सृष्टिजयंत देशमुख (Srushti Jayant Deshmukh), एसडीएम डिंडौरी श्री कुमार सत्यम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग डॉ. अमर सिंह उईके, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान श्री राघवेन्द्र मिश्रा सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Comments

Adsterra Ads

Ad