Skip to main content

Ad

किसानों का कर्ज माफ़ करने के बाद बोले राहुल - अब मोदीजी को चैन से सोने नहीं देंगे..

Rahul Gandhi, indian national congress, press conference, parliament elections 2019, Narendra Modi, new delhi, farmers loan, madhya pradesh, chhatisgarh, rajasthan,
Rahul Gandhi media brief in Parliament on Rafale Scam and farm loan waiver



कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर प्रधानमंत्री मोदी को फिर से कट घरे में खड़ा किया और कई सवाल दागे, सबसे पहले उन्होंने किसानों की कर्ज माफ़ी पर बात रखी और कहा की हमने कांग्रेस की सरकार आते ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में किसानों का कर्ज माफ़ कर दिया है

कल मैं था, आज कोई और हैं, कल कोई और होगा, लेकिन प्रदेश हमेशा रहेगा - शिवराज

अब मोदी जी की बारी हैं, जबतक वो भी क़र्ज़ माफ़ नहीं करदेते हम उन्हें चैन से नहीं बैठने देंगे और हमारी सरकार आते ही ये काम हम कर देंगे, उन्होंने कहा मोदी ने किसानों और छोटे दुकानदारों का पैसा चुरा लिया है और अपने मित्रों जय शाह, अमित शाह, अम्बानी,अडानी आदि में बाट दिया है, गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस साल 7 जून को मंदसौर जिले की पिपल्या मंडी में एक रैली में घोषणा की थी,कि यदि राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार आई तो वह 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। 11वां दिन नहीं लगेगा। इसके बाद, कांग्रेस ने किसानों की कर्ज माफी को अपने ‘वचन पत्र’ में भी शामिल किया था।

जिस दिन राफेल मामले की जांच हो गयी उस दिन दो नाम निकलेंगे, अनिल अंबानी और नरेन्द्र मोदी !





यदि सरकार कोर्ट में गलत तथ्य पेश करती है तो उसके लिये सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है न कि कोर्ट !

Comments

Adsterra Ads

Ad