Skip to main content

Posts

Ad

Akhilesh Yadav on Unemployement in India | बेरोजगारी पर बोले अखिलेश यादव

नौजवानों को 2 करोड़ रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार को अब अपना वादा याद नहीं। बेरोजगार नौजवान मारा-मारा फिर रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार के रास्ते पर उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार भी नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने में पीछे नहीं है। जो छात्र दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति राशि प्राप्त करने के पात्र हैं उनको फंड न होने की बात कहकर दौड़ाया जा रहा है। इसके अभाव में छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है। मुख्यमंत्री जी से मिलकर अपनी परेशानी बताने पर उन् हें आश्वासन तो मिला पर एक महीना हो गया छात्रवृृत्ति नहीं मिली। झूठे वादे करना भाजपा का चरित्र है। आज परेशानहाल तमाम छात्र समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव से मिले और उन्होेने बताया कि समाजवादी सरकार में तो उन्हे छात्रवृत्ति मिल रही थी परंतु जबसे भाजपा की सरकार आई है, वह बंद हो गई है। पिछले दो सत्र से यह छात्रवृत्ति नहीं दी जा रही है। इससे छात्रों का भविष्य बिगड़ने का अंदेशा है क्योंकि छात्रवृत्ति न मिलने पर वे अपनी परीक्षा में भी नहीं बैठ सकेगें। आज श्री अखिलेश यादव से मिलकर बैचलर आफ क

गन्ना किसानों की बदहाली पर समाजवादी नौजवानों की पदयात्रा

समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह ‘देव‘ के नेतृत्व में गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर ‘‘दो कदम अन्नदाता के साथ‘‘ पदयात्रा तम्बौर, सीतापुर से पूर्व सांसद श्री मुख्तार अनीस के निवास से प्रारम्भ होकर 200 कि.मी. की यात्रा पूरी कर आज जब लखनऊ में समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर पहुंची तो उसका नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन, पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी तथा विधान परिषद सदस्य श्री एसआरएस यादव ने स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर विधायक श्री आनन्द भदौरिया, पूर्व सांसद श्रीमती सुशीला सरोज, पूर्व विधायक श्री मनीष रावत, युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विकास यादव, सीतापुर के मुलायम यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मो0 एबाद, समाजवादी युवजनसभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बृजेश यादव, लोहिया वाहिनी के प्रदेष अध्यक्ष श्री प्रदीप तिवारी तथा सीतापुर के जिलाध्यक्ष श्री छत्रपाल सिंह, भी उपस्थित थे। उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों की बदहाली पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए हाथों में गन्ना लिए समाजवादी नौजवानों की पदयात्रा को समाजवादी पार्

भाजपा ने गांव और किसान को बर्बाद करने का कोई मौका नहीं छोड़ा - अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि इन दिनों गांवों में किसान अपनी फसल की मड़ाई-कटाई में व्यस्त हैं। उसके लिए ये बहुत काम के दिन हैं क्योंकि फसल की कमाई से ही उसका और उसके परिवार का जीवन चलता है। लेकिन इन्हीं दिनों भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री, मंत्री गांवों में चैपाल और रात्रि विश्राम करने लगे है। इससे गांव के लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। मुख्यमंत्री जी और मंत्रियांे की चैपाल से गांवों के लोगों की दिनचर्या अस्तव्यस् त हो जा रही है। सरकारी अमले की भाग दौड़ से गांव के लोग अपने जरूरी काम भी नहीं निबटा पा रहे हैं। गांवों में विकास कार्य पहले से ही रूके हुए हैं। चैपाल लगने से कोई सकारात्मक परिणाम भी नहीं निकल रहे हैं। लोगों की शिकायतें कार्यवाही के बिना अनसुनी ही रह जाती हैं। भाजपा सरकार ने चैपाल की बहुत चर्चा की है लेकिन उसके नतीजे सिफर हैं। उपमुख्यमंत्री जी की चैपाल में कई प्रमुख अधिकारी नदारद रहे। अब अधिकारी मंत्रियों की सुनने को भी तैयार नहीं तो अंदाजा लग जाता है कि इस सरकार के क्या हाल हैं। यह भी विडम्बना है कि मंत्रिमंडल के स

तेजश्वी ने साधा सुशील मोदी पर निशाना - एक नंबर का धांधलीबाज़ और फ़रेबी व्यक्ति है सुशील

सुशील मोदी इतने बड़े धांधलीबाज़ और फ़रेबी व्यक्ति है कि है अपने माँ के कोख से जन्मे सगे भाई को अपना दूर का रिश्तेदार बताता है। जो व्यक्ति अपने भाई को रिश्तेदार बताता हो तो सोच लीजिये वह इंसान कितना बड़ा फ़्रॉड और दोगला होगा? अगर फिर भी कोई उनकी बातों पर यक़ीन करता है तो समझों वह जानबुझकर ज़हर पी रहा है। सुशील मोदी का अप्रवासी परिवार अरबों की काली कमाई के ढेर पर बैठा है। * सुशील मोदी यह साफ़ क्यों नहीं करते कि छोटे से कपडे की दुकान चलाने वाला मोदी खानदान आज खरबों का मालिक कैसे  बन बैठा? * इनके भाई राजकुमार मोदी की 10 हज़ार करोड़ की रीयल इस्टेट कंपनी इनके उपमुख्यमंत्री बनने के बाद कैसे आगे बढ़ी? * इनकी बहन रेखा मोदी को सृजन घोटाले के पैसे में बन्दरबाँट करने में सुशील मोदी ने कैसे मदद की? * यह ललित छाछवरिया इनका कौन सा रिश्तेदार जो इनके खानदान को खरबों की मनी लॉन्ड्रिंग में मदद कर रहा है? * क्यों बार बार शिकायतों के बावजूद वित्त मंत्री रहते इन्होंने और मुख्यमंत्री ने सृजन घोटाले में जाँच के आदेश नहीं दिए? * क्यों नहीं सुशील मोदी जेब में पड़े अगले हुक्म का इंतज़ार कर र

भाजपा सरकार में किसानों की जिंदगी तबाह है - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसानों की जिंदगी तबाह है। 50 प्रतिशत से ज्यादा क्रय केंद्रो पर गेहूं की खरीद नहीं हो रही है तथा किसानों को वहां से लौटाया जा रहा है। जिन क्रय केंद्रो पर खरीद हो रही है वहां भी आसपास बिचैलियों ने अपने अड््डे बना रखे है जिनपर किसानों का खुलकर शोषण किया जा रहा है। क्रय केंद्र प्रभारियों से सांठगांठ कर बिचैलिये औने पौने दाम पर गेहूं खरीद कर क्रय केंद्रो को बेचकर मुनाफा कमा रहे है। गेहूं क् रय केंद्रो पर किसानों से 60 से 80 रूपये तक खर्च के नाम पर पल्लेदारी, उतराई आदि के नाम पर वसूले जा रहे है। क्रय केंद प्रभारी बिचैलिये के साथ मिलकर किसानों का समर्थन मूल्य 1735 की जगह 1500 से कम रूपए में गेहूं खरीदकर किसानों का शोषण कर रहंे है। श्री यादव ने कहा कि क्रय केंद्रो पर किसानो के लिए न पीने का पानी की व्यवस्था है और नही तपती धूप से बचाव के लिए छाया है। गरीब कमजोर किसान गेहूं लेकर क्रय केंद्रो पर जाता है तो बताया जाता है कि बोरे नहीं है। किसान को मजबूर होकर बाजार में बिचैलियों को अपना गेहूं बेच

आंखे खोल देने वाला खुलासा. कहते हैं झूठ के पैर नहीं होते - अखिलेश ( पढ़िए पूरी खबर )

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कहते हैं झूठ के पैर नहीं होते हैं। कल जब मुख्यमंत्री जी प्रतापगढ़ के एक गांव में जनता से रूबरू हुए तो उन्हें अपनी सरकार के ढोल के पोल का अंदाजा हो गया। जनता को झूठे वादों से भरमाने की भाजपा सरकार की रीति-नीति का खुलासा आंखे खोल देने वाला हैं। यह बात तो उजागर हो गई है कि भाजपा सरकार से समाज का कोई वर्ग-किसान, नौजवान, महिला, छात्र, अल्पसंख्यक, व्यापारी, भी संतुष्ट नहीं है। सबके साथ धोखा हुआ है। भाजपा सरकार की रात ्रि चैपाल ढोंग के अलावा कुछ नहीं है। प्रदेश में खुद मुख्यमंत्री जी का कितना इकबाल है इसी से जाहिर है कि वे गोरखपुर में गेहूं क्रयकेंद्रो पर बोरा भी उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। क्रय केन्द्रों पर पैसा नहीं है। मुख्यमंत्री जी गेहूं क्रय केन्द्र पर गए तो उन्हें पता चला कि गेहूं की खरीद में अधिकारियों की दिलचस्पी नहीं है। किसान को उसकी फसल का निर्धारित मूल्य 1735 रूपए भी नहीं मिल रहा है। आलू किसान के आलू खरीद का सरकारी मूल्य 549 रूपए प्रति कुंतल है पर किसान को वह भी नहीं मिला। वैसे आलू के उत्पादन की लागत प्रति हज

भाजपा राज में नदियों की ऐसी दुर्दशा हुई है कि... अखिलेश यादव | पढ़िए पूरी खबर |

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकारों ने नदियों की पवित्रता और निर्मलता समाप्त करने में कुछ उठा नहीं रखा है। जल ही जीवन के मंत्र को भुलाकर नदियों को नालों में तब्दील किया जा रहा है। गंगा, यमुना, गोमती, हिंडन, वरूणा, कुंआरी नदी सभी का जल बुरी तरह प्रदूषित हैं। इनकी सफाई के नाम पर करोड़ो रूपयों का सिर्फ बंदरबांट हुआ है। फूल खिलाने का वादा करने वाली पार्टी सŸाा में आने प र जलकुंभी उगा रही है। मां गंगा के बुलावे पर गुजरात से काशी आए प्रधानमंत्री जी का कार्यकाल समाप्ति पर है पर गंगा पहले जैसी मैली हैं। वे गुजरात के सूरत में कुंआरी नदी में जलकुंभी की काली छाया छोड़कर आए और काशी भी उससे अछूती नहीं रही। दिल्ली में यमुना का पानी काला और दुर्गन्धित हो गया है। हिंडन नदी भी प्रदूषण से नहीं बची है। भाजपा राज में नदियों की ऐसी दुर्दशा हुई है कि अब इनका जल आचमन करने लायक भी नहीं बचा है। आक्सीजन की लगातार घटती मात्रा से जलजीव भी नष्ट होते जा रहे हैं। राजधानी लखनऊ में आदि गंगा गोमती नदी पर भाजपा सरकार ने दाग लागने का पाप किया है। समाज

Ad