Skip to main content

Posts

Ad

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को काम रोको बीमारी हो गयी है, यह हर चीज छीनने वाली सरकार है !!

Akhilesh Yadav अखिलेश यादव ने बालेनी में राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी श्री जयंत चौधरी के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने न तो स्मार्टसिटी बनाया और न ही रोजगार का प्रबंध किया। यह सरकार किस दिशा में जा रही है कोई नहीं जानता। श्री यादव ने कहा कि नया भारत नया प्रधानमंत्री बनायेगा। भाजपा ने देश में शिक्षा-स्वास्थ्य, रोजगार को बदहाल कर दिया है। केन्द्र सरकार उद्योगपतियों के इशारे पर काम कर रही हैं। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को काम रोको बीमारी हो गयी है। यह हर चीज छीनने वाली सरकार है। स्वच्छ भारत के नारे से कहीं कोई शहर स्वच्छ नहीं हुआ, शौचालय बनाए गए जिनमें पानी की व्यवस्था नहीं हैं। नौजवानों के रोजगार छिने और बेरोजगारी बढ़ी है। नोटबंदी-जीएसटी से व्यापार चैपट हुआ है। कामधंधे बंद हुए हैं, कर्मचारियों की छंटनी हुई है। भाजपा विकास की नहीं विनाश की राजनीति करती है।

भाजपा लोगों का ध्यान हटाने में माहिर हैं - जो पहले चायवाला था अब खुद ही चौकीदार बन गया है !

Akhilesh Yadav Speech in Kavinagar, Ghaziabad समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी- बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन से देश भर में स्पष्ट संदेश गया है कि इस बार लोकसभा चुनावों में भाजपा का खाता खुलने वाला नहीं है। जनता समझ गई है कि यह चुनाव गणतंत्र की अस्मिता और लोकतंत्र के बचाव का है। उन्होंने कहा हमारा गठबंधन जमीनी है, आम आदमी और गरीबों के हितों की उसमें गारंटी है। यह दिलो का भी गठबंधन है जिससे महापरिवर्तन आएगा।  श्री यादव रामलीला मैदान, कविनगर, गाजियाबाद में गठबंधन से समाजवादी पार्टी के प्रत्याषी श्री सुरेश बंसल के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। भाजपा ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों सहित समाज के हर वर्ग को धोखा दिया है। भाजपा से अब उसके कामों का हिसाब लिया जाएगा। गाजियाबाद क्षेत्र में सबसे ज्यादा विकास कार्य समाजवादी और बहुजन समाज पार्टी सरकारों में हुए। भाजपा ने विकास कार्यों में कोई रूचि नहीं ली। गाजियाबाद में छह लेन सड़क, मेट्रो,

हाथरस में बोले अखिलेश - हमारा गठबंधन देश में नया परिवर्तन लाएगा और नया प्रधानमंत्री भी देगा !

Akhilesh Yadav Huge Rally at Hathras समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने हाथरस लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री रामजी लाल सुमन के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि महागठबंधन से देश में महापरिवर्तन की हवा बह रही है। यह गठबंधन किसानों, गरीबों और सामाजिक न्याय दिलाने वालों का गठबंधन है। इससे भाजपा की नींद गायब हो गयी है। वे रात-रात भर बैठकें कर रहे हैं। भाजपा सरकार के पास पांच साल के कार्यकाल का कोई हिसाब नहीं है। 2014 का संकल्प पत्र भाजपा अभी तक पूरा नहीं क र सकी। इस बार फिर भाजपा नया धोखा पत्र ले आई है। श्री यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। आलू किसानों को लागत मूल्य नहीं मिल रहा है। देश का अन्नदाता बर्बाद हो गया। किसानों की आय लगातार कम हुई है। नोटबंदी की कोई उपलब्धि नहीं रही। भ्रष्टाचार, कालाधन, बढ़ा है। व्यापारी बर्बाद है। नौजवान बेरोजगारी से परेशान हैं। रोजगार के मुद्दे पर भी भाजपा सरकार फेल हो गयी है। जनता पूछ रही है कि अच्छे दिन कब आएंगे। जो वादे किए थे वे कब पूरा करेगें? जवान हर दिन शह

महागठबंधन जितने वोट किसी के पास नहीं है - जिस दिन वोटिंग होगी चैकीदारों की चौकी छिन जायेगी !

Akhilesh Yadav Addressing The Rally at Etah अखिलेश यादव ने आज एटा में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए एटा से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी कुंवर देवेन्द्र सिंह यादव और फर्रूखाबाद से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी श्री मनोज अग्रवाल को समर्थन देने की मतदाताओं से अपील की। श्री यादव ने कहा कि देश की जनता जाग गयी है। भाजपा का संकल्प पत्र धोखा पत्र है। भारत की संस्कृति सभी धर्म और जाति को सम्मान देने की रही है लेकिन भाजपा सरकार ने समाज में नफरत फैलाया है। भाजपा का विकास से कोई लेना-देना नहीं है। केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार का एक ही लक्ष्य है जनता को गुमराह करना। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि महागठबंधन के पास जितना वोट है उतना किसी के पास नहीं है। जिस समय वोट पड़ेगा जनता चैकीदारों की चैकी छीन लेगी। देश में महापरिवर्तन लाने के लिये यह गठबंधन बना है। यह विचारों, गरीबों, किसानों और जो आजादी के बाद पीछे छूट गये हैं उनका गठबंधन हैं। यह डाॅ0 राममनोहर लोहिया और डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर की सोच का गठबंधन है। इससे भाजपा घबरा गयी है। श्री यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन होगा तभी दे

आज 7 अप्रैल 2019 (रविवार) को देवबंद जिला सहारनपुर में होगी गठबंधन की संयुक्त रैली - पढ़िए विस्तार से !

Akhilesh Yadav - Mayawati समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी ने बताया है कि समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में शामिल बहुजन समाज पार्टी तथा राष्ट्रीय लोक दल की 7 अप्रैल 2019 को होने वाली संयुक्त रैली के साथ उत्तर प्रदेश में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सघन प्रचार अभियान प्रारम्भ हो जाएगा। लोकसभा की 80 सीटों वालें इस प्रदेश के मतदाता ही दिल्ली के राजसिंहासन पर बैठने वाले का भाग्य निर्णय करते आए है। इसलिए समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश में जहां ग्यारह संयुक्त रैलियां करेंगे वहीं अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में भी चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे। गठबंधन की बढ़ती मजबूती से भाजपा को केन्द्र में अपनी सत्ता खिसकती नज़र आ रही है। भाजपा नेतृत्व की बौखलाहट से इसका संकेत मिलता है। कल 7 अप्रैल 2019 (रविवार) को देवबंद जिला सहारनपुर में गठबंधन की संयुक्त रैली को श्री अखिलेश यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, कुमारी मायावती जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी तथा चौधरी अजीत सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष राष

कन्नौज में बोलीं डिम्पल यादव - कोई मां अपने बच्चे को पढ़ा लिखाकर चैकीदार नहीं बनाना चाहेगी !

Dimple Yadav  श्रीमती डिम्पल यादव ने कन्नौज की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके आषीर्वाद एवं शुभकामना के चलते वे समाजवादी पार्टी से सांसद बनी थी। कन्नौज के विकास में वे कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी। श्रीमती यादव ने कहा कि नौटबंदी से आतंकवाद, कालाधन, नक्सलवाद खत्म नहीं हुआ। हर रोज जवान शहीद हो रहे है। यह सरकार की नाकामी है। महिलाओं के साथ अपराध बढ़े हैं। झूठे वादों की सरकार के जाने का समय आ गया है। कोई मां अपने बच्चे को पढ़ा लिखाकर चैकीदार नहीं बनाना चाहेगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन की जीत पर भरोसा जताया। सभा को बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आरएस कुशवाहा तथा जया बच्चन ने भी सम्बोधित किया। सभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री संजय सेठ भी मौजूद थे।

कन्नौज जनसभा में बोले अखिलेश - भाजपा की विकास में रूचि नहीं उसे काम रोकने की बीमारी है।

Akhilesh Yadav With Dimple Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज कन्नौज में समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन की लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती डिम्पल यादव के नामांकन के पश्चात आयोजित जनसभा में कहा कि कन्नौज की जनता में जो उत्साह दिख रहा है उससे उनकी ऐतिहासिक जीत का विश्वास होता है। यह चुनाव कन्नौज के साथ देश का भी चुनाव है। आज की केन्द्र सरकार ने देशवासियों को बहुत दुःख दिया है, लोग परेशान हैं, उन्हें धोखा मिला है। भाजपा सरकार देश को आगे ले जाने के बजाय पीछे ले गई है। उत्तर प्रदेश में गठबंधन बन जाने के बाद 50 साल तक सत्ता में बने रहने वाले सोच रहे है कि कौन एक सीट वे बचा पाएंगे। उनका मतदान में खाता भी खुलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विकास में रूचि नहीं उसे काम रोकने की बीमारी है। श्री यादव ने बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री सतीशचन्द्र मिश्र की उपस्थिति पर विशेष आभार जताते हुए कहा कि डाॅ0 राममनोहर लोहिया और डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर कभी मिलकर चुनाव लड़ना चाहते थे। फिर नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव और श्री कांशीराम ने मिलकर

कल कन्नौज से नामांकन करेंगी समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिम्पल यादव - पढ़िए विस्तार से !

Dimple Yadav कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती डिम्पल यादव कल 06 अप्रैल 2019 को अपना नामांकन करेंगी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव तथा अन्य कई प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे। श्रीमती डिम्पल यादव वर्तमान में भी कन्नौज से लोकसभा सदस्य हैं। उनके प्रत्याशी होने पर यहां लोगों में भारी उत्साह तथा उल्लास है। बड़ी संख्या में कई जनपदों से भी प्रमुख समाजवादी नेता एवं कार्यकर्ता कन्नौज पहुंच रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपने नामांकन के लिए श्रीमती डिम्पल यादव श्री अखिलेश यादव तथा अन्य प्रमुख नेताओं एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के तिर्वाकट से उतर कर सीधे कलेक्ट्रेट परिसर, कन्नौज के लिए रवाना होंगी। बीच में जगह-जगह उनके भव्य स्वागत की तैयारी है। श्रीमती डिम्पल यादव नामांकन के पश्चात जीटी रोड, कन्नौज स्थित भारत होटल पहुंचेगी, जहां पार्टी कार्यालय में जनसभा होगी। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से भी श्रीमती डिम्पल यादव मुलाकात करेंगी। श्रीमती डिम्पल यादव ने लोकसभा में अपने कार

भाजपा राज में विकास के नाम पर उत्तर प्रदेश में अपराध विकसित हुआ है - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav With Wife Dimple Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में विकास के नाम पर उत्तर प्रदेश अपराध में ही विकसित हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, जनकल्याण, ऊर्जा और सुरक्षा के हर मोर्चे पर प्रदेश पिछड़ता गया है। किसान, नौजवान, व्यापारी, महिलाएं सभी भाजपा की कुनीतियों के शिकार होकर बुरी तरह परेशान हैं। समाजवादी सरकार ने जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर की व्यवस्थाएं बनाई थीं, उन्हें भाजपा ने बर्बाद करने के साथ पूरे देश में उत्तर प्रदेश को बदनाम किया है। अपराध नियंत्रण के लिए समाजवादी सरकार ने यूपी डायल 100 नं0 की व्यवस्था की थी। इसकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हुई थी। इस व्यवस्था में किसी को थाना-कोतवाली जाने की जरूरत नहीं थी, 100 नं0 डायल करते ही उसकी रिपोर्ट दर्ज हो जाती और पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच जाती। इसके लिए पुलिस को तेज रफ्तार इनोवा गाड़िया मुहैया कराई गई थी। महिलाओं से छेड़छाड़ तथा अन्य शिकायतों के निवारण के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा भी शुरू की गई थी। इस सेवा की भी व्यापक प्रशंसा हुई थी। भ

राजस्थान कांग्रेस के 6 प्रत्याशी और घोषित - भीलवाड़ा से रामपाल शर्मा को मिला टिकट

Ticket For Loksabha Elections 2019 Congress has released a list of 9 candidates for #LokSabhaElections2019 ; 1 from Gujarat, 2 from Maharashtra and 6 from Rajasthan राजसमंद से देवकीनंदन गुर्जर को टिकट, भीलवाड़ा से रामपाल शर्मा को टिकट, झालावाड़-बारां से प्रमोद शर्मा को टिकट कांग्रेस ने राजस्थान के 6प्रत्याशी किए घोषित श्रीगंगानगर से भरतराम मेघवाल को टिकट जयपुर ग्रामीण से कृष्णा पूनिया को टिकट अजमेर से रिजु झुनझुनवाला को टिकट कांग्रेस ने राजस्थान के 6 प्रत्याशी किए घोषित श्रीगंगानगर से भरतराम मेघवाल, जयपुर ग्रामीण से कृष्णा पूनिया को टिकट, अजमेर से रिजु झुनझुनवाला को टिकट,राजसमंद से देवकीनंदन गुर्जर को टिकट,भीलवाड़ा से रामपाल शर्मा, झालावाड़-बारां से प्रमोद शर्मा को टिकट

जनता के बीच जाकर तेजस्वी ने पूछा मोदी से सवाल - अब 2014 के चुनावी वादे कौन पूरा करेगा ?

Tejashwi Yadav  2019 में नए वादों की बात करने से पहले मोदी जी देश को बतायें कि उन्होंने 5 साल में अपने 2014 के घोषणापत्र में किए गए किन-किन वादों को पुरा किया है? आज उन मुद्दों पर बात करने से क्यों कतरा रहे है? उन भारी-भरकम आसमानी वादों, योजनाओं और घोषणाओं का क्या हुआ? प्रधानमंत्री जी और बिहार के बड़बोले मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री जनता के निम्नलिखित सवालों का जवाब दें:- 1. जनादेश चोरी से बिहार में बनी पलटीमार डबल इंजन की सरकार से बिहार को क्या लाभ हुआ? कुव्यवस्था और बेरोजगारी के अलावा राज्य के हिस्से क्या आया? बीजेपी 2014 के राष्ट्रीय घोषणा पत्र और बिहार में 2015 के विधानसभा चुनाव में किए गए वादों पर बात करने से क्यों शरमा रही है? नीतीश जी का तो कहना ही क्या उनके वादे तो बीजेपी से विपरीत थे लेकिन अब उनकी बैशाखी और जनादेश की डकैती के सहारे ही टिके है। 2. बिहार के लिए विशेष राज्य व विशेष पैकेज का क्या हुआ? जब केंद्र और राज्य में NDA की ही सरकार है तो अब बिहार को उसका अधिकार क्यों नहीं दिया जा रहा? 3. कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, उद्योग जैसे मुद्दों पर बि

अमेठी के साथ - साथ वायनाड केरल से भी चुनाव लड़ेंगे राहुल गाँधी.. ये है वजह..!!

Rahul Gandhi will also be contesting from Wayanad, Kerala, for the Lok Sabha 2019 elections. #BreakingNews In addition to Amethi, UP, Congress President Rahul Gandhi will also be contesting from Wayanad, Kerala, for the Lok Sabha 2019 elections. कांग्रेस अध्यक्ष अमेठी, उत्तरप्रदेश एवं वायनाड,केरल से लोकसभा 2019 के चुनाव लड़ेंगे। देश की वर्तमान स्थितियों को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग थी कि राहुल गांधी जी को दक्षिण भारत के किसी राज्य से भी लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहिए : एके एंटनी अंततः राहुल गांधी जी ने कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अपनी स्वीकृति दे दी और वो केरल की वायनाड लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ेंगे, राहुल गांधी जी के लिए अमेठी किसी लोकसभा सीट के बजाय परिवार रहा है और उन्होंने हमेशा कहा है कि वो अमेठी से कभी दूर नहीं जाएंगे। लेकिन, उत्तर और दक्षिण भारत की संस्कृतियों के संगम के रूप में पार्टी और राहुल जी ने केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ने का निर्णय लिया, कर्नाटका, केरल और तमिलनाडु तीनों जगह से चुनाव लड़ने की भारी मांग थी। चूंकि, वायनाड इन त

Beto O'Rourke holds a rally in El Paso, TX. #Beto2020

Beto O'Rourke holds a rally in El Paso, TX. Congresswoman Veronica Escobar takes the stage to welcome everyone to El Paso. #Beto2020 Beto Said that -It is here, from my hometown of El Paso, that I officially launch this campaign to serve you as the next President of the United States of America.This is a campaign for America. For everyone in America. No one written off, no one taken for granted.Like so many of you, Amy and I have decided that at this moment of truth we must give it our all. This moment is our test - the generations that follow ours, the people of the future, are counting on us - and we cannot be found wanting.The challenges before us are the biggest of our lifetimes. Millions without healthcare; an economy that works too well for too few and not at all for too many; & the opportunity to avert the worst consequences of climate change fading in the face of our inaction. We must overcomeFor too long in this country, the powerful have maintained their pri

राजस्थान कांग्रेस के 19 प्रत्याशी घोषित - जयपुर से ज्योति खंडेलवाल को टिकट..

Congress Candidates List For Upcoming Loksabha Elections 2019 Congress Central Election Committee announces the next list of candidates for the ensuing elections to the Lok Sabha. #LokSabhaElections2019 : राजस्थान कांग्रेस के 19 प्रत्याशी घोषित जयपुर से ज्योति खंडेलवाल को टिकट #CongressCandidateList गुजरात की 6 लोकसभा बैठक के लिए #Congress ने जारी की लिस्ट #patan से @jagdishthakormp #rajkot  से ललित कगथरा #porbandar से @LalitVasoya #junagadh से @PunjabhaiVansh #panchamahal  से वि के खांट #Valsad से जीतु चौधरी #LokSabhaElections2019 उत्तर प्रदेश से कांग्रेस की लिस्ट से सामने आया चौंकाने वाला नाम ,बाहुबली नेता अमरमणि त्रिपाठी की बेटी तनुश्री त्रिपाठी को महराजगंज से उम्मीदवार #LoksabhaElections2019

चुनाव नजदीक आ चुका है और दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तो सेना की वर्दी पहनकर वोट मांगने लगे हैं

RPN Singh at AICC HQ RPN Singh ने आज पत्रकार वार्ता संबोधित करते हुए कहा की - भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजनीतिक बयान दिये हैं और कुछ दिनों से भाजपा के तमाम नेता कांग्रेस को सेना का राजनीतिकरण करने का दोषी ठहरा रहे हैं देश ने देखा कि पुलवामा की घटना के बाद कांग्रेस पार्टी और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सबको एकजुटता का संदेश दिया और सेना व सरकार के साथ खड़े रहे, पूरा देश जब गम में डूबा हुआ था, तब हम भी अपनी आंखों को नम करके शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे थे, प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि हम सेना की वीरता पर ऊंगली उठा रहे हैं, जबकि हमने कभी भी अपनी सेना, वायुसेना पर ऊंगली नहीं उठाई है, राजनीतिकरण अगर किसी ने किया है तो भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया है। आज उन्होंने कहा कि 250 लोगों की मौत वायुसेना के हमले में हुई थी, भाजपा के 250, 300 या 350 के आंकड़ों का खुलासा सरकार या प्रधानमंत्री जी ने क्यों नहीं किया? अगर किसी ने हमारी वायुसेना को शर्मसार किया है तो वो खुद प्रधानमंत्री जी हैं, हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री हमारी वायुसेना और वायुसेना के पायलटों से मा

Ad