 |
| RPN Singh at AICC HQ |
RPN Singh ने आज पत्रकार वार्ता संबोधित करते हुए कहा की - भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजनीतिक बयान दिये हैं और कुछ दिनों से भाजपा के तमाम नेता कांग्रेस को सेना का राजनीतिकरण करने का दोषी ठहरा रहे हैं देश ने देखा कि पुलवामा की घटना के बाद कांग्रेस पार्टी और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सबको एकजुटता का संदेश दिया और सेना व सरकार के साथ खड़े रहे, पूरा देश जब गम में डूबा हुआ था, तब हम भी अपनी आंखों को नम करके शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे थे, प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि हम सेना की वीरता पर ऊंगली उठा रहे हैं, जबकि हमने कभी भी अपनी सेना, वायुसेना पर ऊंगली नहीं उठाई है, राजनीतिकरण अगर किसी ने किया है तो भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया है। आज उन्होंने कहा कि 250 लोगों की मौत वायुसेना के हमले में हुई थी, भाजपा के 250, 300 या 350 के आंकड़ों का खुलासा सरकार या प्रधानमंत्री जी ने क्यों नहीं किया? अगर किसी ने हमारी वायुसेना को शर्मसार किया है तो वो खुद प्रधानमंत्री जी हैं, हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री हमारी वायुसेना और वायुसेना के पायलटों से माफी मांगें, क्योंकि उन्होंने उनकी वीरता पर सवाल उठाया है, चुनाव नजदीक आ चुका है और दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तो सेना की वर्दी पहनकर वोट मांगने लगे हैं, भाजपा समझती है कि उसका झूठ सबसे मजबूत है, लेकिन उनके झूठ का जवाब देश की जनता देगी
Comments
Post a Comment
If You have any doubt, please let me know.