हम चाहते हैं कि देश का किसान, युवा बैकफूट पर नही फ्रंट फुट पर खेले, छक्का मार कर खेले..मोदी बैकफूट पर खेलते हैं
![]() |
Rahul Gandhi During Kisan Rally in Jaipur, Rajasthan #CongressKisanKeSaath |
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी ने आज जयपुर राजस्थान के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल किसान रैली को संबोधित कर कहा की, कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा अपने देश के किसानों की हिमायत की है, मुश्किल वक्त में ऋण माफी जैसे संकल्प के जरिये मदद का हाथ बढ़ाया है, हम अपने किसानों की मदद के लिए सदा इसी तरह मजबूती से खड़े रहेंगे। कांग्रेस ने राजस्थान के किसानों से कर्ज माफ़ करने का जो वादा किया था, वो पूरा किया। हम आगे भी किसानों के साथ मिलकर मेहनत से काम करेंगे, हम चाहते हैं कि देश का किसान, युवा बैकफूट पर नही फ्रंट फूट पर खेले, छक्का मार कर खेले... मोदी बैकफूट पर खेलते हैं, HAL को पर्याप्त काम देने की बजाय मोदी सरकार ने पहले तो HAL से काम छीना और फिर संसद में खुलेआम झूठ बोलकर देश को गुमराह किया। हम मोदी जी को सोने नहीं देंगे, रात भर जगाकर रखेंगे और अगर वो किसानों का कर्ज माफ नहीं करेंगे तो केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी और किसानों का कर्ज माफ होगा, "किसान, युवा, महिलाएं और मजदूर हमारे लिए भारत माता है"राजस्थान की जनता, किसानों, युवाओं, माताओं और बहनों को दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं कि आपने कांग्रेस पर भरोसा किया , सीबीआई के डायरेक्टर को मोदी जी ने रात के डेढ़ बजे हटाकर परे किया। क्योंकि, पूरा देश जानता है कि राफेल घोटाले में मोदी जी ने अनिल अंबानी की जेब में 30,000 करोड़ रुपया डालने का काम किया, राफेल की जेपीसी जांच होनी चाहिए। राफेल पर जनता की अदालत में कांग्रेस ने मोदी जी पर सवाल उठाए। फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा कि अनिल अंबानी को कांट्रैक्ट देने का काम मोदी जी ने किया, 56 इंच की छाती वाले प्रधानमंत्री लोकसभा में एक मिनट सामने नहीं आ पाये। रक्षा मंत्री के भाषण की धज्जियां उड़ा दी हमने। रक्षा मंत्री हमारे सवालों का जवाब नहीं दे पायीं , मोदी जी नफरत फैलाते हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मैं वसुंधरा जी से मिला, क्योंकि वो 5 साल यहां मुख्यमंत्री रही हैं, हम मालिक नहीं है, जनता मालिक है। आप अपने मन की बात बताओ और हम काम करने के लिये यहां आये हैं। जो आप कहेंगे हम वो काम करेंगे, मुझे राजस्थान की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता की शिकायत सुनाई नहीं देनी चाहिए। मेरी पहली जिम्मेदारी राजस्थान की जनता और फिर कांग्रेस कार्यकर्ता हैं
![]() |
Rahul Gandhi |
Comments
Post a Comment
If You have any doubt, please let me know.