Skip to main content

Posts

Ad

भाजपा वि कांग्रेस - कौन जीतेगा मध्य प्रदेश | बड़ा सर्वे पढ़िए यह रिपोर्ट |

कांग्रेस जिस शिवराज सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी के भरोसे सत्ता का वनवास खत्म करने का यकीन रखती है ..उस राह में अभी भी कई रोड़े हैं.. कांग्रेस न तो शिवराज के मुकाबले कोई चेहरा चुनाव में सामने रख पाई है और ना ही कांग्रेस में सब कुछ ठीक-ठाक है.. क्योंकि जिस कांग्रेस में अभी कमलनाथ की टीम सामने नहीं आई वहां टिकट चयन से लेकर उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रचार अभियान और उसमें ज्योतिरादित्य की भूमिका बहुत मायने रखती है.. ज्योतिरादित्य को कमलनाथ ने जब अपने पीछे चलने को मजबूर किया है.. तब सिंधिया के लिए भी अपनी पुरानी भूमिका में नई लाइन पर आगे बढ़कर पहले कांग्रेस को बहुमत दिलाना और फिर पार्टी के अंदर अपनी स्वीकार्यता सिद्ध करना बहुत बड़ी चुनौती मानी जा रही है.. जिस कांग्रेस का लगभग 35 परसेंट अपना वोट बैंक अभी भी उसकी ताकत बना हुआ है आखिर वो पिछले तीन चुनावों में भाजपा को मात क्यों नहीं दे पाई.. क्या 8 से 10% वोट बैंक का अंतर वो सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी के भरोसे पूरा करना चाहती है या उसका अपना कार्यकर्ता, बूथ प्रबंधन और इलेक्शन मैनेजमेंट फिर कमजोर कड़ी साबित होगा.. जहां

700 स्टेशनों पर 80 लाख यात्रियों को फ्री वाई फाई तो कुछ भी नहीं है - Ravish Kumar

700 स्टेशनों पर 80 लाख यात्रियों को फ्री वाई फाई तो कुछ भी नहीं है गोयल जी 22 जून को इकनोमिक टाइम्स में ख़बर छपती है और उसे 23 जून को प्रधानमंत्री मोदी ट्विट करते हैं कि देश के 700 स्टेशनों पर एक महीने में 80 लाख लोगों को वाई फाई की सुविधा दी जा रही है। अंग्रेज़ी में इस संख्या को 8 million लिखा है जिसे पहली नज़र में देखते ही लगेगा कि बड़ी भारी कामयाबी है। एक महीने में 80 लाख लोगों को वाई फाई सुविधा की पेशकश। देश में करीब 7000 स्टेशन हैं, इनमें से चार साल बाद सरकार बताती है कि 700 स्टेशन पर 80 लाख लोगों को वाई फाई सुविधा मिल रही है। इस लिहाज़ से ये बड़ी कामयाबी है या छोटी, बेहतर है आप अपनी आंखों का कुछ इस्तमाल करें। अब अगर आप यात्रियों के हिसाब से देखें तो यह कामयाबी कुछ भी नहीं है। हर दिन दो करोड़ तीस लाख यात्री रेल से सफ़र करते हैं। इस हिसाब से महीने में करीब 69 करोड़ यात्री सफर करते हैं। 69 करोड़ यात्रियों में से आप एक महीने में मात्र 80 लाख यात्रियों को मुफ्त वाई फाई की सुविधा दे रहे हैं तो कौन सा बड़ा तीर मार लिया आपने। ये तो एक प्रतिशत के आस पास ही है। भारतीय रेल के कर

Ravish Kumar Exposed Amit Shah Over Ahmedabad District Cooperative Bank Issue

नोटबंदी के दौरान गुजरात के दौ सहकारिता बैंकों में किसके पैसे जमा हुए? अहमदाबाद ज़िला सहकारिता बैंक में नोटबंदी के दौरान सबसे अधिक पैसा जमा हुआ है। 8 नवंबर को नोटबंदी लागू हुई थी और 14 नवंबर को एलान हुआ था कि सहकारिता बैंकों में पैसा नहीं बदला जाएगा। मगर इन पांच दिनों में इस बैंक में 745 करोड़ रुपये जमा हुए। इतने पैसे गिनने के लिए कर्मचारी और क्या व्यवस्था थी, यह तो बैंक के भीतर जाकर ही पता चलेगा या फिर बैंक कर्मी ही बता सकतें हैं कि इतना पैसा गिनने में कितना दिन लगा होगा। बैंक की वेबसाइट के अनुसार अमित शाह कई साल से इसके अध्यक्ष हैं और आज भी हैं। ऐसा मनीलाइफ, इकोनोमिक टाइम्स और न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने लिखा है। अहमदाबाद ज़िला सहकारिता बैंक (ADCB) के अलावा राजकोट के ज़िला सहकारिता बैंक में 693 करोड़ जमा हुआ है। इसके चेयरमैन जयेशभाई विट्ठलभाई रडाडिया हैं जो इस वक्त गुजरात सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। जबकि इसी दौरान गुजरात राज्य सहकारिता बैंक में मात्र 1.1 करोड़ ही जमा हुआ। मुंबई के मनोरंजन ए रॉय ने आर टी आई से ये जानकारी प्राप्त की है। बीजेपी नेताओं की अध्यक्षता वाले सहक

भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था रद्दी हो चुकी है, बीमा का प्रोपेगैंडा और रद्दी करेगा - रवीश कुमार

भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था रद्दी हो चुकी है, बीमा का प्रोपेगैंडा और रद्दी करेगा आने वाले दिनों में भारत का मीडिया आपको कश्मीर का एक्सपर्ट बनाने वाला है। पहले भी बनाया था मगर अब नए सिरे से बनाएगा। मैं उल्लू बनाना कहूंगा तो ठीक नहीं लगता इसलिए एक्सपर्ट बनाना कह रहा हूं। भारत की राजनीति बुनियादी सवालों को छोड़ चुकी है। वह हर महीने कोई न कोई थीम पेश करती है ताकि आप उस थीम के आस-पास बहस करते रहें। मैं इसे समग्र रूप से हिन्दू मुस्लिम नेशनल सिलेबस कहता हूं। आप किसी भी राजनीतिक पक्ष के हों मगर इसमें कोई शक नहीं कि मीडिया ने आपको राजनीतिक रूप से बर्बाद कर दिया है। प्रोपेगैंडा से तय किया जा रहा है कि हमारे मुल्क की वास्तविकता क्या है। भारत का नाम योग में पहले भी था और आज भी है। 70 के दशक की अमरीकी फिल्म देख रहा था। उसके एक सीन में प्रातकालीन एंकर योग के बारे में बता रही है। योग की बात करने में कोई बुराई नहीं है, मैं ख़ुद भी योग करता हूं मगर योग और बीमा को स्वास्थ्य सुविधाओं का विकल्प समझ लेना राष्ट्रीय मूर्खता से कम नहीं होगा। 2005 से भारत सरकार का स्वास्थ्य मंत्रालय एक नेशनल हेल्थ प

कश्मीर मुद्दे पर रवीश कुमार की ये रिपोर्ट जरुर पढ़ें | धारा 370 हटाने के नाम पे राजनीति कर रही है भाजपा

नोटबंदी के बाद जो आतंकवाद ख़त्म हो गया था उसी के कारण गठबंधन ख़त्म हो गया आज कश्मीर के कई बड़े अख़बारों ने पत्रकार शुजात बुख़ारी की हत्या के विरोध में अपने संपादकीय कोने को ख़ाली छोड़ दिया है। ईद की दो दिनों की छुट्टियों के बाद जब आज अख़बार छप कर आए तो संपादकीय हिस्सा ख़ाली था। ग्रेट कश्मीर, कश्मीर रीडर, कश्मीर आब्ज़र्वर, राइज़िंग कश्मीर के अलावा उर्दू अखबार डेली तमलील इरशाद ने भी संपादकीय ख़ाली छोड़ दिया। धारा 370 हटाने के नाम पर राजनीति करते रहने वाली बीजेपी इस धारा से मुड़ गई। पीडीपी के साथ तीन साल तक सरकार चलाई। कई चुनौतियां आईं मगर गठबंधन चलता रहा। प्रधानमंत्री की कश्मीर नीति का घोषित रुप नहीं दिखता है। ईंट का जवाब पत्थर से देने की रणनीति को ही अंतिम रणनीति मान ली गई और हालात अब इस मोड़ पर पहुंच गए हैं कि बीजेपी को फिर से मुड़ना पड़ रहा है। मुमकिन है कि अब वह फिर से धारा 370 का जाप करेगी। आतंकवाद कम नहीं हुआ। आतंकवादी हमले कम नहीं हुए। यह बीजेपी के राम माधव ही कह रहे हैं। क्या यह सिर्फ महबूबा की नाकामी है, फिर तीन साल तक बीजेपी के दस मंत्री सरकार में बैठकर भीतर से क

हर मोर्चे पर भाजपा सरकारें विफल रही हैं - श्री अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से मिलने वालों का आज तांता लगा रहा। समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों तथा संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्री यादव से मिलकर अपनी समस्याएं रखी। अरूणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नबांमटुकी ने अखिलेश जी से भेंट की और राजनीतिक हालात पर चर्चा की। उन्होंने श्री यादव को अरूणाचल आने का निमंत्रण भी दिया।  श्री जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट, लखनऊ में आज उत्तराखण्ड समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और नानकमता साहिब  के मुख्य सेवादार और पीलीभीत के सिख समुदाय के लोगों ने भी भेंट की। उत्तराखण्ड समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह रावत के साथ सर्वश्री अतुल शर्मा एवं तजिन्द्र सिंह ब्रिक (महासचिव) राजेन्द्र सब्बरवाल (जिलाध्यक्ष ऊधम सिंह नगर) तथा भगवत सरन कुठारी श्री यादव से मिले। पीलीभीत के नानकमता साहिब गुरद्वारा के मुख्य सेवादार बाबा मुहाबा सिंह के साथ सरदार जसवीर सिंह, हरजिंदर सिंह तथा कुलवंत सिंह ने भेंट की। उन्होंने सरोपा देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का सम्मान किया। इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से लो

भाजपा ने नौजवानों के सपने तोड़ दिए हैं - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav news on UP PCS समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि यू.पी. पी.सी.एस. 2017 के लिये अभ्यर्थियों को पूरे एक महीने की भी तैयारी का समय न दिया जाना उनके साथ अन्याय है। प्रदेश सरकार को इसकी तारीख बढ़ानी चाहिये। ये युवाओं के भविष्य का सवाल है। मुख्य परीक्षा की तारीख बढ़वाने के लिये अभ्यर्थी दिल्ली-लखनऊ का दरवाजा खटखटा रहे हैं, लेकिन लगता है सरकारें इतवार मना रही हैं। जिस परीक्षा से भविष्य के अधिकारी चुने जाने हैं उसके प्रति ऐसी संवेदनहीनता दर्शाती  है कि युवाओं के खिलाफ भी सŸाा अहंकार दिखा रही हैं। श्री यादव ने कहा कि प्रतियोगी छात्रों ने परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाये जाने को लेकर एक लाख अस्सी हजार ट्वीट जो बाद में चार लाख ट्वीट हो गये थे। उसके बाद मुख्यमंत्री ने पी.सी.एस. की तैयारी करने वाले प्रतियोगी छात्रों के प्रतिनिधिमण्डल से परीक्षा तिथि जुलाई में कराये जाने पर सहमति बनी। इस सन्दर्भ में लोक सेवा आयोग के सचिव ने जुलाई के अंतिम सप्ताह में परीक्षा कराये जाने की घोषणा कर दी थी। बावजूद इसके जून में पी.सी.एस. 2017 की मुख्य परी

भाजपा का एजेंडा झूठ और धोखा है - अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और आरएसएस नए मुद््दे उछालने और मूल मुददों से भटकाने में माहिर हैं। वे कुछ भी फर्जी आरोप गढ़ सकते हैं। भाजपा से नई टेक्नालाजी के दुरूपयोग का खतरा है। विशेष तौर पर संचार माध्यमों फेसबुक, व्हाटसऐप झूठ फैलाने में प्रयोग हो सकता है। डिजिटल इंडिया का इस्तेमाल विपक्षियों का चरित्र हनन करने तथा आपत्तिजनक अफवाहें फैलाने में किया जा सकता है। आरएसएस अपने संगठन के स्तर से गांवो तक अफवाहें फैलाने के अभियान की रणनीति पर काम कर रहा है। इनके मुकाबले के लिए अभी से कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत बनाना और अनुरूशासनबद्ध तरीके से चुनाव की तैयारियों में जुट जाना होगा।  श्री यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के एक हजार प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा भाजपा का एजेंडा झूठ और धोखा है। देश की राजनीति मेेें बदलाव करने में समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हमारा प्रयास होगा कि भाजपा दुबारा सत्ता में न आने पाए। उन्होने

आज दुनिया एक बाजार बन गई है - अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने युवा पीढ़ी को ईमानदारी और मेहनत के रास्ते पर चलकर ऊंचाई पर पहुंचने की सीख देते हुए आगाह किया कि उन्हें जाति धर्म के झगड़े में नहीं उलझना है। सŸाा में बैठे लोग गुमराह करने का काम कर रहे हैं और विकास के रास्ते में रोड़े अटका रहे हैं। वे समाज को आगे ले जाने के बजाय पीछे की ओर ले जा रहे हैं।  श्री अखिलेश यादव आज लखनऊ पब्लिक कालेज, गोमतीनगर लखनऊ में संस्थान के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समार ोह में मुख्य अतिथि के पद से उपस्थित सैकड़ो छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सम्बोधित कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज दुनिया एक बाजार बन गई है। सूचना क्रांति से कोई चीज ढकी-छुपी नहीं रह सकती है। इस समय विचार और विकास का भी संक्रमण काल है। अंध विश्वास से बचना है। युवाओं को अंधेरे रास्ते में ढकेला जा रहा है। उनमें हताशा है, आक्रोश है। उनके साथ सŸाारूढ़ दल का रवैया भेदभाव पूर्ण है। नई पीढ़ी को अब अपना रास्ता स्वयं तय करना होगा। उन्हें समय का सदुपयोग करना सीखना होगा श्री यादव ने कहा कि अब सूचना प्रौद्योगिकी स

EVM से लोकतंत्र को खतरा, बैलेट पेपर से हो चुनाव- अखिलेश यादव 🔥

श्री अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय लखनऊ मेें कार्यकर्ताओं को भी सम्बोधित किया। श्री यादव ने कहा कि कल कैराना और नूरपुर में जो हुआ उससे ईवीएम मशीनों के प्रति जनता का भरोसा डिग गया है। लोकतंत्र में यह स्थिति ठीक नही है। हमारी मांग है कि ईवीएम मशीनों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों की शिकायतों के मद्देनजर बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं। इन मशीनों का दुरूपयोग भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव बैलेट से कराये जाने के लिए अन्य विपक्षी दलोें के नेताओं से भी बात करेंगे और इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया जायेगा। श्री यादव ने कहा भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है। भाजपा के राज में गरीब दुःखी है। मंहगाई बढ़ी है। पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों को नियंत्रित करने का भाजपा सरकार में साहस नही है क्योंकि वह गरीबों की नहीं कारपोरेट घरानो की पार्टी है। वह समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की साजिश कर रही है।  श्री यादव ने कहा कि किसानों की भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा उपेक्षा हुई है। गन्ना किसान परेशान है। गन्ना किसानों का 10 हजार करोड़ रूपए से ज्यादा बकाया है। शुगर मिलें बंद हो रही है जबकि किसान का

रवीश कुमार का राज्यवर्धन राठौड़ के नाम ये पत्र जरुर पढ़ें

राज्यवर्धन राठौड़ तक कोई मेरा यह पत्र पहुंचा दे प्लीज़ माननीय राज्यवर्धन राठौड़ जी, आपका एक नया वीडियो देख रहा हूं जिसमें आप भारत सरकार के कार्यालय में पुश अप कर रहे हैं। उम्मीद है आपके मंत्रालय के सचिव, निदेशक और सभी कर्मचारी काम छोड़ कर पुश अप कर रहे होंगे। बिना काम छोड़े पुश अप तो हो नहीं सकता। मैं जानना चाहता हूं कि जो चैलेंज आप दूसरों को दे रहे हैं, उसकी आपके मंत्रालय के भीतर क्या स्थिति है? क्या वे आपको देखते ही पुश अप करने लग जाते हैं या आप आते हैं तो अपने पुश अप का वीडियो बनाकर दिखा देते हैं। सचिव जी क्या कर रहे हैं, उन्हें भी कहिए कि पुश अप कर ट्विट करें। क्या यह अच्छा रहेगा कि कुछ डाक्टरों और जिम ट्रेनर की टीम आपके मंत्रालय के कर्मियों की स्वास्थ्य समीक्षा करे। ये जो आप पुश अप कर रहे हैं वो योग के किस आसन के तहत आता है? सूर्यनमस्कार में भी दंड पेलने की एक संक्षिप्त मुद्रा है और भुजंगासन भी इसका समानार्थी है। पर्वतासन में भी आता है और मुमकिन है कि इसका एक स्वतंत्र आसन भी होगा। लेकिन मंत्री जी आप जिस तरह चमड़े के जूते और कसी हुई कम मोहरी वाली पतलून में पुश अप कर

कर्नाटक पहुँचे अखिलेश - कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह लेंगे भाग

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 23 मई 2018 को कर्नाटक में मुख्यमंत्री श्री कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने बंगलूरू गए थे। उनके साथ इस यात्रा में प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी भी थे। लखनऊ से बंगलूरू और बंगलूरू से लखनऊ के बीच हवाई यात्रा में अखिलेश जी ने राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर्यावरण, समाज में आ रहे नए परिवर्तनों पर भी चर्चा हुई।  यह बात विशेष उल्लेखनीय है कि श्री अखिलेश यादव की चिंता के केन्द्र में हर समय किसान रहते हैं। उनकी स्थिति में बदलाव लाने को वे बेचैन हैं। समाजवादी सरकार में किसानों के हित की योजनाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई थी। वे यह कहते हुए दुःखी नज़र आए कि किसानों के साथ इतना बड़ धोखा कभी नहीं हुआ, जितना भाजपा राज में हुआ है। गन्ना किसान बर्बाद है। मई महीने में लगभग आधा गन्ना खेतों में खड़ा है। गन्ना किसानों का बकाया बढ़ता जा रहा है। किसान ऐसे में खेत में अपना गन्ना न जलाये तो क्या करेगा? श्री अखिलेश यादव यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर भाजपा के पास किसानों की आय दुगनी करने की कौन सी योज

मध्य प्रदेश चुनावों में अखिलेश ने चला ये बड़ा दांव | पढ़िए पूरी खबर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की 18, 19 एवं 20 मई 2018 की मध्य प्रदेश यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक रही। इस यात्रा में वे सीधी, रीवां, सतना, पन्ना, छतरपुर एवं खजुराहांे गए। मध्य प्रदेश में श्री अखिलेश यादव की इस सघन यात्रा के कई राजनैतिक संकेत भी मिले हंै। उन्होने मध्य प्रदेश में भाजपा के 15 वर्षो के शासनकाल की विफलता की घोषणा करते हुए कहा कि विधानसभा के आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी सभी 230 सीटों पर मध्य-प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। उन्होने मध्य प्रदेश से गहरा रिश्ता बनाने की इच्छा जताते हुए कहा कि इस बार मध्य प्रदेश मंे भी साइकिल चलेगी। इस पूरी यात्रा में उनका जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। मध्य प्रदेश यात्रा में श्री अखिलेश यादव ने खुलकर राष्ट्रीय राजनीति पर चर्चा की। उन्होने किसानों, नौजवानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और जिन किसानों ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी उनके परिवारजनों से मिलकर यह संदेश दिया कि देश के अन्नदाता के प्रति उनके मन में गहरी संवेदना है और वास्तव में उनकी बेहतर जिंदगी के पैमाने तय करने

Ad