Skip to main content

Posts

Showing posts with the label samajwadi akhilesh

Ad

15 दिसम्बर 2018 से चार दिवसीय समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा लखनऊ नगर में शुरू होगी।

Akhilesh Yadav With Samajwadi party Kutch-Bhuj leader Sahdev Singh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव से आज समाजवादी पार्टी (जिला कच्छ-भुज) गुजरात के जिलाध्यक्ष श्री सहदेव सिंह यादव के नेतृृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर उन्हें गुजरात आने का निमंत्रण दिया। श्री सहदेव सिंह यादव के साथ प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री गौरव तिवारी, मनोज यादव एवं वशिष्ट नारायण तिवारी शामिल थे। गुजरात के समाजवादी साथियों ने कहा कि गुजरात में कच्छ-भुज की जनता में श्री अ खिलेश यादव की व्यापक लोकप्रियता है। यहां के लोग भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से त्रस्त हैं। श्री अखिलेश यादव के नेतृृत्व में उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार ने जो उपलब्धियां हासिल की है, उनकी वहां चर्चा है और लोग उनसे प्रभावित हैं। श्री सहदेव सिंह यादव ने कहा कि गुजरात के लोगो को यह विश्वास हो चला है कि श्री अखिलेश यादव की नीतियों सेें ही राज्य का विकास और जनता का हित हो सकता है। उन्होने कहाकि गुजरात की जनता श्री अखिलेश यादव का सम्मान और स्वागत करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। समाजवादी पार्टी की विकास नीति एव

पांच राज्यों के चुनावों में विचारधारा के आधार पर वोटो का ध्रुवीकरण हुआ है - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि पांच राज्यों के चुनावों में विचारधारा के आधार पर वोटो का ध्रुवीकरण हुआ है। जनता ने जता दिया है कि सांप्रदायिकता और विभाजनकारी ताकतों के लिए कोई जगह नहीं है। अहंकार और फरेब की राजनीति चलने वाली नहीं है। देश के गरीबो, नौजवानो, किसानों और कमजोर वर्ग के लोगो की उपेक्षा के परिणाम अच्छे नहीं होते है। आजादी की लड़ाई के समय जो मूल्य स्थापित हुए थे वे आज की राजनीति में भी मानक हैं। उनका तिरस्कार करने वालों की जिं दगी ज्यादा नहीं हो सकती है। भारत सामाजिक सद््भाव और परस्पर सौहार्द की आधारशिला पर टिका है। संवैधानिक मर्यादाओं से खिलवाड़ और नफरत की राजनीति करने की साजिशें जनता की निगाह से छुपी रहने वाली नहीं है। विडंबना है कि भाजपा नेतृृत्व दो तरह की बातें कर रहा है। वह अपने कार्यकर्ताओं को भी बहकाने में लगा है। अपनी हार से कोई सबक सीखने के बजाय उल्टे हार से निराश न होने और 2019 के चुनाव की बात कर रहा है। लोकतंत्र मंे जनादेश को सम्मानजनक तरीके से बिना किसी लागलपेट के पूरी ईमानदारी से स्वीकार करना चाहिए। किन्त

उत्तर प्रदेश में नौजवान बेरोजगार है, किसान परेशान हैं, अल्पसंख्यकों में दहशत है और योगीजी के पास समय नहीं है।

Akhilesh Yadav  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी जब से भाजपा के स्टार प्रचारक बन गए हैं, ज्यादातर समय दूसरे राज्यों के दौरे पर रहते हैं। यहां प्रदेश की जेलो में वास्तविक रामराज आ गया है। मुख्यमंत्री जी ऐसा ही रामराज पूरे प्रदेश में लाने का इरादा रखते हैं। पदारूढ़ होते उन्होने कहा था कि अपराधी जेल में होगें या प्रदेश के बाहर जाएगें। बाहर तो अपराधी गए नहीं यही प्रदेश में अपहरण, लूट, हत्या की रोजाना वारदातें कर ते घूम रहे है। दूसरी तरफ जो जेल में है उन अपराधियों के लिए भी सभी सुविधाएं उपलब्ध है। सबका साथ सबका विकास का इससे बड़ा उदाहरण और क्या होगा? भाजपा सरकार का मंत्रिमंडल उन तमाम कार्यो में संलिप्त है जिनका संबंध राज्य के विकास और यहां की जनता के हितों से नहीं है। उत्तर प्रदेश में तो भाजपा पहले भी विकास कार्यो के प्रति उदासीन थी। भाजपा सरकार ने बिना कुछ किए 20 महीने गंवा दिए है। इसलिए यह सवाल पूछा ही जाएगा कि उसने विकास के कौन से काम किए है, उनका ब्यौरा तो दीजिए। बीस माह से उत्तर प्रदेश में विका

सामाजिक न्याय विकास यात्रा को Akhilesh Yadav ने दिखाई हरी झंडी🔥

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव ने आज सैफई में हरी झंडी दिखाकर ‘सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओं-देश बचाओं ‘ साइकिल यात्रा को दिल्ली के लिए रवाना किया। इस यात्रा की शुरूआत 27 अगस्त 2018 को गाजीपुर से हुई थी और इसका समापन 23 सितम्बर 2018 को जंतर-मंतर दिल्ली में होगा। साइकिल यात्रा के आयोजक इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सर्वश्री अभिषेक यादव, आदिल हमजा और चंद्रशेखर चैधरी हैं।  इस अवसर पर सर्वश्री धर्मेन्द्र यादव सांसद, तेज प्रताप सिंह सांसद, राम सिंह शाक्य पूर्व सांसद, प्रदीप यादव पूर्व सांसद, राजू यादव विधायक तथा अरविन्द यादव एमएलसी भी उपस्थित थे।  सैफई में साइकिल चलाकर आए सैकड़ों नौजवानांे और उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय यात्रा के माध्यम से हम लोगों को सावधान करना चाहते हैं। भाजपा ने देश में जातियों के बीच नफरत फैलाने का काम किया है। हम चाहते हैं कि सबको आबादी के अनुपात में हक और सम्मान दिया जाए। किसी का हक न छीना जाए। सबको न्याय मिलना चाहिए। उ

भाजपा ने नौजवानों के सपने तोड़ दिए हैं - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav news on UP PCS समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि यू.पी. पी.सी.एस. 2017 के लिये अभ्यर्थियों को पूरे एक महीने की भी तैयारी का समय न दिया जाना उनके साथ अन्याय है। प्रदेश सरकार को इसकी तारीख बढ़ानी चाहिये। ये युवाओं के भविष्य का सवाल है। मुख्य परीक्षा की तारीख बढ़वाने के लिये अभ्यर्थी दिल्ली-लखनऊ का दरवाजा खटखटा रहे हैं, लेकिन लगता है सरकारें इतवार मना रही हैं। जिस परीक्षा से भविष्य के अधिकारी चुने जाने हैं उसके प्रति ऐसी संवेदनहीनता दर्शाती  है कि युवाओं के खिलाफ भी सŸाा अहंकार दिखा रही हैं। श्री यादव ने कहा कि प्रतियोगी छात्रों ने परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाये जाने को लेकर एक लाख अस्सी हजार ट्वीट जो बाद में चार लाख ट्वीट हो गये थे। उसके बाद मुख्यमंत्री ने पी.सी.एस. की तैयारी करने वाले प्रतियोगी छात्रों के प्रतिनिधिमण्डल से परीक्षा तिथि जुलाई में कराये जाने पर सहमति बनी। इस सन्दर्भ में लोक सेवा आयोग के सचिव ने जुलाई के अंतिम सप्ताह में परीक्षा कराये जाने की घोषणा कर दी थी। बावजूद इसके जून में पी.सी.एस. 2017 की मुख्य परी

भाजपा सरकार में किसानों की जिंदगी तबाह है - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसानों की जिंदगी तबाह है। 50 प्रतिशत से ज्यादा क्रय केंद्रो पर गेहूं की खरीद नहीं हो रही है तथा किसानों को वहां से लौटाया जा रहा है। जिन क्रय केंद्रो पर खरीद हो रही है वहां भी आसपास बिचैलियों ने अपने अड््डे बना रखे है जिनपर किसानों का खुलकर शोषण किया जा रहा है। क्रय केंद्र प्रभारियों से सांठगांठ कर बिचैलिये औने पौने दाम पर गेहूं खरीद कर क्रय केंद्रो को बेचकर मुनाफा कमा रहे है। गेहूं क् रय केंद्रो पर किसानों से 60 से 80 रूपये तक खर्च के नाम पर पल्लेदारी, उतराई आदि के नाम पर वसूले जा रहे है। क्रय केंद प्रभारी बिचैलिये के साथ मिलकर किसानों का समर्थन मूल्य 1735 की जगह 1500 से कम रूपए में गेहूं खरीदकर किसानों का शोषण कर रहंे है। श्री यादव ने कहा कि क्रय केंद्रो पर किसानो के लिए न पीने का पानी की व्यवस्था है और नही तपती धूप से बचाव के लिए छाया है। गरीब कमजोर किसान गेहूं लेकर क्रय केंद्रो पर जाता है तो बताया जाता है कि बोरे नहीं है। किसान को मजबूर होकर बाजार में बिचैलियों को अपना गेहूं बेच

आरएसएस और भाजपा की नीतियां सामाजिक न्याय की विरोधी हैं। - अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का एजेण्डा विकास है और उसका लक्ष्य सामाजिक सद्भाव तथा लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करना है। राजनीति में जाति-धर्म का घालमेल नहीं होना चाहिए। भाजपा द्वारा समाज के ध्रुवीकरण की खतरनाक राजनीति से जनता को सचेत और सतर्क करने में हमें जरा भी चूक नहीं करनी चाहिए। श्री यादव ने कहा कि भाजपा का छुपा एजेण्डा है कि समाज में असंतोष पैदा हो और विषमता में वृद्धि हो। गोरखपुर और फूलपुर में समाजवादी पार्टी की शानदार जीत से भाजपा की बोली बिगड़ गई हैं। भाषा की मर्यादा टूट गई है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के परस्पर सहयोग को षडयंत्र बताया जा रहा है। भाजपा अपने कुप्रचार से 2019 ई0 के चुनावांे को प्रभावित करने की कोशिश में है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज स्थिति यह है कि उत्तर प्रदेश में अपराधों पर कोई रोक नहीं है। न्याय की बात कोई सुनने वाला नहीं है। राजभवन जो पहले बहुत सक्रिय रहता था आजकल मौन है। चारों तरफ मंहगाई और भ्रष्टाचार

अभी - अभी समाजवादी पार्टी ने कहा है कि शिक्षा के क्षेत्र को...

समाजवादी पार्टी ने कहा है कि शिक्षा के क्षेत्र को इस भाजपा सरकार ने अपनी मनमानी के चलते पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया है। प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधकों ने मनमानी फीस बढ़ोŸारी के साथ किताबें, काॅपी, जूते-मोजे और डेªस तक बेचना शुरू कर दिया है। अभिभावक लुट रहे हैं। जब स्कूल प्रबन्धकों ने लूट खसोट शुरू कर दी तब राज्य सरकार को होश आया तो एक औपचारिक फरमान अध्यादेश लाने का जारी कर दिया गया लेकिन उसको कैसे लागू किया जाएगा, यह अस्पष्ट है। जैसे गरीब बच्च ों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाने की व्यवस्था का प्रबन्धक मजाक उड़ा रहे हैं और सरकार का शिक्षा विभाग कुछ कर नहीं पा रहा है। वैसा ही हाल फीस में मनमानी वृद्धि पर रोक लगाने का होगा। स्थिति यह है कि सरकारी अकर्मण्यता के कारण बच्चों को स्कूल खुलने के समय किताबें नहीं मिल पाएगीं। जाड़ा जब बीत गया तब स्कूलों में आधे-अधूरे और दोयम दर्जे के स्वेटर बांटे गए। बस्ते, जूते-मोजे बंटे जो बहुत ही घटिया स्तर के हैं। बेमन से दबाव में कुछ को ही ये उपलब्ध हुए। तीन-चार महीने में ही वे फटने लगे। ‘न खाऊंगा, न खाने दूंगा‘ का उद्घोष प्रदेश में कहीं नजर नहीं आ रहा ह

Ad