Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसानों की जिंदगी तबाह है। 50 प्रतिशत से ज्यादा क्रय केंद्रो पर गेहूं की खरीद नहीं हो रही है तथा किसानों को वहां से लौटाया जा रहा है। जिन क्रय केंद्रो पर खरीद हो रही है वहां भी आसपास बिचैलियों ने अपने अड््डे बना रखे है जिनपर किसानों का खुलकर शोषण किया जा रहा है। क्रय केंद्र प्रभारियों से सांठगांठ कर बिचैलिये औने पौने दाम पर गेहूं खरीद कर क्रय केंद्रो को बेचकर मुनाफा कमा रहे है। गेहूं क् रय केंद्रो पर किसानों से 60 से 80 रूपये तक खर्च के नाम पर पल्लेदारी, उतराई आदि के नाम पर वसूले जा रहे है। क्रय केंद प्रभारी बिचैलिये के साथ मिलकर किसानों का समर्थन मूल्य 1735 की जगह 1500 से कम रूपए में गेहूं खरीदकर किसानों का शोषण कर रहंे है। श्री यादव ने कहा कि क्रय केंद्रो पर किसानो के लिए न पीने का पानी की व्यवस्था है और नही तपती धूप से बचाव के लिए छाया है। गरीब कमजोर किसान गेहूं लेकर क्रय केंद्रो पर जाता है तो बताया जाता है कि बोरे नहीं है। किसान को मजबूर होकर बाजार में बिचैलियों को अपना गेहूं बेच
Bringing you news breaks & exclusive political content.