समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के काले कारनामे रोज उजागर हो रहे हैं। समाज का हर वर्ग अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों का मान-सम्मान और इज्जत खतरे में है। किसान को न तो अपनी फसल का लाभप्रद मूल्य मिल रहा है और नहीं उसका कर्ज माफ हुआ है। बदहाली में वह आत्महत्या को विवश है। पांच सौ से ज्यादा शिक्षामित्र आत्महत्या कर चुके हैं और बाकी सदमें और अवसाद में अपनी जानें गंवा बैठे हैं। बेरोजगार नौजवान हताश में फांसी पर चढ़ रहे हैं। भाजपा की नीतियां किसान, नौजवान और गरीब विरोधी हैं। उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। महिलाएं और बच्चियां दिन में भी सुरक्षित नहीं है। दुष्कर्मी खुलआम घूमकर पीड़ित परिवारों को धमकाते हैं। पुलिस, जिस पर कानून व्यवस्था सम्हालने का दायित्व है, खुद दबंगों की साथी बन जाती है। स्वयं मुख्यमंत्री जी के दरबार में जब उन्नाव जनपद की गैंगरेप पीड़िता बच्ची की सुनवाई नहीं हुई तब उसे लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास थाने पर सपरिवार न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठना पड़ गया। इस काण्ड में भाजपा विधायक के भाई की संलिप्त
Bringing you news breaks & exclusive political content.