![]() |
Randeep Surjewala With Dr. Ashok Tanwar Campaigning For Jind By Elections 2019 |
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला जींद हरयाणा से चुनाव लड़ रहे हैं और उनके प्रचार में पूरी हरियाणा कांग्रेस मैदान में उतर चुकी है कल हरियाणा कांग्रेस के प्रेसिडेंट डॉ अशोक तंवर ने पत्रकार वार्ता में कहा की -
आज जींद में आयोजित सभाओं में उमड़े जनसैलाब ने यह प्रमाणित कर दिया कि जनता जनार्दन हमारे साथ है। जनता से मिल रहे अपार समर्थन से हम अभिभूत हैं।
भाजपा की नाकामियों ने जनता को यह एहसास दिलाया है कि कांग्रेस के कार्यकाल में ही मुल्क की तरक्की हुई है, किसान- मजदूर ताकतवर हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने जब-जब जनता से कोई वादा किया है, हमेशा उस वादे को पूरा करके दिखाया है। कांग्रेस पार्टी देश के लिए काम करती आई है और करती रहेगी, देशवासियों की सेवा करना हमारा धर्म है। आज हम जींद के विभिन्न स्थानों पर कहीं साईकिल चलाते हुए तो कहीं मोटर साईकिल तो कहीं पैदल चलकर लोगों के बीच पहुंचे और हर जगह हमें जनता का अपार समर्थन मिला। संघर्ष की धरती जींद की क्रांतिकारी जनता ने आज करवट ली है और कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ी है। जींद की पावन भूमि पर खड़े होकर हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि चुनाव जीतकर, जींद को उसका खोया हुआ स्वाभिमान लौटाएंगे और जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करके दिखाएंगे।
हम यहां सिर्फ वोट मांगने नहीं बल्कि जिले की माटी की पीड़ा को उजागर करने आए हैं, नौजवानों की मदद करने आए हैं,जींद की तस्वीर को बदलने आए हैं। आज जींद समेत पूरे प्रदेश की जनता खुद को भाजपा के हाथों ठगा महसूस कर रही है और पूरी कांग्रेस पार्टी इसी तस्वीर को बदलकर जींद को विकास का शिरोमणि बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। हमारा वादा है जनता के आशीर्वाद से चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंका जाएगा। उन्नति के रास्ते खुलेंगे और युवाओं को रोजगार मिलेगा।
Comments
Post a Comment
If You have any doubt, please let me know.