Skip to main content

Posts

Ad

Akhilesh Yadav Met with SC - ST Basic Teachers Associations Today

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज श्री दिनेश कुमार विद्रोेही के नेतृत्व में एससी/एसटी बेसिक टीचर्स एसोसिएसन के प्रतिनिधिमंडल ने भेंटकर उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति/जनजाति शिक्षकों के साथ हो रहे गलत पदावनति (डिमोशन) एवं उत्पीड़न की शिकायत की और उन्हें इस संबंध में ज्ञापन दिया। एससी/एसटी बेसिक टीचर्स एसोसिएसन के प्रतिनिधिमंडल मे प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार विद्रोही के साथ महामंत्री इंद्रेश राव, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामचंद्र कनौजिया, प्रदेश मंत्री श्री हरेराम गौतम भी शामिल थे। श्री अखिलेश यादव को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन विद्यालयों में अधिकांश सभी पदोन्नतियां बैकलाग 1994 की धारा 3(2) के तहत है और सर्वोच्च न्यायालय ने इसे उचित ठहराया है। इसके बाद भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उ0प्र0 ने जातीय द्वेष भावना के तहत गलत पदावनति की एवं वेतन फ्रीज कर दिया गया है। यह पूर्णतः अनु0जाति/जनजाति वर्ग के साथ अन्याय है। एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोस

आरएसएस और भाजपा की नीतियां सामाजिक न्याय की विरोधी हैं। - अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का एजेण्डा विकास है और उसका लक्ष्य सामाजिक सद्भाव तथा लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करना है। राजनीति में जाति-धर्म का घालमेल नहीं होना चाहिए। भाजपा द्वारा समाज के ध्रुवीकरण की खतरनाक राजनीति से जनता को सचेत और सतर्क करने में हमें जरा भी चूक नहीं करनी चाहिए। श्री यादव ने कहा कि भाजपा का छुपा एजेण्डा है कि समाज में असंतोष पैदा हो और विषमता में वृद्धि हो। गोरखपुर और फूलपुर में समाजवादी पार्टी की शानदार जीत से भाजपा की बोली बिगड़ गई हैं। भाषा की मर्यादा टूट गई है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के परस्पर सहयोग को षडयंत्र बताया जा रहा है। भाजपा अपने कुप्रचार से 2019 ई0 के चुनावांे को प्रभावित करने की कोशिश में है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज स्थिति यह है कि उत्तर प्रदेश में अपराधों पर कोई रोक नहीं है। न्याय की बात कोई सुनने वाला नहीं है। राजभवन जो पहले बहुत सक्रिय रहता था आजकल मौन है। चारों तरफ मंहगाई और भ्रष्टाचार

सब एकजुट रहेंगे तो भाजपा का अतापता नहीं चलेगा - अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने भाजपा को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए कहा कि यह समाज के भाईचारे को तोड़ने और विकास के मुद्दे को भटकाने के साथ साम्प्रदायिकता की आड़ में वोट का ध्रुवीकरण करने की साजिश करती है। भाजपा से जनहित की आशा नहीं की जा सकती हैं। वह किसानों, नौजवानो, अल्पसंख्यकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। वह निहित स्वार्थों के लिए ही सŸाा चाहती है। इसलिए भाजपा को राष्ट्रहित में रोकना आवश्यकता है। उत्तर प्रदेश की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होगी क्योंकि यहीं से भारत की राजनीतिक दिशा तय होगी। श्री अखिलेश यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय में प्रमुख नेताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा से समझदारी के साथ सावधान रहने और अपनी भाषा तथा व्यवहार में संयम बरतने को भी कहा। उन्होंने कहा समाजवादी अपने आचरण से ही मतदाताओं का समर्थन एवं सहयोग प्राप्त करते है। हम सब एकजुट रहेंगे तो भाजपा का अतापता नहीं चलेगा।  उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि श्री अखिलेश यादव के वाणी, वचन और कर्म में कोई अंतर नहीं है। भारतीय राजनीत

योगी जी क्या ये आपका रामराज्य है? - अभिसार शर्मा | पढ़िए पूरी खबर

हम इस मुद्दे को नहीं भूले हैं , हम बात कर रहे है उन्नाव रपे केस की  , अभी – अभी आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर के भाई की गिरफ़्तारी हुयी है , याद कीजिये गायत्री प्रजापति का मामला  पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया उसे सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा तब जाकर गिरफ़्तारी हुयी यह मामला तो और भी बदतर है , २० जून २०१७ को पीडिता के साथ रपे होता है , अप्रैल   को आर्म्स एक्ट के तहत पीडिता के पिता की गिरफ़्तारी होती है , ये वही दिन है जिस दिन इसकी पिटाई भी होती है ,  उसी दिन ये शख्स जेल भी जाता है , उन्नाव जेल superintendent  का कहना है की ४ समर्थकों की शिकायत के बाद उस लड़की के पिता को अस्पताल के बाद जेल ले जाया जाता है , पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था और १२ फ़रवरी के बाद हाई कोर्ट जाने के बाद लड़की का केस पुलिस शिकायत में आया , अगर २० जून २०१७ के बाद यह करवाई होती तो शायद उस लड़की के पिता आज जिन्दा होते , सवाल ये है जब बलात्कार जैसा मामला है तो योगी को तलब नहीं करना चाहिए था !! कृपया अपनी राय दीजिये दोस्तों !!!

अभी - अभी उन्नाव की घटना को लेकर बोले अखिलेश | पढ़िए पूरी खबर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने उन्नाव की घटना पर दुःख जताते हुए बलात्कार पीड़ित लड़की के पिता की मौत जिन संदिग्ध परिस्थितियों में हुयी है उसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की शर्मनाक घटना के बाद मुख्यमंत्री को एक पल भी अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। यह मामला बहुत ही गंभीर है। इसमें सŸाारूढ़ दल के विधायक पर सीधा सीधा आरोप है। श्री यादव ने कहा कि महिलाओं के मान की रक्षा के लिये नैतिक जिम्मेदारी लेते  हुए मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में बच्चियों से बलात्कार की घटनाओं की बाढ़ आ गयी है। उन्नाव की बेटी के साथ बलात्कार की बात कोई सुनने वाला नहीं है। पीड़ित लड़की ने लखनऊ आकर मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटाया, लेकिन न्याय नहीं मिला। लड़की ने यह आरोप लगाया कि उनके पिता जी और चाचा को फर्जी केस में फंसाया गया है और उल्टे उन्नाव जेल में यातनायें दी जा रही थी। पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक एवं उनके भाई ने बलात्कार किया, और उसके पिता पर आरोप वापस करने का दबाव

भाजपा ने नौजवानों को धोखा दिया हैं। - अखिलेश यादव

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से लखनऊ में भेंटकर विश्वविद्यालय परिसर में हो रही गतिविधियों की जानकारी दी। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कहा कि देश का नौजवान अखिलेश जी की तरफ देख रहा है। नौजवान उनकी नीतियों से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही युवा समस्याओं का समाधान की क्षमता रखती है। भाजपा ने नौजवानों को धोखा दिया हैं।  अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसं घ के अध्यक्ष श्री मस्कूर अहमद उस्मानी, उपाध्यक्ष श्री सज्जाद सुभान तथा मानद सचिव श्री मो0 फहद ने जानकारी दी कि सर सैयद अहमद ने 1864 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की नींव रखी थी। सन् 1905 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ का गठन हुआ। इस बार छात्रसंघ चुनाव में 80 प्रतिशत मतदान हुआ। इस अवसर पर सर्वश्री रामगोविन्द चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, उदयवीर सिंह, शैलेन्द्र यादव ललई, तथा एसआरएस यादव भी मौजूद थे।  छात्रसंघ प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश की भावनाओं क

समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुयी।

समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुयी। बैठक में प्रस्ताव पारित कर गोरखपुर एवं फूलपुर में समाजवादी पार्टी की जीत के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व की प्रशंसा की गयी और राष्ट्रीय स्तर पर प्रकोष्ठ के गठन की मांग की गयी।  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सैनिकों के सम्मान में आगे रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध ्यक्ष श्री अखिलेश यादव सैनिक स्कूल में पढ़े हैं इसलिये वह सैनिकों का सम्मान करना बखूबी जानते है। समाजवादी सरकार में बने आगरा एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमान उतारने के लिए विशेष हवाई पट्टी बनाना श्री अखिलेश यादव की दूरदर्शी सोच और सेना के प्रति लगाव को ही दर्शाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी स्वयं को सैनिक की तरह अनुशासित रखते हैं और अपने आपको सैनिक परिवार का ही मानते हैं।  श्री चौधरी ने कहा कि आज देश की सीमा पर तनाव पहले से अधिक है। भाजपा की सरकार देश को कमजोर कर रही है और राष्ट्रवाद का ढिंढ़ोरा पीटा जा रहा है। अगर देश क

Ad