Skip to main content

Posts

Ad

आज पटना के गाँधी मैदान से CM अशोक गहलोत ने बजायी भाजपा की बैंड। पढ़िए पूरी खबर

Ashok Gehlot at Gandhi Maidan, Patna राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज पटना के गाँधी मैदान से जनता को संबोधित करते हुए कहा की - पटना के इस ऐतिहासिक गांधी मैदान में कांग्रेस की इतनी बड़ी सभा को जहां लाखों लोग आये हो उसको देखकर के मैं ही नहीं बल्कि आज पूरा बिहार ही नहीं बल्कि पूरा देश अभिभूत हो रहा है लंबे अरसे बाद में कांग्रेस को रैली करने का एक अवसर मिला और आप सबके सहयोग से जो लोग यहाँ खड़े है या बैठे हुए है आप सबके आशीर्वाद से आप सबके सहयोग से, समर्थन से उसके कारण से आज यह रैली बहुत कामयाब हो सकी है। उसके लिए मैं भी आपको बहुत बहुत धन्यवाद देना चाहता हूँ. यह रैली है आगे चुनाव आ रहे है लोकसभा के भी देश की तक़दीर का फैसला होगा यह कोई मामूली रैली भी नहीं है यह रैली एक सन्देश देगी पूरे देश को बिहार की, पटना की रैली ने एक मैसेज दिया है हालात क्या है देश के उसका चिन्तन करने का, किस प्रकार पिछले चुनाव में धोखा दिया गया देश को काला धन लेके आएँगे विदेशो से, एक रुपया लेके नहीं आये मोदी जी, दो करोड़ लोगो को रोजगार देंगे उसका पता ही नहीं है, खाते में पैसा डाल देंगे 15 लाख रूपये वो धोखा

हम सत्ता में आते ही पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देंगे - राहुल गाँधी

Rahul Gandhi at Gandhi Maidan Patna कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष श्री Rahul Gandhi ने आज पटना के गांधी मैदान से ऐतिहासिक रैली के साथ आगामी लोकसभा चुनावों का शंखनाद कर दिया है रैली में उमड़े जनसैलाब ने इस बात को प्रमाणित कर दिया है कि देश की जनता 2019 में केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार चाहती है । उन्होंने कहा की - इस ऐतिहासिक रैली के आयोजन के लिए बिहार प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और धन्यवाद। आज ये तय हो गया है कि बिहार में हमारी सरकार आने वाली है, नोटबंदी में आप सबको लाइन में लगा दिया और आपकी जेब से पैसा निकालकर विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी के जेब में डाला जाता है। नोटबंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला है, हमने चुनाव में वादा किया था कि कांग्रेस की सरकार आते ही दस दिनों में किसानों का कर्ज माफ़ होगा। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के किसानों का हमने मात्र दो दिन में कर्जा माफ़ किया, जब जेटली जी को किसानों का कर्ज माफ़ करने के लिए कहा जाता है, तो वो कहते हैं यह हमारी नीति नहीं है। वो कहते हैं, हम उद्योगपतियों का कर्जा माफ़ करेंगे, किसानों का नह

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ "मोदी दिल्ली के लिए हानिकारक है " Song | Click To Watch

मोदी दिल्ली के लिए हानिकारक है | Lyrics  Hanikarak Modi | नया वायरल गाना | मोदी दिल्ली के लिए हानिकारक है भारत पर सितम, दिल्ली पर जुलम, ऐ जुमलेबाज़ मोदी, कुछ कर तु शरम, भारत पर सितम दिल्ली पर जुलम, ऐ जुमलेबाज़ मोदी, कुछ कर तु शरम डिंग डाँग...ओ मोदी...  डिंग डाँग...ओ मोदी...  Sthayi: Modi dilli ke liye tu to hanikarak hai kaam na karta khud, aur na hi karne deta hai Interfere itna, bahut hi peedadayak hai... Antra 1: Notebandi-GST se business chaupat karwana, Yo to torture hai ghana re Yo to torture hai ghana. Chheen Naukri, Naujwano se Pakode talwana, Yo to torture hai ghana re Yo to torture hai ghana. Metro ka badhwa diya bhada, kaise hoga guzara Sealing se dilli ka dhandha chaupat ho gaya sara Dilli ke logon se akhir kya hai tera jhagda, Kyun pada dilli ke peechhe Roz karta lafda. Tere zulmo se ham sab ki khasta halat hai, Modi Dilli ke liye Tu to hanikarak hai Antra 2: Dilli aur Gujrat me tuney Purvanchali pitw

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी लगायी अर्द्धकुम्भ की आस्था में डुबकी। पढ़िए विस्तार से।

Akhilesh Yadav in Prayagraj UP संगम नगरी प्रयागराज में आस्था के सबसे बड़े आयोजन कुम्भ की सदियों पुरानी परम्परा है जो आज भी यथावत जारी है। लोगों को इससे विशेष आध्यामिक ऊर्जा प्राप्त होती है। सबसे ज्यादा चर्चित चीनी यात्री ह्वेनसांग के संस्मरण हैं। ईसा के बाद की छठी शताब्दी में आए चीनी यात्री ने सम्राट हर्षवर्धन (590-647), कन्नौज जिनकी राजधानी थी, उनके दान के बारे में लिखा है। वह 75 दिनों तक तब तक दान करते रहते थे जब तक कि उनके पास सब कुछ गरीबों, साधुओं और ब्राह्मणों में बंट न जाए। कुम्भ के विभिन्न संस्करणों ने विविध परम्पराओं के सहअस्तित्व को प्रोत्साहन दिया है। स्कंदपुराण और पद्मपुराण में भी इसका उल्लेख है। सन् 1582 में बादशाह अकबर ने प्रयाग का नाम एलाहाबाद कर दिया और यहां एक किला भी बनवाया जो आज भी मौजूद है। वैसे तो कुम्भ मेले का इतिहास कम से कम 850 साल पुराना है। कुछ इसकी शुरूआत 525 बीसी में मानते हैं। कहते हैं कि आदि शंकराचार्य ने इसकी शुरूआत की थी किन्तु कुछ कथाओं के अनुसार कुम्भ की शुरूआत समुद्र मंथन के आदिकाल से ही हो गई थी। मंथन में निकला अमृत हरिद्वार, प्रयाग, उज्जैन

मोदी जी के इस जुमले की वजह से DCW चीफ स्वाति मालीवाल ने लिखी PMO को चिट्ठी !

Swati Maliwal Wrote a letter to Prime Minister Modi आदरणीय प्रधानमंत्री जी, मैं कल टीवी पर आपका एक भाषण देख रही थी जिसमे आप अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान कर रहे थे| आपने इस भाषण के दौरान देश में महिला सुरक्षा का भी जिक्र किया | आपने कहा कि “पहले हमारे देश में महिलाओं और बच्चियों के बलात्कार की बहुत खबरें आती थीं, और यह बहुत ही शर्म की बात है कि आज भी हमारे देश में यह खबरें आती हैं| मगर अब अपराधियों को जल्दी सज़ा दी जाती है, अपराधियों को 3 दिन, 7 दिन, 11 दिन और एक महीने के अन्दर फांसी दे दी जाती है|” बहुत दुःख के साथ मुझे यह कहना पड़ रहा है कि आपका यह बयान सच्चाई से बिलकुल अलग है| आज भी हमारे देश में बलात्कारियों को जल्द सजा नहीं मिलती है| इसका जीता जागता उदाहरण निर्भया केस है | लगभग 6 साल पहले दिल्ली में निर्भया का बलात्कार कर उसका निर्दयता से कत्ल कर दिया गया था मगर आज भी उसके हत्यारों को फांसी नहीं मिली है| उसके माता पिता आज भी न्याय का इंतज़ार कर रहे हैं| देश की हजारों लाखों निर्भया आज भी न्याय की आस में तड़प रही हैं। मैं आपको यह बताना चाहती हूँ कि हमारी कानून व्यवस्था

कमलनाथ सरकार ने - सतत निरीक्षण और निगरानी करने के दिये निर्देश... पढ़िए पूरी खबर !

CM Kamal Nath सतत निरीक्षण और निगरानी करने के दिये निर्देश, जवाबदेह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई ================= मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने पूर्व की सरकार में और हाल ही में रतलाम जिले में जावरा स्थित बालिका गृह की रहवासी छात्राओं के साथ हुई ज्यादती और प्रताड़ना की घटना को गंभीरता से लिया है। श्री नाथ ने सभी सरकारी और निजी बालिका गृह, छात्रावास और बालिका सुधार गृह की सतत निगरानी और निरीक्षण करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी ऐसी घटनाएँ प्रकाश में आई हैं। इसके लिये सभी जवाबदेह अधिकारियों और संस्था संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री श्री नाथ ने कहा है कि पूर्व में भोपाल, ग्वालियर और हाल ही में रतलाम के जावरा में रहने वाली मूक, बधिर और निराश्रित मासूम बालिकाओं के साथ दरिंदगी की घटनाओं की जानकारी सामने आयी हैं। सरकार ऐसी सभी घटनाओं पर सख्ती से पेश आयेगी और इसके लिये जो भी व्यक्ति जिम्मेदार होगा, उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जायेगी। श्री कमल नाथ ने निर्देश दिये हैं कि पूर्व सरकार के समय निजी एवं एनजीओ द्वारा संचालित बालिका गृह एव

चुनावी साल में जुमलों भरा बजट, साढ़े चार सालों में भारत में सबसे ज्यादा बेरोजगारी बढ़ी- कमलनाथ

CM Kamal Nath मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने केन्द्र सरकार द्वारा आज प्रस्तुत अंतरिम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जुमलों भरा बजट बताया। उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव को देखते हुए यह बजट बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो हेक्टेयर तक की जोत वाले किसानों को 6000 रूपये सालाना देने का जो वादा किया है, वह बहुत कम है। इसका मतलब उन्हें हर महीने पाँच सौ रूपये मिलेंगे और हर दिन साढ़े सोलह रूपये पड़ेंगे। यह बहुत कम है। उन्होंने कहा कि किसानों को सबसे बड़ी राहत तब मिलती, जब उनका कर्जा केन्द्र सरकार माफ कर देती। श्री कमल नाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों का कर्जा माफ करके उन्हें सबसे बड़ी राहत दे रही है। श्री कमल नाथ ने कहा कि केन्द्र सरकार ने वादा किया था कि हर नागरिक के खाते में 15 लाख रूपये आयेंगे और 2 करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा। दोनों वादे झूठे निकले। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल में भारत के इतिहास में बेरोजगारों की संख्या सबसे ज्यादा बढ़ी है। श्री कमल नाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में युवा स्वाभिमान योजना द्वारा शहरी गरीब युवाओं को रोजगार देने की शुरूआत की जा रही है। मुख्य

Ad