![]() |
Jind Congress |
जींद उपचुनाव एक ऐसा चुनाव है जिससे जींद के साथ-साथ प्रदेश के भविष्य का भी निर्धारण होने वाला है। ये कोई आम चुनाव नहीं बल्कि विजय शंखनाद है कांग्रेस पार्टी की सरकार के आगमन का और भारतीय जनता पार्टी के अंत का चुनाव है। भाजपा ने जींद के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया, जींद को हर क्षेत्र में पीछे धकेला है। कोई विकास कार्य तो दूर, मुख्यमंत्री जी की स्वयं की गई घोषणाएं ही अधूरी पड़ी हुई हैं। भाजपा और उनकी बी- टीम इनेलो से जींद के एक- एक निवासी त्रस्त हैं। फलस्वरूप जनता एक बार फिर कांग्रेस पार्टी की अहमियत को समझ चुकी है। पूरा जींद आज कांग्रेसमय हो चुका है।
भाजपा समेत दूसरी विरोधी पार्टियां कांग्रेस की लहर देखकर बौखलाहट में हैं। कांग्रेस पार्टी की समर्थन में रैली में आकर सभी वर्ग ने आज यह प्रमाणित कर दिया कि जींद की क्रांतिकारी जनता ने अब भाजपा के कुशासन का अंत करने का फैसला कर लिया है और वह भाई रणदीप सिंह सुरजेवाला को ऐतिहासिक वोटों के मार्जिन से जीताकर जींद की दशा व दिशा बदलने की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी को देना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता भी जींद की वर्तमान तस्वीर को बदलकर जींद को विकास की शिरोमणि बनाने के लिए संकल्पबद्ध है और जींद की पावन भूमि पर खड़े होकर हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि चुनाव जीतकर, जींद को उसका खोया हुआ स्वाभिमान लौटाएंगे ।
जीत के लिए तैयार है जींद की मिट्टी.— Jind Congress (@INCJindcongress) January 25, 2019
युवा एवं दूरदर्शी अध्यक्ष @AshokTanwar_INC और जींद का प्यारा और विश्वासी प्रत्याशी @rssurjewala हैं तो जीत का कोई विकल्प ही नहीं है.
जींद बदलेंगे, जिंदगी बदलेंगे रैली में उमड़ी भीड़ साबित करती है कि जींद अब बदलेगा.
जय हिंद. pic.twitter.com/kOc7qMKKCz
Comments
Post a Comment
If You have any doubt, please let me know.