समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज पूर्व मंत्री श्री इन्द्रजीत सरोज के साथ आए फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भेंट की और उन्हें विश्वास दिलाया कि सन् 2019 के चुनावों में समाजवादी पार्टी की जीत का यही इतिहास दुहराया जाएगा। भाजपा ने जनता को जो निराशा दी है उसको उसका प्रतिफल अवश्य मिलेगा।
श्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को उपचुनाव में जीत की बधाई देते हुए कहा कि गोरखपुर और फूलपुर के संसदीय उपचुनावों की जीत से राजनीति को नई दिशा मिली है। यह विश्वास दृढ़ हुआ है कि भाजपा को हराया जा सकता है। विपक्ष और मतदाताओं में आत्मविश्वास के साथ उत्साह पैदा हुआ है। इस जीत के बाद भाजपा में घबराहट और बौखलाहट है और इसीलिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक विपक्षी नेताओं के खिलाफ अनर्गल और बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। भाजपा नेताओं को लोकतंत्र की मर्यादा और शिष्ट आचरण सीखना चाहिए।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। जनता ने जो उम्मीदें बांधी थी वे सब टूट गई हैं। न महंगाई कम हुई और नहीं भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। दलित, पिछड़े, मुस्लिम सब दुःखी है। किसान बदहाल हैं और नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। अब तक 537 शिक्षामित्रों ने आत्महत्या की, कुछ सदमें में मर गए। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। बैंकों का पैसा लेकर लोग विदेश भाग रहे है। अर्थव्यवस्था चैपट है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था के नाम पर फर्जी एनकाउण्टर किए जा रहे हैं। चोरी-डकैती, लूट, बलात्कार का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। गुजरात के राज्यपाल महोदय के नोएडा स्थित घर में चोरी हो गई। आरएसएस के विचारक और टीवी प्रवक्ता श्री राकेश सिन्हा को एक दरोगा ने जबरन उठा लिया और हद दर्जे का दुव्र्यवहार किया। वे बाल-बाल बचे अन्यथा एनकाउण्टर का सामना करते तो पता चलता कि भाजपा राज में कितना रामराज्य हैं?
श्री यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सन् 2019 और सन् 2022 की तैयारियों में अभी से जुट जाए। हमारा लक्ष्य देश को बचाने का है। अल्पसंख्यकों में भय व्याप्त है। भाजपा समाज में नफरत फैलाती है। हम सद्भाव और विकास के मुद्दों पर जनता के बीच जाएंगे। चुनाव नकारात्मक नहीं सार्थक मुद्दों के आधार पर होने चाहिए। आबादी के आधार पर सबको हक़, न्याय और सम्मान मिलना चाहिए। इसका समाधान जनगणना से हो सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सन् 2019 में भाजपा का सफाया हो जाएगा।
इस अवसर पर सर्वश्री बलराम यादव, नरेश उत्तम पटेल, राजेन्द्र चौधरी और एसआरएस यादव भी मौजूद थे।
Comments
Post a Comment
If You have any doubt, please let me know.