Skip to main content

Posts

Ad

2020 आने से पहले पुण्य प्रसून का मास्टर स्ट्रोक - किस उम्मीद तले 2020 का स्वागत करें ? जरुर पढ़ें !

Punya Prasun Bajpai 2019 Last Blog किस उम्मीद तले 2020 का स्वागत करें लेखक पुण्य प्रसून बाजपाई जी की कलम से लिखा लेख विस्तार से ! ------------------------------------------- 21 वी सदी का दूसरा दशक भी बीत रहा है । 2019 को पीछे छोड दुनिया 2020 में कदम रखने को तैयार है । लेकिन हम बीतते बरस के साथ आगे नहीं पीछे देखने को तैयार है । देश की सामाजिक-आर्थिक स्थितियां आगे की जगह पीछे लौट रही है । नागरिकता का सवाल 1947 के जख्मों को कुरेद रहा है तो डांवाडोल अर्थव्यवस्था 1991 के हालात को याद दिला रही है । आजादी के 72 बरस बाद भी संविधान को लेकर कई सवाल उठ रहे है ।तो बहुतेरे सवाल लोकतांत्रिक मूल्यो को लेकर है । भाषा-संस्कृति से जुडे सवाल भी नागरिको के वजूद से जा जुडे है । दस बरस पहले तक 2020 में महाशक्ति बनने का ख्वाब संजोये भारत अब एक असंमजस की स्थिति में 2020 में कदम रखने को तैयार है । हिन्दु राष्ट्र की परिकल्पना तले नागरिकता का सवाल मुसलमानो को डरा रहा है जिन्हे अपने वजूद को साबित करने के लिये अपनी जडो को खोजने का काम दिया गया है । हिन्दुओ के सामने धर्म और भूख की लडाई में से किसी एक को...

किशनगंज के बहादुरगंज में NRC के खिलाफ रंजीत रंजन और पप्पू यादव की महारैली !

Ranjeet Ranjan Addressing Rally in Bahadurganj of Kishanganj Against CAB & NRC आज बहादुरगंज में नागरिकता संशोधन कानून(CAA), NRC और एनपीआर के खिलाफ आयोजित जनसभा को संबोधित किया। 60 युवाओं के देश को मूलभूत मुद्दे से ध्यान भटका, नफरत फैलाकर बांटकर राज करने की नीति पर चल रही है भाजपा सरकार। आज़ादी के बाद सबसे भीषण बेरोजगारी के दौर में रोजगार, नौकरी की बात कैसे करेगी यह सरकार! जेएनयू, डीयू, जामिया के छात्रों पर दमन के दौर में डिग्री छुपाने वाले शिक्षा के लिए कोई समाधान नहीं दे सकते। कुलदीप सिंह सेंगर और चिन्मयानंद का शासन है तो बेटियों को सुरक्षा का भरोसा यह क्या खाक देंगे? देश में भीषण आर्थिक मंदी है, 5 रुपये के बिस्किट और 50 रुपए के बनियान खरीदने से पहले लोग कई बार सोचते हैं, 2011 से भी कम राशि प्रति व्यक्ति लोग खर्च करने को विवश हैं आम भारतवासी। उनकी क्रय शक्ति बढ़ाने के बजाय भाजपा सरकार सीएए, एनआरसी के सहारे और परेशान कर उन्हें बर्बाद करने पर तुली है। इसके खिलाफ हर भारतवासी अपने देश, संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्र की अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है। इस सभा को हमारे साथ माननीय पूर्व स...

बिहार बंद की सफलता के बाद तेजस्वी ने किया राजद कार्यकर्ताओं का धन्यवाद् !

Tejashwi Yadav Addressing at Bihar Bandh Protest in Patna कल NRC और नागरिकता संशोधन क़ानून के विरुद्ध राजद द्वारा आहूत बिहार बन्द को अपना बहुमूल्य समर्थन व सहयोग देने के लिए सभी बिहारवासियों को हार्दिक धन्यवाद देना चाहता हूँ। आम बिहारवासियों के अलावा राजद गठबंधन के सभी समर्थकों, कार्यकर्ताओं व अभिभावक तुल्य वरिष्ठ नेताओं, युवा साथियों का भी धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने पार्टी के एक आह्वान पर अपने सतत एकीकृत प्रयास से दम्भी सत्ताधारियों की नींद ही उड़ा दी। पहली बार आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी की अनुपस्थिति में उनके असीम आशीर्वाद से पार्टी ने अभूतपूर्व सफ़ल कार्यक्रम किया। बिहार बन्द को ऐतिहासिक रूप से अप्रत्याशित व अतुलनीय बनाने के लिए राज्यभर के संघर्षशील विद्यार्थियों, युवाओं, राजनीतिक, गैर राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं, सिविल सोसायटी व संविधान के लोकतंत्र व धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखने वाले सभी प्रबुद्ध साथी नागरिकों और मीडिया के साथियों का तहेदिल से शुक्रगुज़ार हूँ। सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने एक बार फिर से पलटी मारकर रीढ़हीनता क...

किरोड़ी लाला मीणा का सीमेंट फैक्ट्री आंदोलन, सवाईमाधोपुर - 12 December 1988

Kirodi Lal Meena injured while protesting in cement factory of Sawai Madhopur in 1988 सीमेंट फैक्ट्री आंदोलन,सवाईमाधोपुर में पुलिस कार्यवाही का "काला दिन" दिनांक 12 दिसंबर 1988 ************************************************ सांसद किरोड़ी लाल मीणा जी की कलम से लिखा हुआ लेख पढ़िए  12 दिसंबर 1988 को घटित हुई सीमेंट फैक्ट्री आंदोलन, सवाईमाधोपुर की घटना को आज 31 वर्ष बीत गए। ये एक ऐसा दौर था जब सीमेंट फैक्टरी बन्द होने के कारण बेरोजगार हुए हजारो मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन चल रहा था और मैं उस समय राजनीति में युवा था और संघर्ष करने का जज्बा आपातकाल के समय ही सीख लिया था, वर्ष 1985 मैं महवा विधानसभा तत्कालीन सवाईमाधोपुर जिले से चुनकर विधानसभा में पहुँचा था और इस आंदोलन की आहट मेरे कानों में जैसे ही आनी शुरू हुई मैं अपने आप को नही रोक सका और जो संघर्ष की सीख मैंने कॉलेज की राजनीति से सीखी थी वो मुझे सीमेंट फैक्ट्री आंदोलन में खींच लाई और हजारो की संख्या में आन्दोलनकारी सीमेंट फैक्ट्री को पुनः शुरू कराने के लिए प्रतिबद्धता के साथ जोर शोर से आंदोलन कर रहे थे और र...

CAB और NRC के विरोध में तेजस्वी यादव का पटना से शक्ति प्रदर्शन !

Tejashwi yadav at RJD's Plenary Session in Patna नागरिकता संशोधन विधेयक (CAB) एक ऐसा कानून है जो इस समाज को धर्म के आधार पर बांट देगा। हमारा संविधान कहता है कि धर्म के आधार पर हम ये निश्चित कभी नही करेंगे कि किस व्यक्ति का या किस समुदाय को कितने अधिकार मिलेंगे या कितनी सुविधाएं सरकार सुनिश्चित करेगी। ये कानून संविधान और भारतीय परम्पराओं की धज्जियाँ उड़ाता है और धर्म के आधार पर भारत की नागरिकता को कानूनन रूप देती है। शरणार्थी वही लोग होते है जो जरूरत मंद होते है, सताये लोग होते है, जिनको उनके अधिकारों से बंचित कर दिया जाता है, ऐसे लोग कोई भी हो सकते है, चाहे हिंदू हो, मुसलमान हो, सिख हो या ईसाई हो। भारत की परंपरा रही है कि हम अपना हाथ बढ़ाते है और उनकी मदद करते है, लेकिन ये कानून अब ऐसा कुछ भी नही रहने देगा। इस कानून का एक मात्र उद्देश्य ये है कि एक धर्म के शरणार्थीयो को भारत की नागरिकता नहीं देना, बाकी सबको देंगे। ऐसा कानून कही देखा है? ऐसा कानून पाकिस्तान में हो सकता है, अफगानिस्तान में हो सकता है या फिर हिटलर के नाज़ी जर्मनी में हो सकता है, भारत मे कभी नहीं हो सकता है। ह...

नागरिकता संशोधन बिल पर मध्यप्रदेश के पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान के विचार !

Shivraj Singh Chouhan's Opinion on CAB Bill 2019 आज जब नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा में पारित हो गया है, तब जा कर हृदय को शांति मिली है। आप सोचेंगे कि आख़िर इस बिल में ऐसा क्या है, क्यों मैं ऐसी बात कह रहा हूँ! ये बात कुछ वर्षों पहले की है, जब मैं मुख्यमंत्री था और इंदौर दौरे पर गया था तब श्री शंकर लालवानी, जो आज इंदौर से सांसद है कुछ सिंधी परिवारों को एयरपोर्ट पर मुझसे मिलवाने लाए थे। ये वो परिवार थे, जो पाकिस्तान में प्रताड़ित हो कर अपना सब कुछ गँवा कर, अपनी माँ-बहनों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, अपने धर्म की रक्षा के लिए भारत में शरणार्थी बन कर आए थे, और उन्हें उनके वीज़ा की अवधि समाप्त होने पर वापिस भेजा जा रहा था। इन परिवारों की छोटी-छोटी बच्चियाँ, माताएँ, बहनें मुझे भैया - मामा - मामा कहते हुए, रोते बिलखते हुए अपनी आपबीती सुना रही थी। पाकिस्तान में वापिस जाना मतलब नरक में जाना, जहाँ पर उनको जबरन उठा कर ले ज़ाया जाता है, धर्म परिवर्तन करवाया जाता है, और ऐसे अपराध किए जाते है जिसको सुनकर हमारी आत्मा तक काँप जाए। तब मैंने कलेक्टर से कह कर उनका डीपॉर्टेशन रुकवा दिया थ...

पाकिस्तान जो कहता है, वही भाषा कांग्रेस बोलती है - शिवराज सिंह चौहान, मध्यप्रदेश के मामा

                                   Shivraj Singh Chouhan Former CM of MP Address a Rally in Jharkhand. He Said That झारखंड के बांधो नाला विधानसभा क्षेत्र में श्री सत्यानंद झा के समर्थन में आयोजित जनसभा में विचार साझा किया। मैं खाली हाथ नहीं आया हूं, साढ़े सात करोड़ मध्यप्रदेशवासियों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं। आप सुखी रहें, आपका मंगल हो, झारखंड आगे बढ़े, यही परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है। मेरे प्रिय भाइयों-बहनों, एक तरफ महागठबंधन है, यह गठबंधन नहीं, महाठगबंधन है। इनका इतिहास जनता को ठगने का रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कल कह रहे थे कि नागरिकता संशोधन बिल से मानवाधिकारों का हनन हो रहा है और कांग्रेस भी इस बिल का विरोध कर रही है। पाकिस्तान जो कहता है, वही भाषा कांग्रेस बोलती है। कांग्रेस, झामुमो और राजद ने बिजली, पानी, सड़कें नहीं दी, केवल भ्रष्टाचार किया। ये लूटते रहे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी का साफ कहना है कि रोटी, कपड़ा, मकान, पढ़ाई, लिखाई और दवाई का इंतजाम सबके लिए करेंगे। ...

इस लोकतंत्र में जनता कहां है : 43 मौत की कीमत लगी सिर्फ 119 लाख रुपये #DelhiFire

Abhisar Sharma, Punya Prasun Bajpai & Ravish Kumar इस लोकतंत्र में जनता कहां है : 43 मौत की किमत लगी 119 लाख रुपये ----------------------------------------------------------------------- वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून जी की कलम से ! पुरानी दिल्ली में 43 मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है । हां, इसबार मौत की किमत ज्यादा लगानी पड गई क्योकि सौ दिन बाद ही तो दिल्ली में चुनाव है । इसलिये 43 मौत की कितम लगी एक करोड 19 लाख रुपये । केजरीवाल ने तय किया प्रति मौत 10 लाख की राहत देगें । बीजेपी के आरिजनल अध्यक्ष अमित शाह ने तय किया प्रति मोत 5 लाख रुपये की राहत देगें । तो प्रधानमंत्री मोदी ने तय किया कि राहत कोष से प्रति मौत 2 लाख रुपये देंगे । फिर अगले बरस बिहार में भी तो चुना है और नीतिश कुमार बार बार दिल्ली में भी बिहारियो के बीच अपने उम्मीदवार उतारने से परहेज नहीं करते तो उन्होने भी 43 मौत में बिहारियो को अलग कर देगा और प्रति बिहारी मौत पर 2 लाख रुपये राहत देने का ऐलान कर दिया । और मुआवजे या राहत की रकम जा बैठी एक करोड 19 लाख रुपये । सामान्य स्थिति में प्रति मौत की रकम कभी भी 10 लाख ...

किरोड़ी बाबा की जनता से अपील 7 दिसम्बर को आमेर में अधिक से अधिक संख्या में पधारने की कृपा करें ।

Kirodi Lal Meena ka Jan Andolan जयपुर जिले के आमेर तहसील के कूकस क्षेत्र में हीरो मोटोकॉर्प कंपनी के द्वारा कई वर्षों पूर्व सत्ता व पुलिस प्रशासन से मिलीभगत कर गरीब स्थानीय किसान जिसमे अधिकतर अनुसूचित जाति/जनजाति के थे, की लगभग 400 बीघा बेशकीमती जमीन को औने- पौने दामों में जबरदस्ती हड़प लिया गया था और जिन लोगों ने इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई थी उन्हें पुलिस प्रशासन के द्वारा डरा-धमकाकर शांत करवा दिया गया था लेकिन इस अन्याय के खिलाफ वर्षो से लड़ रहे कई पीड़ित मेरे पास आये थे और उनके दर्द -वेदना को सुनकर मैं स्वयं पिछले दिनों इस जमीन का निरीक्षण करने गया था तो देखा कि वहां उस हड़पी गई जमीन को ट्रकों,रोलरों व अन्य सँसाधनो द्वारा समतल किया जा रहा था और बाहरी राज्यो से कई बाउंसरों को वहां स्थानीय लोगो को डराने के लिए कम्पनी द्वारा बैठा रखा था जाते ही मैंने वहाँ काम कर रहे कम्पनी कर्मियों से इस जमीन के दस्तावेजो की मांग की तो उन्होंने हाथ खड़े कर दिये और फिर तुरन्त उनको उस जमीन से खदेड़ा और इसी दौरान मुझे जानकारी हुई कि हीरो मोटोकॉर्प कंपनी के सीईओ पवन मुंजाल अपने निजी हेलिकॉप्टर से कंप...

उन्नाव काण्ड पर कांग्रेस ने बीजेपी को जमकर लताड़ लगायी | AICC Media Byte By Ragini Nayak

            LIVE: Congress Party Briefing by Ragini Nayak at Parliament House | Hindi Version महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के बड़े वादों के दम पर भाजपा सत्ता में आई। लेकिन आंकड़े और जमीनी हकीकत चौंकाने वाली है। आखिर ऐसे कितने और मामलों के बाद सरकार जागेगी हम महिलाओं और पीड़िताओं से हिम्मत नहीं हारने की अपील करते हैं। कांग्रेस पार्टी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी और हरसंभव कदम उठाएगी आंकड़ों के अनुसार, महिलाओं के खिलाफ लगभग हर दिन 1000 अपराध होते हैं और अधिकतम भाजपा शासित राज्यों में होते हैं। और ये वो नंबर हैं, जिनकी रिपोर्ट दर्ज होती हैं, बहुत सारे मामले ऐसे हैं जो सामने ही नहीं आते हैं: इनमें से ज्यादातर मामले लंबे समय से चल रहे हैं। न्याय में देरी का मतलब होता है- न्याय से वंचित करना। ये मामले आखिर कब तक अदलतों में खींचे जाते रहेंगे महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों का कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक विरोध करेगी। हम सभी महिलाओं और ऐसे अपराधों की शिकार महिलाओं के साथ खड़े हैं: उन्नाव में कल जो हुआ, उससे राज्य की...

मध्य प्रदेश के देवास में हुआ अवन्ती मेगा फ़ूड पार्क का उद्घाटन | Avantee Mega Food Park Dewas

Avantee Mega Food Park, Dewas, MP केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल ने किया फूड पार्क का उद्घाटन प्रदेश के पहले स्टील साइलो युक्त 52 एकड़ में फैले अवन्ति मेगा फूड पार्क का उद्घाटन आज केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्रीमती Harsimrat Kaur Badal देवास में किया । इस अवसर पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रामेश्वर तेली भी उपस्थित थे। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री, Digvijaya Singh , प्रभारी मंत्री Jitu Patwari सहित स्थानीय सांसद महेंद्र सोलंकी कार्यक्रम में मौजूद थे । देवास के करीब गाँव बींजाना मे लगभग 52 एकड़ भूमि में करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से बने मेगा फूड पार्क से लगभग 5 हजार स्थानीय लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। फूड पार्क से इलाके के करीब 20 हजार किसान लाभान्वित होंगे । उद्घाटन से पुर्व अतिथियों ने पूरे फूड पार्क का निरीक्षण किया । इस मौके पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप किसानो की आय दोगुना करने के लिए किसान समृद्धि ...

आवाज उठाई जा रही है कि जेएनयू बन्द होना चाहिए लेकिन क्यों? पढ़िए Hardik पटेल का ब्लॉग

Hardik Patel आवाज उठाई जा रही है कि जेएनयू बन्द होना चाहिए लेकिन क्यों? क्योंकि वहाँ ग़रीब का बच्चा पढ़ता हैं, वहाँ का विद्यार्थी पढ़ लिखकर देश की सेवा कर रहा हैं, वहां का विद्यार्थी इंक़लाब ज़िंदाबाद बोलता हैं, आदि आदि। लेकिन आसाराम, रामरहीम, रामपाल से लेकर नित्यानन्द और चिन्मयानंद आदि तक कितने बाबाओं के आश्रमों में यौन शोषण हुआ है बावजूद इसके तमाम आश्रम बन्द नहीं किए गए हैं ऐसा क्यों? कितने मंदिरों में आज भी अत्याचार और भेदभाव होता है लेकिन बन्द नहीं हुए क्यों? जबकि इनका देशहित में भी कोई योगदान नहीं है तो इनमें ताले क्यों नहीं लगाए जा रहे हैं? क्या? ये कह रहे हो कि सरकार ये सरकारी पैसों से नहीं चलते हैं? लेकिन सरकारी सब्सिडी तो हजम कर रहे हैं? कुंभ को ले लीजिए 4 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए हैं इतने पैसों में तमाम सरकारी स्कूलों की फीस माफ हो सकती थी। मंदिरों और आश्रमों में अरबों की सम्पत्ति होने के बावजूद भी सरकार को टैक्स नहीं देते हैं, विज्ञान का गला घोंटकर पाखण्ड फैलाते हैं सो अलग। फिर तर्क दे रहे हो कि सब आश्रम, सभी मन्दिर व सभी बाबा ऐसे नहीं है? तो फिर जेनएयू में सब अय्याश...

JNU की फीस बढ़ाना ज़रूरत या साज़िश? पढ़िए कन्हैया कुमार का Latest ब्लॉग

           फीस बढ़ाना ज़रूरत या साज़िश? जेएनयू की फ़ीस बढ़ाकर और लोन लेकर पढ़ने का मॉडल सामने रखकर सरकार ने एक बार फिर साफ़ कर दिया है कि विकास की उसकी परिभाषा में हमारे गाँव-कस्बों के लोग शामिल ही नहीं हैं। जिन किसान-मजदूरों के टैक्स के पैसे से विश्वविद्यालय बना, उनके ही बच्चों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा तो देश के युवा चुप बैठेंगे, ऐसा हो ही नहीं सकता। सरकार अभी सब कुछ बेच देने के मूड में है। देश के लोगों के टैक्स के पैसे से बने सरकारी उपागम लगातार निजी क्षेत्र के हवाले किए जा रहे हैंI हर साल दिल खोलकर अमीरों के करोड़ों अरबों रु के लोन माफ़ करने वाली ये सरकार सरकारी शिक्षण संस्थानों के बजट में लगातार कटौती कर रही है और शिक्षा को बाज़ार के हवाले कर रही हैI सरकारी स्कूलों की हालत किसी से छुपी नहीं है और निजी स्कूल देश की बहुसंख्यक आबादी के बजट से बाहर हो चुके हैंI दम तोड़ते इन्ही सरकारी स्कूलों से पढ़कर अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा पास करके जब गरीबों के बच्चे देश के सर्वश्रेठ विश्वविद्यालय में पहुच रहे हैं तो ये बात भी देश के करोडपति सांसदों और सरकार के...

हरियाणा में सिद्धांत की राजनीति पराजित हुई है - अखिलेश

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा के अतिरिक्त अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनावों में अपना जो निर्णय सुनाया है उससे दिखने लगा है कि जनता ने भाजपा के भविष्य की दिशा का संकेत कर दिया है। हरियाणा में सिद्धांत की राजनीति पराजित हुई है। राजनीति में शुचिता और गरिमा को तिलांजलि देकर भाजपा ने साबित कर दिया है कि उसका प्रथम और अंतिम लक्ष्य एक मात्र सत्ता पाना और उस पर कुण्डली मारकर बैठ जाना है। उत्तर प्रदेश में हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे है। अपराधी व्यस्त है घरों के चिराग बुझाने में। भाजपा के मन का अंधेरा कैसे दूर होगा? उनकी जनहित की कोई अपनी योजना या दृष्टि तो है नहीं इसलिए समाजवादी सरकार के समय के कामों में ही हेराफेरी करके नाम कमा रहे है। अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 नम्बर की व्यवस्था समाजवादी सरकार की देन है। अपराध रोक नहीं पाए तो नम्बर बदल दिया। यूपी डायल 100 नम्बर को 112 नम्बर बना देने से तो अपराध रूकने वाले नहीं। नम्बर चेंज गेम से भाजपा सरकार ने अपनी...

2022 का चुनाव अकेले लड़ेगी सपा, नहीं होगा कोई गठबंधन - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सन् 2022 में राज्य विधानसभा के होने वाले चुनावों में समाजवादी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। किसी भी अन्य दल से चुनाव गठबंधन नहीं होगा। समाजवादी पार्टी अपने काम और जनता के लिए किए जा रहे संघर्ष के बल पर चुनाव मैदान में उतरेगी और जनादेश प्राप्त कर अगली सरकार बनाएगी। भाजपा को जनता सन् 2022 में सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुकी है। श्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में एकत्र जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह बर्बाद हो गई है। नोटबंदी-जीएसटी के दुर्भाग्यपूर्ण निर्णयों से जनता और व्यापारी त्रस्त हैं और उद्योगधंधे बंद हो रहे है। बाजार में मंदी है और हर रोज नौजवान रोटी-रोजगार से वंचित किए जा रहे हैं। रूपए की साख गिरती जा रही है। प्रदेश में कर्ज लेकर सरकार अपने झूठे प्रचार का ढोल पीट रही है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के चलते विकास की दौड़ में उत्तर प्रदेश पिछड़ता चला जा रहा है। किसानों की आय दुगुन...

किरोड़ी लाल मीना रामगढ़ बाँध को लेकर क्या बोले || Kirodi Lal Meena on JamwaRamgarh Dam

Kirodi Lal Meena  जमवारामगढ़ बांध को पुनर्जीवित करने को लेकर आज आयोजित शंखनाद कार्यक्रम में पूर्वी राजस्थान के 10-12 जिलों से पधारे हजारों जागरूक नागरिकों का मैं तहे दिल से आभार प्रकट करता हूं, धन्यवाद देना चाहता हूं । आज का यह कार्यक्रम रामगढ़ बांध को पुनर्जीवित करने की ओर हमारा पहला कदम है जिसमें आप सभी ने हजारों की संख्या में पधार कर उस कदम को मजबूती प्रदान करते हुए यह उम्मीद जगाई है कि आप सभी का साथ इसी तरह मिलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब जमवारामगढ़ बांध अपने पुराने अंदाज में लौटेगा और इसके माध्यम से कई जिलों की पानी व सिचाई के पानी की आपूर्ति का मेरा व आप सबका स्वर्णिम सपना सच होगा। आज के इस कार्यक्रम के मंच माध्यम से हमने राज्य सरकार के नाम एक मांग पत्र भी प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा जिसके माध्यम से बांध के कैचमेंट एरिया से अतिक्रमण हटाने सहित कई महत्वपूर्ण मांगे राज्य सरकार को भेजी गई है अगर राज्य सरकार हमारी वाजिब मांगों पर ध्यान देती है तो निश्चित रूप से जमवारामगढ़ बांध का भविष्य सुनहरा हो जाएगा । आप सभी को विदित रहे कि चाहे पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना का मामला ...

महाराष्ट्र में लांच हुआ BJP का महासंकल्प पत्र, 1 करोड़ नौकरी, पूरे राज्य को इंटरनेट से जोड़ने का वादा किया !

BJP Working Prresident Along With CM Devendra Fadnavis launching BJP Maharashtra Manifesto        LIVE: BJP National Working President Shri JP Nadda along with CM Dev_Fadnavis releases 'Sankalp Patra - 2019' for Maharashtra Assembly election in Mumbai.  #BJPMahaSankalpPatra भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री JP Nadda , मुख्यमंत्री श्री Devendra Fadnavis  ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी किया। #BJPMahaSankalpPatra देवेंद्र फडणवीस जी ने महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति में मूल परिवर्तन किया है, पांच साल पहले महाराष्ट्र एक भ्रष्टाचार से ग्रसित प्रदेश था। आज देवेंद्र फडणवीस जी के नेतृत्व में महाराष्ट्र भ्रष्टाचार से मुक्त प्रदेश बन गया है, महाराष्ट्र संकल्प पत्र की मुख्य बातें-  आने वाले 5 वर्षों में महाराष्ट्र को सूखे से मुक्त करेंगे पश्चिम से बहने वाली नदियों के पानी को गोदावरी की घाटी से रुकवाकर मराठवाड़ा व उत्तर महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त भाग में पहुंचाएंगे. मराठवाड़ा वाटर ग्रिड महत्वकांक्ष...

मित्रों मोदीजी और देवेन्द्र जी की जोड़ी महाराष्ट्र को देश का नंबर वन राज्य बना देगी !

Amit Shah at Maharashtra Rally  PM Modi has done something that no other leader could do in 70 years. You blessed Shri Narendra Modi with more than 300 seats in the LS polls. He removed Article 370 from J&K and mainstreamed the state in the first session of the Parliament. विकास के कई सारे काम हमने किए लेकिन एक काम मोदी सरकार ने ऐसा किया जिसे 70 साल तक देश का कोई प्रधानमंत्री नहीं कर पाया। मैं महाराष्ट्र की जनता को अपील करने आया हूं कि जब कांग्रेस और NCP के नेता आप लोगों के बीच आएं तो उनसे पूछिए कि देश के मुद्दों पर उनकी क्या राय है.कश्मीर पर भाजपा और हमारे नेता नरेन्द्र मोदी जी की स्पष्ट नीति है, इसमें किसी को दखल देने का कोई अधिकार नहीं है। इस पर फैसला हमारी संसद ही कर सकती है। लेकिन कांग्रेस के नेता इंग्लैंड के लेबर पार्टी के उन नेताओं से चर्चा कर रहे हैं जो 370 हटाने का विरोध करते आए हैं. कांग्रेस और एनसीपी वाले कहते हैं कि आप NRC क्यों ला रहे हो? ये लोग कहां जाएंगे? कांग्रेस वाले ऐसा क्यों कह रहे हैं, ये घुसपैठिए इनके भाई लगते हैं क्या? ये लोग कितना ही विरोध ...

क्या डॉक्टर कफ़ील को सिर्फ़ २ मामले में क्लीन चिट मिली है? क्या है पूरी सच्चाई.. पढ़िए विस्तार से !

              एक बार फिर से आरोप लगाए जा रहे की डॉक्टर कफ़ील को सिर्फ़ २ मामले में क्लीन चिट मिली है इसको उत्तर दे रहा हु योगी जी की सरकार द्वारा आदेशित विभाग की जाँच इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा 07/03/19 को 3 महीने में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश के बाद संपन्न हुई है। जांच अधिकारी ने 18/04/19 को जांच का निष्कर्ष निकाला था और स्वयं द्वारा दिए गए निम्नलिखित उत्तरों को स्वीकार कर लिया है: 1- * मैं सबसे जूनियर डॉक्टर था * जांच ने निष्कर्ष निकाला है कि मैं 08/08/16 को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में परिवीक्षाधीन व्याख्याता के रूप में शामिल हुआ था। बीआरडी की दुखद त्रासदी के समय, मैं परिवीक्षाधीन था, इसलिए ऑक्सीजन की खरीद या रखरखाव में किसी भी प्रशासनिक या पर्यवेक्षी प्रक्रिया में मेरी भागीदारी का कोई सवाल ही नहीं था। 2- "10/08/17 को छुट्टी पर होने के बावजूद वह निर्दोष लोगों की जान बचाने के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर पहुंचे। * जांच में यह भी पाया गया है कि 10.08.2017 को, जब बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दुखद त्रासदी हुई थी, मैं छुट्टी पर...

Howdy Modi पर क्या बोली कांग्रेस ? पवन खेड़ा का बड़ा खुलासा पढ़िए विस्तार से !

              चुनाव आयोग द्वारा दो महत्वपूर्ण राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा का हम स्वागत करते हैं। कांग्रेस पार्टी तन, मन और बल से पूरी तरह तैयार है। हम हमेशा की भांति उन मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाएंगे, जिनसे ध्यान हटाने का प्रयास यह सरकार करती है, अभी भी लाखों किसान अपने अधिकारों की मांग को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हैं। गन्ना किसानों का हजारों करोड़ रुपया बकाया है। हम इन चुनावों में किसानों के मुद्दों को उठाएंगे, पिछले तीन महीने में लोगों ने सरकार की नीतियों के चलते लगभग 15 लाख नौकरियां गंवाई है, हम उनका भी हिसाब मांगेंगे। पिछले कुछ महीनों में स्टॉक मार्केट में ₹20 लाख करोड़ डूबे हैं, उसको भी हम उठाएंगे, एक तरफ सरकार पूर्व केंद्रीय मंत्री को बगैर साक्ष्य जेल में डाल देती है, वहीं इनके अपने पूर्व मंत्री के खिलाफ बलात्कार के साक्ष्य होने के बावजूद उसको बचाने की कोशिश की गई। जनता ये सब देख रही है, एक देश, एक चुनाव की बात करने वाली ये सरकार तीन राज्यों के चुनाव एक साथ नहीं करवा पा रही है। झारखंड की जनता इसे देख रही ...

Adsterra Ads

Ad