Skip to main content

Posts

Ad

आरएसएस और भाजपा की नीतियां सामाजिक न्याय की विरोधी हैं। - अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का एजेण्डा विकास है और उसका लक्ष्य सामाजिक सद्भाव तथा लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करना है। राजनीति में जाति-धर्म का घालमेल नहीं होना चाहिए। भाजपा द्वारा समाज के ध्रुवीकरण की खतरनाक राजनीति से जनता को सचेत और सतर्क करने में हमें जरा भी चूक नहीं करनी चाहिए। श्री यादव ने कहा कि भाजपा का छुपा एजेण्डा है कि समाज में असंतोष पैदा हो और विषमता में वृद्धि हो। गोरखपुर और फूलपुर में समाजवादी पार्टी की शानदार जीत से भाजपा की बोली बिगड़ गई हैं। भाषा की मर्यादा टूट गई है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के परस्पर सहयोग को षडयंत्र बताया जा रहा है। भाजपा अपने कुप्रचार से 2019 ई0 के चुनावांे को प्रभावित करने की कोशिश में है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज स्थिति यह है कि उत्तर प्रदेश में अपराधों पर कोई रोक नहीं है। न्याय की बात कोई सुनने वाला नहीं है। राजभवन जो पहले बहुत सक्रिय रहता था आजकल मौन है। चारों तरफ मंहगाई और भ्रष्टाचार

सब एकजुट रहेंगे तो भाजपा का अतापता नहीं चलेगा - अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने भाजपा को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए कहा कि यह समाज के भाईचारे को तोड़ने और विकास के मुद्दे को भटकाने के साथ साम्प्रदायिकता की आड़ में वोट का ध्रुवीकरण करने की साजिश करती है। भाजपा से जनहित की आशा नहीं की जा सकती हैं। वह किसानों, नौजवानो, अल्पसंख्यकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। वह निहित स्वार्थों के लिए ही सŸाा चाहती है। इसलिए भाजपा को राष्ट्रहित में रोकना आवश्यकता है। उत्तर प्रदेश की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होगी क्योंकि यहीं से भारत की राजनीतिक दिशा तय होगी। श्री अखिलेश यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय में प्रमुख नेताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा से समझदारी के साथ सावधान रहने और अपनी भाषा तथा व्यवहार में संयम बरतने को भी कहा। उन्होंने कहा समाजवादी अपने आचरण से ही मतदाताओं का समर्थन एवं सहयोग प्राप्त करते है। हम सब एकजुट रहेंगे तो भाजपा का अतापता नहीं चलेगा।  उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि श्री अखिलेश यादव के वाणी, वचन और कर्म में कोई अंतर नहीं है। भारतीय राजनीत

योगी जी क्या ये आपका रामराज्य है? - अभिसार शर्मा | पढ़िए पूरी खबर

हम इस मुद्दे को नहीं भूले हैं , हम बात कर रहे है उन्नाव रपे केस की  , अभी – अभी आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर के भाई की गिरफ़्तारी हुयी है , याद कीजिये गायत्री प्रजापति का मामला  पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया उसे सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा तब जाकर गिरफ़्तारी हुयी यह मामला तो और भी बदतर है , २० जून २०१७ को पीडिता के साथ रपे होता है , अप्रैल   को आर्म्स एक्ट के तहत पीडिता के पिता की गिरफ़्तारी होती है , ये वही दिन है जिस दिन इसकी पिटाई भी होती है ,  उसी दिन ये शख्स जेल भी जाता है , उन्नाव जेल superintendent  का कहना है की ४ समर्थकों की शिकायत के बाद उस लड़की के पिता को अस्पताल के बाद जेल ले जाया जाता है , पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था और १२ फ़रवरी के बाद हाई कोर्ट जाने के बाद लड़की का केस पुलिस शिकायत में आया , अगर २० जून २०१७ के बाद यह करवाई होती तो शायद उस लड़की के पिता आज जिन्दा होते , सवाल ये है जब बलात्कार जैसा मामला है तो योगी को तलब नहीं करना चाहिए था !! कृपया अपनी राय दीजिये दोस्तों !!!

अभी - अभी उन्नाव की घटना को लेकर बोले अखिलेश | पढ़िए पूरी खबर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने उन्नाव की घटना पर दुःख जताते हुए बलात्कार पीड़ित लड़की के पिता की मौत जिन संदिग्ध परिस्थितियों में हुयी है उसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की शर्मनाक घटना के बाद मुख्यमंत्री को एक पल भी अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। यह मामला बहुत ही गंभीर है। इसमें सŸाारूढ़ दल के विधायक पर सीधा सीधा आरोप है। श्री यादव ने कहा कि महिलाओं के मान की रक्षा के लिये नैतिक जिम्मेदारी लेते  हुए मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में बच्चियों से बलात्कार की घटनाओं की बाढ़ आ गयी है। उन्नाव की बेटी के साथ बलात्कार की बात कोई सुनने वाला नहीं है। पीड़ित लड़की ने लखनऊ आकर मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटाया, लेकिन न्याय नहीं मिला। लड़की ने यह आरोप लगाया कि उनके पिता जी और चाचा को फर्जी केस में फंसाया गया है और उल्टे उन्नाव जेल में यातनायें दी जा रही थी। पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक एवं उनके भाई ने बलात्कार किया, और उसके पिता पर आरोप वापस करने का दबाव

भाजपा ने नौजवानों को धोखा दिया हैं। - अखिलेश यादव

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से लखनऊ में भेंटकर विश्वविद्यालय परिसर में हो रही गतिविधियों की जानकारी दी। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कहा कि देश का नौजवान अखिलेश जी की तरफ देख रहा है। नौजवान उनकी नीतियों से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही युवा समस्याओं का समाधान की क्षमता रखती है। भाजपा ने नौजवानों को धोखा दिया हैं।  अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसं घ के अध्यक्ष श्री मस्कूर अहमद उस्मानी, उपाध्यक्ष श्री सज्जाद सुभान तथा मानद सचिव श्री मो0 फहद ने जानकारी दी कि सर सैयद अहमद ने 1864 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की नींव रखी थी। सन् 1905 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ का गठन हुआ। इस बार छात्रसंघ चुनाव में 80 प्रतिशत मतदान हुआ। इस अवसर पर सर्वश्री रामगोविन्द चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, उदयवीर सिंह, शैलेन्द्र यादव ललई, तथा एसआरएस यादव भी मौजूद थे।  छात्रसंघ प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश की भावनाओं क

समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुयी।

समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुयी। बैठक में प्रस्ताव पारित कर गोरखपुर एवं फूलपुर में समाजवादी पार्टी की जीत के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व की प्रशंसा की गयी और राष्ट्रीय स्तर पर प्रकोष्ठ के गठन की मांग की गयी।  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सैनिकों के सम्मान में आगे रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध ्यक्ष श्री अखिलेश यादव सैनिक स्कूल में पढ़े हैं इसलिये वह सैनिकों का सम्मान करना बखूबी जानते है। समाजवादी सरकार में बने आगरा एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमान उतारने के लिए विशेष हवाई पट्टी बनाना श्री अखिलेश यादव की दूरदर्शी सोच और सेना के प्रति लगाव को ही दर्शाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी स्वयं को सैनिक की तरह अनुशासित रखते हैं और अपने आपको सैनिक परिवार का ही मानते हैं।  श्री चौधरी ने कहा कि आज देश की सीमा पर तनाव पहले से अधिक है। भाजपा की सरकार देश को कमजोर कर रही है और राष्ट्रवाद का ढिंढ़ोरा पीटा जा रहा है। अगर देश क

भाजपा के काले कारनामे रोज उजागर हो रहे हैं। - Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के काले कारनामे रोज उजागर हो रहे हैं। समाज का हर वर्ग अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों का मान-सम्मान और इज्जत खतरे में है। किसान को न तो अपनी फसल का लाभप्रद मूल्य मिल रहा है और नहीं उसका कर्ज माफ हुआ है। बदहाली में वह आत्महत्या को विवश है। पांच सौ से ज्यादा शिक्षामित्र आत्महत्या कर चुके हैं और बाकी सदमें और अवसाद में अपनी जानें गंवा बैठे हैं। बेरोजगार नौजवान हताश में फांसी  पर चढ़ रहे हैं। भाजपा की नीतियां किसान, नौजवान और गरीब विरोधी हैं। उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। महिलाएं और बच्चियां दिन में भी सुरक्षित नहीं है। दुष्कर्मी खुलआम घूमकर पीड़ित परिवारों को धमकाते हैं। पुलिस, जिस पर कानून व्यवस्था सम्हालने का दायित्व है, खुद दबंगों की साथी बन जाती है। स्वयं मुख्यमंत्री जी के दरबार में जब उन्नाव जनपद की गैंगरेप पीड़िता बच्ची की सुनवाई नहीं हुई तब उसे लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास थाने पर सपरिवार न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठना पड़ गया। इस काण्ड में भाजपा विधायक के भाई की संलिप्त

अभिसार शर्मा की कलम से मेरठ की यह दिल दहला देने वाली रिपोर्ट जरुर पढ़ें !!

मेरठ मे एक दलित की पहचान करके उसे गोली मार दी गयी. बाकायदा एक लिस्ट बनायी गयी है. कुछ दलित युवक फरार बताए जा रहे हैं. उदित राज, मोदी सरकार मे सांसद कह रहे हैं के उनसे जुड़ी संस्थाओं के दलित कार्यकर्ताओं को ग्वालियर मे टार्गेट किया जा रहा है. मोदी सरकार के चार दलित सांसद मोदीजी को खत लिख कर कह चुके हैं के चार सालों मे दलितों के लिए कुछ नहीं किया गया है. इस बार के दलित आंदोलन के बाद पूरे भारत मे सिलसिलेवार तरीके से दलितों को निशाना बनाया जा रहा है. जैसा के मैने बताया, मेरठ में  बाकायदा एक लिस्ट बनायी गयी और उस लिस्ट मे शामिल एक दलित की छाती पर कई गोलियां दाग दी गयीं. ये अप्रत्याशित है. दलितों के साथ इस देश मे अत्याचार होता रहा है, मगर बीजेपी राज्यों मे इस कदर निशाना लगाना पहले कभी नहीं हुआ. क्या अब उन्हे प्रदर्शन करने का अधिकार भी नहीं है? सोशल मीडिया ही नहीं आम बोलचाल मे भी कुछ लोग दलितों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं और अपने मूह से वाहियात शब्दों का प्रयोग करने वाले सभी लोगों मे एक ही चीज़ समान हैं. सब के सब.. मोदी भक्त. अंध भक्त. इनकी घृणा और हिकारत मुझे ना सिर्फ नि

भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है - अखिलेश यादव पढ़िए | पूरी खबर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज पूर्व मंत्री श्री इन्द्रजीत सरोज के साथ आए फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भेंट की और उन्हें विश्वास दिलाया कि सन् 2019 के चुनावों में समाजवादी पार्टी की जीत का यही इतिहास दुहराया जाएगा। भाजपा ने जनता को जो निराशा दी है उसको उसका प्रतिफल अवश्य मिलेगा।  श्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को उपचुनाव में जीत की बधाई देते हुए कहा कि गोरखपुर और फूलपुर के संसदीय उपचुनावों की जीत से राजनी ति को नई दिशा मिली है। यह विश्वास दृढ़ हुआ है कि भाजपा को हराया जा सकता है। विपक्ष और मतदाताओं में आत्मविश्वास के साथ उत्साह पैदा हुआ है। इस जीत के बाद भाजपा में घबराहट और बौखलाहट है और इसीलिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक विपक्षी नेताओं के खिलाफ अनर्गल और बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। भाजपा नेताओं को लोकतंत्र की मर्यादा और शिष्ट आचरण सीखना चाहिए।  श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। जनता ने जो उम्मीदें बांधी थी वे सब टूट गई हैं। न महंगाई कम हुई और नहीं भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। दलित,

स्वर्ण मंदिर लंगर को GST मुक्त कराने की मांग को लेकर अड़े अखिलेश - पढ़िए पूरी खबर

  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने स्वर्ण मन्दिर, अमृतसर सहित सभी गुरद्वारों से लंगर और प्रसाद वितरण पर केन्द्र सरकार द्वारा लागू जीएसटी तत्काल हटाने की मांग का समर्थन किया हैं और कहा है कि बिना किसी भेदभाव के सभी को निःशुल्क भोजन दान को भाजपा ने दण्डित करने का निंदनीय कार्य किया है। भाजपा सरकार को न केवल लंगर सेवा अपितु लंगर की खरीद को भी जीएसटी मुक्त करना चाहिए। धार्मिक स्थलों में इस तरह जहां सबके लिए भोजन की व्यवस्था हो, वहां जीए सटी लगाने का कोई औचित्य नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पिछली सरकारों ने वैट भी माफ किया था। भारतीय गणतंत्र के 70 वर्षों में 11 प्रधानमंत्री हुए, कभी लंगर सेवा पर कोई टैक्स नहीं लगा, श्री नरेन्द्र मोदी 12वें प्रधानमंत्री हैं जिनके समय गुरद्वारों में लंगर पर जीएसटी टैक्स थोप दिया गया है। श्री यादव ने कहा कि वे पूरी तरह सिखों के दर्द और सम्मान के साथ हैं। श्री गुरू नानक देव जी ने 450 वर्ष पूर्व लंगर की प्रथा प्रारम्भ की थी। स्वर्ण मंदिर में हर दिन लगभग 80 हजार से एक लाख तक की तादाद में

My Views on Salman Khan After He was Sending to Jail in Jodhpur

"C" ग्रेड फ़िल्मी कलाकार राजपाल यादव कह रहा है की काले हिरण शिकार मामले में आरोपी सलमान को सजा सुनाये जाने से वो बेहद व्यथित है और सारा बॉलीवुड सलमान और उसके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है साथ ही उसके अनुसार सलमान खान ,आर्थिक और नैतिक मदद करने वाला एक दयालु इंसान है ? अरे सिक्को की खनक पर नाचने वाले नचनियों जरा व्यथित हो कर उन सैनिको और उनके परिवारो के साथ भी मजबूती से खड़े होकर दिखाओ जो देश की रक्षा के लिए कश्मीर में आतंकियों के हाथो बेमौत मारे जा रहे है ! ज़रा व्यथित हो कर उन हजारो बेकसूर लोगो और उनके परिवारो के साथ भी मजबूती से खड़े हो कर दिखाओ जो आतंकियों के द्वारा किये गए मुम्बई ब्लास्ट जैसे भीषण बम धमाको में मारे गए है ! जरा व्यथित हो कर उन लोगो के परिवारो के साथ भी मजबूती से खड़े हो कर दिखाओ जिनको ISIS ने सीरिया मार कर दफन कर दिया ! अरे , धर्म और जाती को सीमाओं से परे मानने वाले मिश्रित नस्ल के कथित "अदाकारों जरा बंगाल और केरल में कत्ले आम किये जा रहे हिन्दुओ और उनके परिवारो के साथ भी मजबूती से खड़े हो कर दिखाओ तो जाने की तुम अस्मत और आत्मसम्मान बेच कर पैसा

आज बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय पहुंचे अखिलेश भैया - पढ़िए पूरी खबर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, काशी विद्यापीठ और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं में सुश्री नेहा यादव, सुश्री शुभांगी भारत, श्री विवेक कुमार, प्रवीन पंकज यादव, सुश्री रमा और पवन यादव ने भेंटकर समस्त केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में एक समान नियम लागू करने के सम्बंध में ज्ञापन दिया और पूर्व मुख्यमंत्री जी को बताया कि इन दिनों विश्वविद्यालय में भाजपा के छात्र संगठन भाजयुमो द्वारा किस तरह विपक्षियो ं पर उत्पीड़न की कार्यवाहियां की जा रही हैं। छात्र समस्याओं पर चर्चा के दौरान श्री अखिलेश यादव ने कहा कि नई पीढ़ी के भविष्य को अंधेरे में धकेला जा रहा है। भाजपा नहीं चाहती है कि लोग शिक्षित और सम्पन्न हों। बातें ‘डिजिटल इण्डिया‘, ‘स्टैंड अप इण्डिया,‘ ‘मेक इन इण्डिया‘ की तो खूब होती हैं लेकिन इनका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। भाजपा ऐसा सपना दिखाती है जो कभी साकार नहीं हो सकता है। श्री यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने नौजवानों को 2 करोड़ नौकरियों को सब्जबाग दिखाया था। लेकिन चार साल बीत रहे हैं रोजगार का क

अखिलेश ने फिर लगायी भाजपा को लताड़ - पढ़िए पूरी खबर..

समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में भगवान महर्षि कश्यप और महाराजा निषाद राज गुहृय की जयंती आयोजन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पांजलि किया। इस अवसर पर उपस्थित निषाद और कश्यप समाज के लोगों को श्री यादव ने महर्षि कश्यप और महाराज निषाद राज गुहृय की जयंती की बधाई दिया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुखद और सम्मान के साथ वर्तमान नेतृत्व को रास्ता बनाना होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को निषाद, कश्यप, बिंद, बाथम, केवट, मल्लाह, माझी और मझवार समाज के लोगों ने सदस्य विधान परिषद डा0 राजपाल कश्यप के नेतृत्व में प्रतीक चिह्न भेंट किया।  श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने समाज में जहर घोलने का काम किया हैं जिसे जनता समझ चुकी है। हर जाति, धर्म के लोग जागरूक हो गये है। उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने हमेशा जनता के सम्मान और हक की लड़ाई लड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जनगणना को आधार से जोड़ते हुए समानुपातिक सम्मान, अवसर और अधिकार एक निर्धारण आबादी के अनुसार हो। यही समाजवादी व्यवस्था है। 

जितेन्द्र यादव फर्जी एनकाउण्टर मामले को लेकर बोले अखिलेश...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज नोएडा के श्री जितेन्द्र यादव के परिवारीजनों ने मिलकर पुलिस द्वारा विगत 3 फरवरी 2018 को फर्जी एनकाउण्टर कर हत्या करने की कोशिश के बारे में जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि पुलिस के दुव्र्यवहार का शिकार जितेन्द्र यादव शारीरिक रूप से जीवन भर के लिए विकलांग हो गया है। परिवारीजनों ने घटना की सीबीआई जांच, इलाज की समुचित व्यवस्था, जितेन्द्र की पत्नी को सरकारी नौकरी तथा घटना में शामिल हुए फरार पुलिस वालों  के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की। श्री अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार से सहानुभूति जताते हुए उनकी लड़ाई में पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया। श्री यादव ने बताया कि विधान परिषद में इस फर्जी एनकाउण्टर की सीबीआई से जांच की मांग उठाई गई थी। किन्तु भाजपा सरकार ने उस पर ध्यान नहीं दिया। पूर्व मुख्यमंत्री जी ने सीबीआई से जांच और श्री जितेन्द्र की पत्नी को नौकरी दिए जाने की मांग करते हुए यह आश्वासन भी दिया कि भाजपा ने यदि श्रीमती जितेन्द्र को नौकरी नहीं दी तो समाजवादी सरकार बनने पर उन्हें नौकरी दी जाएगी। नोएडा के सपा नेता अन

अभी - अभी समाजवादी पार्टी ने कहा है कि शिक्षा के क्षेत्र को...

समाजवादी पार्टी ने कहा है कि शिक्षा के क्षेत्र को इस भाजपा सरकार ने अपनी मनमानी के चलते पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया है। प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधकों ने मनमानी फीस बढ़ोŸारी के साथ किताबें, काॅपी, जूते-मोजे और डेªस तक बेचना शुरू कर दिया है। अभिभावक लुट रहे हैं। जब स्कूल प्रबन्धकों ने लूट खसोट शुरू कर दी तब राज्य सरकार को होश आया तो एक औपचारिक फरमान अध्यादेश लाने का जारी कर दिया गया लेकिन उसको कैसे लागू किया जाएगा, यह अस्पष्ट है। जैसे गरीब बच्च ों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाने की व्यवस्था का प्रबन्धक मजाक उड़ा रहे हैं और सरकार का शिक्षा विभाग कुछ कर नहीं पा रहा है। वैसा ही हाल फीस में मनमानी वृद्धि पर रोक लगाने का होगा। स्थिति यह है कि सरकारी अकर्मण्यता के कारण बच्चों को स्कूल खुलने के समय किताबें नहीं मिल पाएगीं। जाड़ा जब बीत गया तब स्कूलों में आधे-अधूरे और दोयम दर्जे के स्वेटर बांटे गए। बस्ते, जूते-मोजे बंटे जो बहुत ही घटिया स्तर के हैं। बेमन से दबाव में कुछ को ही ये उपलब्ध हुए। तीन-चार महीने में ही वे फटने लगे। ‘न खाऊंगा, न खाने दूंगा‘ का उद्घोष प्रदेश में कहीं नजर नहीं आ रहा ह

Ad