Skip to main content

Posts

Showing posts with the label akhilesh yadav

Ad

भाजपा राज में विकास के नाम पर उत्तर प्रदेश में अपराध विकसित हुआ है - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav With Wife Dimple Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में विकास के नाम पर उत्तर प्रदेश अपराध में ही विकसित हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, जनकल्याण, ऊर्जा और सुरक्षा के हर मोर्चे पर प्रदेश पिछड़ता गया है। किसान, नौजवान, व्यापारी, महिलाएं सभी भाजपा की कुनीतियों के शिकार होकर बुरी तरह परेशान हैं। समाजवादी सरकार ने जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर की व्यवस्थाएं बनाई थीं, उन्हें भाजपा ने बर्बाद करने के साथ पूरे देश में उत्तर प्रदेश को बदनाम किया है। अपराध नियंत्रण के लिए समाजवादी सरकार ने यूपी डायल 100 नं0 की व्यवस्था की थी। इसकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हुई थी। इस व्यवस्था में किसी को थाना-कोतवाली जाने की जरूरत नहीं थी, 100 नं0 डायल करते ही उसकी रिपोर्ट दर्ज हो जाती और पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच जाती। इसके लिए पुलिस को तेज रफ्तार इनोवा गाड़िया मुहैया कराई गई थी। महिलाओं से छेड़छाड़ तथा अन्य शिकायतों के निवारण के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा भी शुरू की गई थी। इस सेवा की भी व्यापक प्रशंसा हुई थी। भ

EVM घोटाले को लेकर सपा ने लिखा चुनाव आयोग को पत्र - पढ़िए क्या खुलासे किये।

Akhilesh Yadav on EVM Tempering दिनॉक: 27 फरवरी, 2019 मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत का निर्वाचन आयोग नई दिल्ली विषयः- भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त तथा निर्वाचन आयुक्तगण की लखनऊ में 27-2-2019 को आयोजित बैठक में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की ओर से प्रस्तुत समस्यायें एवं सुझाव आप द्वारा लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से भेंट करने हेतु आहुत बैठक में हम समाजवादी पार्टी की ओर से निम्न प्रतिवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं:- देश में लोकसभा एवं विधान सभाओं के चुनाव ई0वी0एम0 मशीन के माध्यम से कराये जाने पर काफी समय से इसकी विश्वसनीयता पर प्रश्न उठ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी ने कई बार ई0वी0एम0 मशीनों के प्रयोग पर प्रश्न उठाये हैं। उनका कहना है कि जब खराब मशीन को ठीक किया जा सकता है तब मशीन में कुछ भी किया जा सकता है। दुनिया के बड़े-बड़े देशों में जहॉ ई0वी0एम0 मशीन तैयार की गई हैं वहॉ पर चुनाव ई0वी0एम0 मशीन से नहीं कराये जाते। वहॉ पर बैलेट पेपर से चुनाव कराये जाते हैं। अनेक राजनैतिक दलों ने

लखनऊ एयरपोर्ट से प्रयागराज जाने पर रोके जाने के बाद Akhilesh Yadav का आया बड़ा बयान..

Akhilesh Yadav Press Statement from Shri Akhilesh Yadav (National President, Samajwadi Party and Former Chief Minister, U.P). Lucknow Airport, 12/02/2019 12:45 pm. Let me explain the remote control politics of two and a half men. Today, I was stopped from boarding a flight to Allahabad to attend a student union program. I haven’t been given a reason why — but it seems the general impression was that I would create a law and order problem. The Chief Minister has given a statement to this effect but they are using this as a cover to hide their nervousness because our youth have had enough. If there was a genuine problem, the police there would have objected, or asked for a change in my schedule. I understand the need to ensure the safety of people and property and would never do something to endanger either knowingly. But, to be stopped from speaking, from asking questions that are on everyone’s lips — to be prevented from engaging with the youth is just another clear si

अखिलेश बोले सरकार चलाना योगी के वश की बात नहीं है - पढ़िए पूरी खबर

Akhilesh Yadav With Dimple Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार चलाना योगी जी के वश की बात नहीं है। प्रशासन पंगु हो गया है और कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई है। उत्तर प्रदेश प्रगति में लगातार पिछड़ता जा रहा है। भाजपा सरकार झूठे आंकड़ों और बजट के खोखले प्रस्तावों के जरिए अगर सोचती है कि वह सन् 2019 के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल कर लेगी तो यह दिवास्वप्न देखने जैसे होगा। जनता अब मन बना चुकी है कि वह देश में नया प्रधानमंत्री चुनेगी। श्री यादव ने कहा कि भाजपा नेतृत्व की संविधान के अनुसार काम करने की न आदत है न इच्छा है। ये सरकार भी मनमाने ढंग से चला रहे हैं। उन्हें लोकलाज का भी ख्याल नहीं है। उनकी भाषा अमर्यादित है। लोकतंत्र की प्रतिष्ठा से खिलवाड़ हो रहा है। जनता का हर वर्ग असंतुष्ट और आक्रोशित है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को किसानों, नौजवानों से खासकर नफरत है। सरकार ने कृषि का बजट 40 प्रतिशत घटा दिया है। रोजगार सृजन के कोई अवसर नहीं है। नौजवानों की एक पूरी पीढ़ी

योगी सरकार के बजट पर अखिलेश यादव की जबरदस्त प्रतिक्रिया - पढ़िए विस्तार से !!

Akhilesh yadav on UP Budget 2019 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज उत्तर प्रदेश सरकार के वर्ष 2019-2020 के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट सबको धोखा देने वाला है। इस बजट में न विकास है, न विजन है और नहीं सामाजिक न्याय है। बजट में किसानों और नौजवानों के लिए कुछ नहीं है। जो पहले था वह भी इस बजट में खो गया। समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जिसकी जैसी समझ वैसा उसका बजट। केन्द्र और राज्य के बजट निराशाजनक है। किसान का गन्ना सूख रहा है। चीनी मिल मालिक उद्योगपतियों से मिलकर बाहर से चीनी मंगा रहे है। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। आन्दोलन करने पर लाठीचार्ज होता है। चिकित्सा शिक्षा के लिए भी कुछ नहीं है। श्री यादव ने कहा कि हम लोगों ने सोचा था कि इस बजट से छात्रों को लैपटाॅप बंटेगा, कन्या विद्याधन मिलेगा और समाजवादी पेंशन योजना जैसी स्कीम होगी, लेकिन यह बजट तो चुनावी बजट भी नहीं निकला। इस सरकार ने सूरज को भी धोखा देने का काम किया है। उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ समाजवादियों का प्रदर्शन - पढ़िए विस्तार से..

Lok Sabha MP Dharmendra Yadav Protesting समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा को अब यह एहसास हो चला है कि वह दुबारा सत्ता में आने वाली नहीं है। उसके झूठ और फरेब का पर्दाफाश हो चुका है। लोगों में गहरा असंतोष और आक्रोश है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन से भाजपा नेतृत्व में बौखलाहट है जो अब उनके आचरण, व्यवहार और भाषा में प्रदर्शित हो रहा है। यह कहावत सच के करीब है कि झूठ के पैर नहीं होते है।  उत्तर प्रदेश की सरकार में संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्तियों से मर्यादित और संयमित आचरण तथा भाषा की अपेक्षा की जाती है किन्तु जिस तरह भाजपा सरकार अपने प्रदर्शन में विफल है वैसे ही अपने पद की गरिमा और संविधान की शपथ के अनुपालन में भी सरकार विफल हैं। उसकी ‘ठोको‘ भाषा की वजह से कितने ही निर्दोष लोग फर्जी एनकाउण्टर में मारे गए है और पुलिस वाले भी उसके शिकार हुए हैं।  लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की अपनी सशक्त भूमिका होती है। सत्तादल जितना ही विपक्ष भी महत्वपूर्ण अंग होता है। किसी दूसरे दल के कार्यकर्ताओं को गुण्डा कहना अश

यूपी विधानसभा में हंगामा, SP-BSP विधायकों ने राज्यपाल पर फेंके कागज के गोले...

Samajwadi Leaders Protest outside Vidhan Sabha in Lucknow समाजवादी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि राज्य विधानमण्डल के एक साथ समवेत दोनों सदनों के समक्ष महामहिम राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज जो अभिभाषण किया है वह सरकारी सूचना विभाग की विज्ञप्तियों का संकलन मात्र है। उसमें न तो भाजपा सरकार की किसी उपलब्धि का जिक्र है और नहीं उसमें आगे की दिशा का कोई संकेत मिलता है। जिन कथित उपलब्धियों का जिक्र है वे समाजवादी सरकार के कामों का ही विस्तार हैं, भाजपा की कोई अपनी योजना नहीं है। राज्यपाल महोदय के अभिभाषण की शुरूआत ही भाजपा सरकार के झूठ और हवाई दावों के साथ हुई है। अपराध एवं भयमुक्त तथा विकासोन्मुखी वातावरण की बात कितनी बेमानी है इसी से स्पष्ट है कि प्रदेश में हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाओं की बाढ़ आई है। फर्जी एनकाण्टरों पर सरकार को जवाब देना पड़ रहा है। महिलाएं और बच्चियां इतनी असुरक्षित हैं कि दबंगों और शोहदों के भय से कार्यस्थल और विद्यालयों में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। कई ने तो आत्महत्या तक कर ली हैं। पुलिस, माफिया और भाजपा नेताओं की साठगांठ से

अखिलेश यादव के समक्ष, आज लोक शक्ति पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एम.एल. गुप्ता सपा में शामिल !!

Akhilesh Yadav समाजवादी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के समक्ष आज प्रतिष्ठित समाज सेवी एवं लोक शक्ति पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री एम.एल. गुप्ता ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की नीतियों, कार्यक्रम तथा श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने संकल्प लिया कि वे सब एकजुट होकर 2019 ई0 में समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन को जिताने का काम करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, नेता प्रतिपक्ष श्री रामगोविन्द चौधरी, एम.एल.सी. श्री जगजीवन प्रसाद, विधायक श्री शैलेन्द्र यादव ललई तथा एम.एल.सी. श्री राजेश यादव भी उपस्थिति थे। उम्मीद है कि इन नए साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। श्री एम.एल. गुप्ता के साथ आज जो समाजवादी पार्टी में शामिल हुए उनमें प्रमुख समाज सेवी, शिक्षक, व्यवसायी, इंजीनियर, स्कूल प्रबन्धक, बी.डी.सी., किसान, ग्राम प्रधान, छात्र, एडवोकेट, शिक्षिकाएं प्रमुख हैं। इनमें कुछ प्रमुख नाम हैं राष्ट्रीय कश्यप महासंघ के महासचिव श्री नंद किशोर कश्यप, बिंद

उत्तर प्रदेश में समाजवादियों ने उठाया मुद्दा - अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर भाजपा की राज्य सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। खुद सरकारी आंकड़े बता रहे है कि अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। कोई दिन ऐसा नहीं बीतता है जब राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में लूट, हत्या, अपहरण की घटनाएं न होती हों। महिलाएं एवं बच्चियां सर्वाधिक उत्पीड़न की शिकार हो रही है। मुख्यमंत्री जी हवाई बयानबाजी से अपनी पीठ थपथपाते हैं। उनकी प्रशासन पर कोई पकड़ नज़र नहीं आती है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। मुख्यमंत्री जी ने पदग्रहण के बाद बड़े जोरशोर से दावा किया था कि अब अपराधी या तो जेल जाएंगे या प्रदेश छोड़ जाएंगे। उनका ठोक दो वाला बयान भी खूब चर्चित रहा था। इस पर पुलिस ने कई निर्दोष लोगों को ठोक दिया तो कई जगह जनता ने पुलिस को ठोक दिया। अपराधी बेखौफ लूट और हत्याएं करते रहे। जो अपराधी जेल में हैं उनकी वहां से अपराधिक गतिविधियां जारी रही। जेल जैसी सुरक्षित जगह पर भी गैंगवार में हत्याएं हुई। सच तो यह है कि भाजपा सरकार अपराध नियंत्रण के मामलों

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी लगायी अर्द्धकुम्भ की आस्था में डुबकी। पढ़िए विस्तार से।

Akhilesh Yadav in Prayagraj UP संगम नगरी प्रयागराज में आस्था के सबसे बड़े आयोजन कुम्भ की सदियों पुरानी परम्परा है जो आज भी यथावत जारी है। लोगों को इससे विशेष आध्यामिक ऊर्जा प्राप्त होती है। सबसे ज्यादा चर्चित चीनी यात्री ह्वेनसांग के संस्मरण हैं। ईसा के बाद की छठी शताब्दी में आए चीनी यात्री ने सम्राट हर्षवर्धन (590-647), कन्नौज जिनकी राजधानी थी, उनके दान के बारे में लिखा है। वह 75 दिनों तक तब तक दान करते रहते थे जब तक कि उनके पास सब कुछ गरीबों, साधुओं और ब्राह्मणों में बंट न जाए। कुम्भ के विभिन्न संस्करणों ने विविध परम्पराओं के सहअस्तित्व को प्रोत्साहन दिया है। स्कंदपुराण और पद्मपुराण में भी इसका उल्लेख है। सन् 1582 में बादशाह अकबर ने प्रयाग का नाम एलाहाबाद कर दिया और यहां एक किला भी बनवाया जो आज भी मौजूद है। वैसे तो कुम्भ मेले का इतिहास कम से कम 850 साल पुराना है। कुछ इसकी शुरूआत 525 बीसी में मानते हैं। कहते हैं कि आदि शंकराचार्य ने इसकी शुरूआत की थी किन्तु कुछ कथाओं के अनुसार कुम्भ की शुरूआत समुद्र मंथन के आदिकाल से ही हो गई थी। मंथन में निकला अमृत हरिद्वार, प्रयाग, उज्जैन

केंद्रीय बजट पेश होने के बाद लखनऊ से अखिलेश यादव का आया है बड़ा बयान... पढ़िए पूरी खबर

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि एक साल के बजट में दस साल आगे की झूठी बात है। बहुसंख्यक भूमिहीन किसानों एवं श्रमिकों के लिए इसमें कुछ भी राहत नहीं है। लोकसभा चुनावों को सिर पर देखकर भाजपा ने लोकलुभावन बजट बनाकर मतदाताओं को गुमराह करने का काम किया है। भाजपा की केन्द्र सरकार को जनता की नहीं, केवल वोट बटोरने की फिक्र है। अपने पूरे कार्यकाल में उसने नोटबंदी और जीएसटी के द्वारा जनता को सिर्फ परेशान करने का काम किया है। इससे अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। अब चलते-चलते भाजपा ने चुनावी बजट पेश कर अपने 15 लाख रूपये खाते में जमा करने, नौजवानों को 2 करोड़ नौकरियां देने, मंहगाई कम करने के वादों की तरह कुछ नए वादे और जुमले उछाले दिए हैं। किसान कर्ज और वसूली से तबाह है। भाजपा सरकार ने पिछले 5 सालों में 5-5 किलो करके खाद की बोरियों से जो निकाला है, अब उसी को वह 6 हजार रूपया बनाकर साल भर में वापस करने का ढोंग कर रही है। भाजपा ने दाम बढ़ाकर व वजन घटाकर दोहरी मार मारी है। अगले चुनाव में किसान ‘ब

कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाकर सपा-बसपा गठबंधन की जीत का माहौल बनाएं - अखिलेश

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोकसभा चुनाव-2019 में सपा-बसपा गठबंधन की जीत का माहौल बनाने में जुट जाएं। जो भी प्रत्याशी घोषित हो उसका पूरी निष्ठा और एकजुटता से समर्थन और सहयोग करें। श्री यादव ने कहा है कि हमें हर बूथ पर संघर्ष करना है। हर बूथ पर जीत हासिल करनी है। भाजपा षडयंत्रकारी पार्टी है। समाज में फूट डालने और समाज में जह़र फैलाने में उसको महारत हासिल है। लोगों को बहकाने और भटकाने की कला में वह दक्ष है। हर समाजवादी कार्यकर्ता को भाजपा की साजिशों के खिलाफ लोगों को जागरूक करना है और जनता के बीच भाजपा का पर्दाफाश भी करना है। पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भाजपा ने देश को बर्बाद कर दिया है। किसान बेहाल है। उसका न तो कर्ज माफ हुआ है और नहीं उसकी आय दुगनी हुई है। पांच साल के अंदर 50 हजार से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके है। नौजवानों के लिए दो करोड़ नौकरियां देने का भाजपा का वादा कोरा वादा ही साबित हुआ है। नौजवानों के लिए नौकरियों के

अखिलेश यादव ने प्रखर समाजवादी नेता श्री जार्ज फर्नान्डिस के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Akhilesh Yadav Paying Tribute To george Fernandes at Samajwadi office पूर्व रक्षा मंत्री श्री मुलायम सिंह यादव एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने प्रखर समाजवादी नेता श्री जार्ज फर्नान्डिस के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।  श्री अखिलेश यादव ने कहा कि श्री जार्ज फर्नान्डिस ने समाजवादी विचारधारा को गति देने के साथ श्रमिक आंदोलन का भी प्रभावी नेतृत्व किया था। केन्द्र सरकार में वे उद्योग, संचार, रेल एवं रक्षामंत्री रहे। 1974 के लोकसभा चुनावों में भारतीय रेल की ऐतिहासिक हड़ताल का उन्होंने नेतृत्व किया था। सन् 1967 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने मुंबई में श्री एस.के. पाटिल को हराया था। आपातकाल के विरोध में उन्हें गिरफ्तारी के बाद भयंकर यातनाएं दी गई थी। 1977 में वे जेल से ही लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।  श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जार्ज साहब जन्मजात विद्रोही राजनेता थे। मंत्री पद पर रहते हुए भी उन्होंने सुरक्षा नहीं ली थी। उनके बंगले में गेट नहीं था और कोई भी कभी भी उनसे ब

गणतंत्र दिवस के अवसर पर बोले अखिलेश - भाजपा राज में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

अखिलेश यादव जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमतीनगर, लखनऊ में गणतंत्र दिवस के दौरान  समाजवादी पार्टी की ओर से आज 70वां गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक समाजवादी पार्टी मुख्यालय, तथा जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमतीनगर, लखनऊ में मनाया गया। पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क स्थित प्रदेश के सबसे बड़े राष्ट्रध्वज को सलामी दी। ढोल नगाड़े और गीत संगीत के साथ देशभक्ति के नारों से वातावरण बराबर गूंजता रहा।  पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि आज उन क्रांतिकारियों को याद करने का दिन है जिनके बलिदान से हमें आजादी मिली। देश को आज के ही दिन डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर ने देश का संविधान दिया था। हमारे समाज की खूबसूरती है कि हम सब विभिन्न धर्म, बोली और जातियों के लोग मिलजुलकर रहते आए हैं। इस परम्परा को बनाए रखना है ताकि देश मजबूत रहे। उन्होंने कहा आज हमें संकल्प लेना है कि देश खुशहाल हो, किसी गरीब, किसान का हक न छीना जाए।  श्री यादव ने कहा कि भाज

अखिलेश ने छोटे लोहिया "श्री जनेश्वर मिश्र" को श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया। पढ़िए पूरी खबर

Akhilesh Yadav Standing infront of Janeswar Mishra's Statue in lucknow प्रखर समाजवादी नेता और समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जनेश्वर मिश्र की 9वीं पुण्यतिथि पर आज पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव एवं राष्ट्रीय मुख्य महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट तथा जनेश्वर मिश्र पार्क में विशेष आयोजन हुए जिसमें समाजवादी आंदोलन में श्री मिश्र के योगदान को याद किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमतीनगर लखनऊ स्थित श्री जनेश्वर मिश्र की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात् उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांतों को लेकर डाॅ0 राममनोहर लोहिया आगे बढ़े, श्री जनेश्वर मिश्र ने भी उनका रास्ता अपनाया। आज समाजवादी आंदोलन को और आगे ले जाने का संकल्प लेना है। जनता समाजवादी नीति और समाजवादी कार्यक्रमों से ही खुशह

भाजपा ने नारा भले ही ‘सबका साथ, सबका विकास‘ दिया हो, पर हकीकत में उसने...

भाजपा की सरकार चाहे केन्द्र की हो या उत्तर प्रदेश की जनता को उनसे परेशानियों और फरेब के अलावा कुछ नहीं मिला है। किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, व्यापारी, शिक्षक, महिलाएं, अल्पसंख्यक सभी इनसे त्रस्त है। भाजपा राज की कुनीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की अनुमति से उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में 07 जनवरी 2019 से समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम में यात्राएं प्रारम्भ हुई है जिनका 20 जनवरी 2019 को समापन हुआ है। समाजवादी पार्टी के मुख्यरूप से पिछड़े वर्ग के नेताओं द्वारा गांव-गांव बैठकें कर भाजपा की पिछड़े वर्ग विरोधी नीतियों की जानकारी देने के साथ समाजवादी सरकार के समय की उपलब्धियों से भी लोगों को अवगत कराया गया।  समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के अंतर्गत 403 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजन का उत्तरदायित्व सम्बंधित क्षेत्र के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी को सौपा गया था। प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल से लेकर संगठन के सभी छोटे बड़े पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रदेश के करीब एक ल

पूरे देश ने मन बना लिया है कि वह इस बार लोकसभा चुनावों में देश का नया प्रधानमंत्री चुनेगी।

Akhilesh Yadav Speech in Brigade ground Kolkata ‘‘पूरे देश ने मन बना लिया है कि वह इस बार लोकसभा चुनावों में देश का नया प्रधानमंत्री चुनेगी। भाजपा ने सत्ता में आने पर जनता को छला है, धोखा दिया है। षडयंत्र करना और नफरत फैलाना ही उसकी आदत है। आज पश्चिमी बंगाल से विपक्षी एकता का जो संदेश जा रहा है पूरे देश में उसका असर होगा। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।‘‘ उक्त उद्गार आज पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी द्वारा आयोजित विशाल जनसभा में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने व्यक्त किए। यहां लोगों ने श्री यादव का भव्य स्वागत किया।  श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन हुआ है उससे पूरे देश में खुशी की लहर पैदा हुई है। नए साल में बदलाव आने पर और नया प्रधानमंत्री मिलने पर लोगों को बहुत खुशी होगी। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के उत्तर प्रदेश में साथ आ जाने से भाजपा में हताशा है। भाजपा नेता बैठक दर बैठक कर रहे हैं कि कैसे एक सीट ही बचा ली जा

कोलकाता पहुंचते ही अखिलेश बोले - देश बदलाव चाहता है और बदलाव की दिशा उत्तर प्रदेश से ही तय होनी है

Akhilesh Yadav in Kolkata (W.B.) देश बदलाव चाहता है और बदलाव की दिशा उत्तर प्रदेश से ही तय होनी है। भाजपा ने चुनावी वादों पर जनता को जिस तरह धोखा दिया है उससे जनता में भारी नाराजगी है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन से प्रदेश में सशक्त विपक्ष की भूमिका बनी है और जनता भाजपा के विकल्प के प्रति अब अनिश्चय से उबर चुकी है। भाजपा की सरकारों ने अपने कार्यकाल में सिवा लोगों की परेशानियां बढ़ाने के और कुछ नहीं किया है। किसान को फसल का लागत मूल्य नहीं मिला। भाजपा उसको आय दुगनी करने का झूठा भरोसा देती रही है। गन्ना किसान का अभी तक बकाया भुगतान नहीं हुआ। आलू किसान को भी बस दिवास्वप्न दिखाए गए हैं। किसानों का सड़क पर संघर्ष चलता रहा, उसकी बात सुनने की भाजपा नेतृत्व को कभी फुर्सत नहीं मिली। नौजवान को रोजगार नहीं मिला। नौकरियां विज्ञापन में निकलती है पर हकीकत में नियुक्तियां नहीं होती हैं। हर परीक्षा में सेंधमारी आम बात हो गई है। नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है। लगता है कि पूरी एक पीढ़ी के जिंदगी रोजगार पाए बिना बीत जायेगी। महिलाओं का मान सम्मान सुरक्षित नहीं रह गया है। बच

Ad