Skip to main content

Posts

Showing posts with the label uttar pradesh

Ad

दिल्ली हिंसा पर आया अखिलेश यादव का ये बयान !

SP Supremo Akhilesh Yadav Statement on Delhi Violence 2020 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा को जातिवाद का नंगानाच करने में कोई संकोच नहीं। स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि अब भाजपा के इशारे पर शिक्षा-स्वास्थ्य में भी जातिवादी व्यवस्था लागू है। अपराध नियंत्रण में भी जातिवादी दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है। इस सबके चलते समाज में नफरत का जहर घुलता जा रहा है और आपसी सद्भाव तथा सौहार्द को क्षति पहुंच रही है। भाजपा जातिवादी पार्टी है। भाजपा का इरादा समाज में अव्यवस्था पैदा कर कारपोरेट समाज का वर्चस्व स्थापित करना है। उसकी नीतियां गरीब, किसान और नौजवान विरोधी हैं। समाज में सबको उनकी संख्या के मुताबिक हक और सम्मान मिले इसके लिए समाजवादी पार्टी अरसे से जातीय जनगणना की मांग करती रही है। लेकिन भाजपा कांग्रेस की तरह इसे मानने को तैयार नहीं है क्योंकि तब उसका जातीय विभाजन का खेल खत्म हो जाएगा। एक बार जातीय जनगणना हो जाने पर समानुपातिक ढंग से सबकी हिस्सेदारी तय हो जाएगी। विकास और सामाजिक न्याय के लिए यह आवश्यक है। दरअसल, भ्रामक प्रचार कर

ट्रम्प की भारत यात्रा पर क्या बोले अखिलेश यादव ?

Akhilesh Yadav on Donald Trump India Visit समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति श्री डोनाल्ड ट्रम्प के भारत आगमन पर भारत सरकार जनता की गाढ़ी कमाई के सैकड़ों करोड़ रूपयों का अपव्यय करने जा रही है। कई लाख लोगों की भीड़ ट्रम्प जी को ‘नमस्ते‘ कहने के लिए ही जुटाई जा रही है। लेकिन दिखावे की तमाम कोशिशों के बावजूद सच्चाई पर पर्दा नहीं डाला जा सकता है। पूरे विश्व को मालूम है कि भारतीय अर्थव्यवस्था मंदी के दौर में फंसी है। बेरोजगारों को सब्जबाग दिखाकर जश्न में लगाना नौजवानों के भविष्य को अंधकार मय बनाना है। भारत का किसान अंधकार में धकेल दिया है। उन्हें भी चकाचैंध में भटकाया जा रहा है। अजीब विडम्बना है कि जिस गुजरात ने गांधी जी को जन्म दिया, जिन्होंने गरीब भारत के प्रतिनिधि के तौर पर एक लंगोटी में पूरा जीवन बिता दिया, उसी गुजरात में जबर्दस्त शान शौकत के पटाखे दगाए जा रहे हैं। अहमदाबाद में ही गांधी जी का साबरमती आश्रम है जहां से वे दांडी मार्च के लिए निकले थे। इन सबकी उपेक्षा करना गांधीजी के आदर्शों का तिरस्कार करना ह

दिल्ली मैं संविधान बचाने के लिए सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शनकारियों के लिए क्या बोले अखिलेश ?

Akhilesh Yadav News समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि संविधान बचाने के लिए सीएए और एनआरसी के विरोध में जारी धरना प्रदर्शन में सत्ता का दमन जारी है। अलीगढ़ में पुलिस द्वारा महिलाओं पर लाठीचार्ज निंदनीय है। भाजपा सरकार ने इस तरह क्रूरता की तमाम हदें पार कर दी हैं। अहिंसात्मक और शांतिपूर्ण धरना देती महिलाओं पर लाठी बरसाना अनैतिकता है। सीएए, एनआरसी और एनपीआर के मुद्दों पर असहमति प्रदर्शित करने के लिए धरना दे रही महिलाओं के साथ भाजपा सरकार लगातार बदसलूकी करती रही हैं। लोकतंत्र में इसकी कतई इजाजत नहीं दी जा सकती है। लोकतांत्रिक प्रणाली में असहमति को स्वीकृति दी जाती है और यह नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है। देश में हो या प्रदेश में हर जगह भाजपा के राज में कानून और व्यवस्था इस तथाकथित डबल इंजन की सरकार में ठप्प पड़ी है। सत्ताधीशों को लोकलाज की कतई परवाह नहीं है। कोई भी संवेदनशील व्यक्ति महिलाओं की गोद में ठिठुरते मासूम बच्चों के साथ दुव्र्यवहार की सोच भी नहीं सकता है। भाजपा ने क्रूरता और असभ्यता की सभी सीमाएं तोड़ दी है। भाजपा सरका

समाजवादी पार्टी ने लैपटाॅप बांटे जिसकी मदद लेकर लड़के हार्वर्ड तक पढ़ने चले गए।

Akhilesh Yadav News समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री का पद संवैधानिक पद है जिसकी अपनी गरिमा एवं मर्यादाएं हैं। इस पद पर बैठे व्यक्ति से भाषा में संयम और बर्ताव में आत्म अनुशासन की अपेक्षा की जाती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी द्वारा बोली की जगह गोली, ठोक दो और बदला लेंगे जैसी भाषा का इस्तेमाल पूर्णतया अलोकतांत्रिक एवं गैर जिम्मेदाराना है। लगता है मुख्यमंत्री जी इससे बेपरवाह बने हुए है। इस पर मुख्यमंत्री जी का यह कहना कि यह तो तुकबंदी है, घोर आपत्तिजनक है। मुख्यमंत्री जी की ऐसी भाषा का प्रभाव है कि प्रदेश में अराजकता बढ़ी है और सामाजिक वातावरण प्रदूषित हुआ है। इसका यह भी दुष्परिणाम हो सकता है कि कोई भी निम्नस्तरीय, घटिया मानसिकता की गलत बयानी करने में संकोच नहीं करेगा। वह इसे भी तुकबंदी करार देगा। प्रदेश में इस हिसाब से तो तीन साल से तुकबंदी से सरकार चल रही है। क्या मुख्यमंत्री जी ऐसी तुकबंदी से ही प्रदेश की धरती पर रामराज उतारेंगे? श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में राज्य में व्यापक विकास कार्य हुए थे।

UP बजट पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की लखनऊ से प्रेस कांफ्रेंस LIVE

Akhilesh Yadav Press Conference After Yogi 2020 Budget UP बजट पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की लखनऊ से प्रेस कांफ्रेंस LIVE समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव आज राज्य सरकार के बजट पर प्रेसवार्ता के बाद इस सम्बंध में जनसाधारण की प्रतिक्रिया जानने के लिए लखनऊ शहर में निकलें। जनता के विभिन्न वर्गो के लोगों से संवाद में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी सरकार के कामों पर तुलनात्मक टिप्पणियां भी की। चक गंजरिया क्षेत्र में समाजवादी सरकार के समय विकास के तमाम कार्य हुए थे। भाजपा सरकार इसको स्वीकार करने में हिचकती है। यह उसकी काम नहीं नाम पर ठप्पा लगाओं राजनीति का अंग है। श्री अखिलेश यादव से नौजवानों, व्यापारियों और कुछ कर्मचारी महिलओं ने कहा कि आज जो बजट भाजपा सरकार ने पेश किया है वह पूरा का पूरा नाउम्मीदी से भरा है। इसमें जनसामान्य के हित की कोई बात नहीं है। नौजवानों को रोजगार के नाम पर धोखा दिया गया हैं। जब राज्य में न तो निवेश हो रहा है और न उद्योग लग रहें है तो रोजगार की कैसे उम्मीद की जा सकती है। किसानों को भी छलावा मिला है। व्यापारी

जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 96वीं जयंती पर क्या बोले सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ? पढ़िए

Akhilesh Yadav Paid Tribute To Karpuri Thakur Ji in Samajwadi Office Lucknow समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ सहित आज प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर जी की 96वीं जयंती सादगी से मनाई गई। राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी में डाॅ0 राममनोहर लोहिया सभागार में श्री कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। अलीगंज, लखनऊ में सेक्टर एच. स्थित कर्पूरी पार्क में प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने कर्पूरी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्री अखिलेश यादव ने श्री कर्पूरी ठाकुर का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा गरीबों और पिछड़ों के सम्मान एवं अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उनका बचपन घोर गरीबी में बीता इस कारण वे विधायक और मंत्री रहते हुए अपना वेतन गरीबों के दुःखदर्द में बांट देते थे। उन्होंने राजनीति में अनेक लोगों को प्रेरित किया और पिछड़ों को जगाने का काम किया। उनके रास्ते पर चलकर ही हम आगे बढ़ सकते हैं। श्री यादव ने कहा कि डाॅ0 लोहिया ने नारा दिया था-‘सोशलिस्टों ने बांधी गा

हरियाणा में सिद्धांत की राजनीति पराजित हुई है - अखिलेश

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा के अतिरिक्त अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनावों में अपना जो निर्णय सुनाया है उससे दिखने लगा है कि जनता ने भाजपा के भविष्य की दिशा का संकेत कर दिया है। हरियाणा में सिद्धांत की राजनीति पराजित हुई है। राजनीति में शुचिता और गरिमा को तिलांजलि देकर भाजपा ने साबित कर दिया है कि उसका प्रथम और अंतिम लक्ष्य एक मात्र सत्ता पाना और उस पर कुण्डली मारकर बैठ जाना है। उत्तर प्रदेश में हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे है। अपराधी व्यस्त है घरों के चिराग बुझाने में। भाजपा के मन का अंधेरा कैसे दूर होगा? उनकी जनहित की कोई अपनी योजना या दृष्टि तो है नहीं इसलिए समाजवादी सरकार के समय के कामों में ही हेराफेरी करके नाम कमा रहे है। अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 नम्बर की व्यवस्था समाजवादी सरकार की देन है। अपराध रोक नहीं पाए तो नम्बर बदल दिया। यूपी डायल 100 नम्बर को 112 नम्बर बना देने से तो अपराध रूकने वाले नहीं। नम्बर चेंज गेम से भाजपा सरकार ने अपनी

क्या डॉक्टर कफ़ील को सिर्फ़ २ मामले में क्लीन चिट मिली है? क्या है पूरी सच्चाई.. पढ़िए विस्तार से !

              एक बार फिर से आरोप लगाए जा रहे की डॉक्टर कफ़ील को सिर्फ़ २ मामले में क्लीन चिट मिली है इसको उत्तर दे रहा हु योगी जी की सरकार द्वारा आदेशित विभाग की जाँच इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा 07/03/19 को 3 महीने में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश के बाद संपन्न हुई है। जांच अधिकारी ने 18/04/19 को जांच का निष्कर्ष निकाला था और स्वयं द्वारा दिए गए निम्नलिखित उत्तरों को स्वीकार कर लिया है: 1- * मैं सबसे जूनियर डॉक्टर था * जांच ने निष्कर्ष निकाला है कि मैं 08/08/16 को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में परिवीक्षाधीन व्याख्याता के रूप में शामिल हुआ था। बीआरडी की दुखद त्रासदी के समय, मैं परिवीक्षाधीन था, इसलिए ऑक्सीजन की खरीद या रखरखाव में किसी भी प्रशासनिक या पर्यवेक्षी प्रक्रिया में मेरी भागीदारी का कोई सवाल ही नहीं था। 2- "10/08/17 को छुट्टी पर होने के बावजूद वह निर्दोष लोगों की जान बचाने के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर पहुंचे। * जांच में यह भी पाया गया है कि 10.08.2017 को, जब बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दुखद त्रासदी हुई थी, मैं छुट्टी पर था और जैसे ही सूचना मिली, छु

आखिर चिन्मयानंद पर किसका हाथ है? योगीजी - मोदीजी इस पर चुप क्यों हैं ? - Supriya Shrinate

               Congress Party briefing by Sharmistha Mukherjee, Spokesperson, AICC and Supriya Shrinate. एक लड़की ने भाजपा के पूर्व सांसद चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उसने हिम्मत दिखाई; मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिए हैं; उसके पिता से भी पूछताछ हुई है। मगर, आरोपी खुला घूम रहा है, एक सर्वे के अनुसार बलात्कार के 99% मामले दर्ज ही नहीं होते, ऐसे में इस लड़की ने एक बहुत ही शक्तिशाली व्यक्ति के अत्याचारों के खिलाफ आवाज़ उठाने की हिम्मत दिखाई है। परंतु, वो परेशान होकर कह रही है कि क्या मैं आत्मदाह कर लूंगी तब कार्रवाई होगी, इस केस और उन्नाव केस की समानता दिल दहलाने वाली है। ऐसे में सवाल उठता है कि यूपी में ऐसे मामले बार-बार एक ही मोड़ पर आकर क्यों रुक जाते हैं? आखिर चिन्मयानंद पर किसका हाथ है? आखिर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही, इसी योगी सरकार ने दिसम्बर 2017 में चिन्मयानंद के खिलाफ 2011 के बलात्कार मामले को वापस लेने का प्रयास किया था, आखिर इस पूरे घटनाक्रम पर मोदी जी, अमित शाह जी, योगी जी क्यों चुप हैं? भाजपा की तमाम महिला सांसद आज एक बेटी के साथ हो रहे अत्याचा

AICC Press briefing by Ragini Nayak | कांग्रेस मुख्यालय से रागिनी नायक की प्रेसवार्ता !

              AICC Press briefing by Ragini Nayak | कांग्रेस मुख्यालय से रागिनी नायक की प्रेसवार्ता The blatant example of criminal history being repeated can be seen in the largest state of this country (Uttar Pradesh) which is ruled by the BJP.Unnao’s 16-year-old daughter was raped, her pleas fall on deaf ears of the Yogi Govt. Her father is killed in police custody, she was driven to attempt suicide, while Sakshi Maharaj visits the rape accused in prison.The victim lost another family member in a mysterious road accident, post which the victim wrote a heart wrenching letter to the Chief Justice of India after which the wheels of justice started turning. In this entire incident, one can clearly see the BJP’s, Modi Govt’s and Yogi Govt’s incompetence when it comes to dealing with crimes against women. With this incident, their anti-women mentality, blatant misuse of power and their image of colluding with criminals came to the fore.A girl came forward & complained that she wa

आज़म ने भीख मांगकर चंदे से बनायीं थी यूनिवर्सिटी, बीजेपी ने तबाह करने की कोशिश की है !

                ‘श्री आज़म खान एवं उनके परिवार पर अत्याचार नहीं सहेंगे समाजवादी।समाजवादी पार्टी से घबराई भाजपा कर रही है अत्याचार’ आदरणीय नेताजी प्रेसवार्ता के दौरान। 1. भीख मांगकर चन्दे से बनायी गयी यूनिवर्सिटी को तबाह करने की कोशिश है। 2. सारी ज़िन्दगी की कमाई और मेहनतों से मो0 आज़म खां ने यह यूनिवर्सिटी बनायी है उन्होंने इसकी तामीर के लिए एम0एल0ए0 कोटे से मिले मकान को भी बेच दिया और वह स्वयं आज भी पतली गली के एक छोटे से मकान में रहते हैं। 3. यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए सैकड़ो बीघा जमीन खरीदने वाला इंसान डेढ़-दो बीघा जमीन की बेईमानी कर ही नहीं सकता मात्र दो बीघा जमीन के लिए 27 गंभीर धाराओं में मुक़दमे दर्ज कर लिए गए वो जमीनें 13 से 15 वर्ष पूर्व खरीदी गई हैं। स्वयं राजस्व निरीक्षक अपनी एफ0 आई0 आर0 में लिखते हैं कि एक गाटा संख्या यूनिवर्सिटी परिसर के बाहर है उसी गाटा संख्या के आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज कर लिए गए। सिविल मामलों को आपराधिक मुकदमों में तब्दील कर दिया गया है। 4. ज़िन्दगी भर गरीबों और मजलूमों के हक की लड़ाई लड़ने वाले मो0 आजम खां कैसे जालिम और गरीब विरोधी

योगी जी अपराधियों को पकड़िए, प्रियंका जी को नहीं - कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला

             यूपी में प्रियंका गाँधी की गिरफ़्तारी के बाद कांग्रेस की दिल्ली से प्रेसवार्ता में रणदीप सुरजेवाला ने कहा की - आज देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में हाहाकार, अनाचार, हत्या, अत्याचार, डकैती, लूट, गुंडई और संगठित अपराध का आलम है। भाजपा राज में उत्तर प्रदेश अब अपराध प्रदेश बन गया है, आदित्यनाथ उर्फ अजय सिंह बिष्ट जी की सरकार अब केवल प्रदेश में हो रही हत्याओं, अबोध बच्चियों के साथ हो रहे बलात्कार, गुंडागर्दी, संगठित अपराध के लिए जानी जाती है। ये सब सरकार के संरक्षण में हो रहा है, उत्तर प्रदेश में संविधान और कानून का नहीं बल्कि अपराध का शासन है। जिस प्रकार 17 जुलाई को सोनभद्र में 3 महिलाओं सहित 10 आदिवासी किसानों की 200 व्यक्तियों द्वारा बंदूक/भालों से हत्या की गई, ये दिखाता है कि संगठित अपराध आदित्यनाथ जी के इशारे से पनप रहा है, आज जब कांग्रेस महासचिव priyanka gandhi  जी उन आदिवासी परिवारों के आँसू पोंछने गई, तो बजाय अपराधियों को सजा देने के अजय सिंह बिष्ट की सरकार ने अपनी क्रूरता का परिचय देते हुए उनको गिरफ्तार कर रखा है, क्या पीड़ितों के आंसू पोछना अब इस देश मे

अखिलेश यादव से मिले अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सागर कसाना - पढ़िए किस विषय पर हुई चर्चा ?

Akhilesh Yadav Meeting With Sagar Kasana समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही श्री सागर कसाना ने भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री अखिलेश यादव ने श्री कसाना के पर्वतारोहण के साहसिक प्रयास की सराहना की और मदद का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर श्री सागर कसाना के पिता जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री इन्द्रजीत सरोज तथा श्री राजेन्द्र चैधरी भी उपस्थित थे। गाजियाबाद निवासी श्री कसाना ने 22 मई 2019 को माउंट एवरेस्ट चोटी पर विजय हासिल की थी। देश का सम्मान बढ़ाने के साथ श्री कसाना अपनी दोस्ती का फर्ज भी अदा करना नहीं भूले थे। उनके सहयात्री बुल्गारिया के ईवान टाब की मृत्यु चैथे बेसकैम्प में हो गई थी। माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के बाद वापस लौटते समय वे अपने दोस्त ईवान टाब का शव भी साथ ले आए थे। यह उनकी मानवीय संवेदना का उदाहरण है। श्री कसाना इससे पूर्व लेह, लद्दाख, अरूणाचल प्रदेश, हिमांचल प्रदेश के अलावा यूरोप और रूस के पर्वत शिखरों पर भी पर्वतारोहण में सफल रहे थे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए

अखिलेश बोले - उत्तर प्रदेश में अंधेरनगरी, चौपट राजा की कहावत चरितार्थ हो रही है !

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में अंधेरनगरी, चौपट राजा की कहावत चरितार्थ हो रही है। भाजपा सरकार आंकड़े दबाकर प्रदेश में कानून व्यवस्था के नियंत्रण में होने का खोखला दावा कर रही है जबकि कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं न घटती हों। भाजपा सरकार के बड़बोलेपन का अपराधियों पर तो कोई असर हुआ नहीं, उल्टे पुलिस ही कानून हाथ में लेकर लोगों को प्रताड़ित करने लगी है। भाजपा राज में स्थिति यह है कि अपराधी भयमुक्त हैं और जनसामान्य भयभीत। हालत किस कदर बिगड़े हुए हैं इसे जाहिर करने के लिए एक घटना ही पर्याप्त हैं। लखनऊ में एक किशोर को घर से उठाकर पुलिस चैकी में बंद रखा गया। निर्दोष से जुर्म जबरन कबूलवाने के लिए उसको बर्बरता से पीटा और बूट से पैर कुचल डाले। जब ये हाल है तो मुख्यमंत्री जी किस मुंह से अपने राज में शांति व्यवस्था बने रहने की बात करते हैं? मामला भाजपा के किसी नेता का हो तो उसकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं होती है। पुलिस विवेचना ठंडे बस्ते में चली जाती है। संडीला (हरदोई) में 8 साल के ए

हमने गुजरात से पहले मेट्रो चलाकर दिखाई है, हमारा मुकाबला नहीं कर सकते ये बीजेपी वाले !

Akhilesh Yadav भाजपा समाजवादी सरकार के कामों का मुकाबला नहीं कर सकती, हमने गुजरात से पहले मेट्रो चलाकर दिखाई है  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि विगत दो वर्षो से राज्य की जनता भाजपा के पाप को जनता भोग रही है। भाजपा सरकार ने राज्य में जनहित में कोई काम नहीं किया। वह जातिवाद को आधार बनाकर समाज में नफरत पैदा करने का ही काम कर रही है। इस देश की मिलीजुली संस्कृृति को बर्बाद कर रही है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर जनता में भारी नाराजगी है। श्री यादव आज पार्टी मुख्यालय में, सैकड़ो कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। जनसामान्य अपने जानमाल को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहा है। महिलाएं डरी-सहमी है। समाज का हर वर्ग परेशान है। भाजपा सरकार ने अपनी तो कोई व्यवस्था की नहीं, समाजवादी सरकार ने यूपी डायल 100 और 1090 सेवा शुरू की थी उसे भी बर्बाद कर दिया। बेकसूरों और चुनाव में भाजपा के खिलाफ मतदान करने वालों को सताया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। चुनाव नतीजों

अखिलेश ने दी ईद-उल-फितर की बधाई साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया।

Akhilesh Yadav at Eidgah Committee in Lucknow समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज देशवासियों को ईद-उल-फितर की बधाई दी है और साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने प्रातः ईदगाह में जाकर मुस्लिम समुदाय के उलेमाओं, सम्मानित मौलानाओं और अन्य हजारों की तादाद में उपस्थित नमाजियों का अभिवादन किया। ईदगाह में पहुंचते ही एकत्र जनसमुदाय ने ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद‘ तथा ‘संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं‘ के नारों के साथ उनका जयघोष किया। श्री अखिलेश यादव ने ईदगाह में कहा कि यहां वे पहले भी कई बार आ चुके हैं। ईद हिन्दुस्तान के सभी हिस्सों के अलावा पूरी दुनिया में मनाई जाती है। इस पर्व पर सबको परस्पर मिलने का मौका मिल जाता है। हमारे समाज की खूबसूरती इसी में है कि सभी धर्मों के लोग मिलकर रहते हैं। हमें अपनी मिलीजुली संस्कृति को बचाए रखना है। हम अगली पीढ़ी को यही विरासत देकर जाएंगे। श्री यादव ने कहा कि आज 5 जून को पर्यावरण दिवस भी है। सभी वे समस्याएं जिनसे धरती को खतरा है, से धरती मां को बचाना है। हमें सोचना है कि अगली पी

आजमगढ़ ने जो एहसान किया है, वो इतिहास में दर्ज होगा। आजमगढ़ अब मेरे नाम से जुड़ गया है।

Akhilesh Yadav in Azamgarh, Uttar Pradesh समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज आजमगढ़ पहुंचकर अपने मतदाताओं का और पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता का धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि आजमगढ़ से हमारा गहरा संबंध है और इस समाजवादी रिश्ते को वे कभी भी टूटने नही देंगे। आईटीआई ग्राउंड में आयोजित जनसभा में श्री यादव ने कहा कि आजमगढ़ ऐतिहासिक धरती है। इस जनपद ने शिबली नोमानी और राहुल सांकृृत्यायन जैसे विख्यात लोगों को पैदा किया। उन्होने कहा जब मैं राजनीति में नहीं था तब भी मैं यहां आया था। आजमगढ़ ने जो एहसान किया है, वो इतिहास में दर्ज होगा। आजमगढ़ अब मेरे नाम से जुड़ गया है। श्री अखिलेश यादव ने भावुक होते हुए कहा कि संसद में जब हम बोलेगें तो इटावा और कन्नौज के नाम से नहीं जाना जाऊंगा बल्कि आजमगढ़ के सांसद के रूप में मेरा नाम लिखा जाएगा। उन्होने अपनी जीत का श्रेय समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता को दिया तथा उनका बार-बार आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि मैने चुनाव में जीत का मिला प्रमाण-पत्र छुपा दिया था, उसे घर में भी नहीं दिखाया। तय किया कि इसे जनता के सामने ह

भाजपा ने झूठ और नफरत से जो सरकार बनाई उसकी दीवार को गठबन्धन गिराएगा - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव और बसपा अध्यक्ष सुश्री बहन मायावती जी ने मिर्जापुर और चंदौली में संयुक्त जनसभाओं को संबोधित करते हुए मिर्जापुर से प्रत्याशी श्री रामचरित्र निषाद, राबट्र््सगंज से श्री भाईलाल कोल और चंदौली से डा0 संजय चैहान को जिताने की अपील किया। मिर्जापुर और चंदौली में लाखो की भीड़ थी। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी अपनी कमी छिपा रहे है। भाजपा सरकार में ऐसे शौचालयों का निर्माण हुआ है जिनमें दरवाजा और पानी नही है। भाजपा बहन-बेटियों का सम्मान करने का झूठा दावा कर रही है। बसपा-सपा सरकारों ने बहन-बेटियों का सबसे अधिक सम्मान किया है गठबन्धन मां-बेटियों के हिफाजत के मामले में सबसे आगे है। बसपा सरकार में डा0 भीम राव अंबेडकर ग्रामों का विकास किया गया था। उत्तर प्रदेश की बसपा-सपा सरकार में सोनभद्र को विकास से जोड़ा गया था। नक्सलवाद से प्रभावित लोगों को रोजी-रोजगार से जोड़ने को प्राथमिकता दी गई। मिर्जापुर में भी विकास के कई महत्वपूर्व कार्य हुए। महागठबन्धन काम में विश्वास करता है

वाराणसी से महागठबंधन का ऐलान - अब 7 दिनों के बाद ही देश को नया प्रधानमंत्री मिलना निश्चित है !

Varanasi Rally of  Mahagathbandhan समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री बहन मायावती जी ने वाराणसी में महागठबंधन के प्रत्याशी बनारस से श्रीमती शालिनी यादव, चंदौली से डाॅ0 संजय चैहान और मिर्जापुर से श्री रामचरित्र निषाद के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। बसपा अध्यक्ष सुश्री मायावती जी ने कहा कि जनता का उत्साह देखकर लग रहा है कि नमो-नमो की छुट्टी होने जा रही है। आजादी के बाद केन्द्र और राज्यों में कांग्रेस लंबे समय तक सत्ता में रही। लेकिन अपनी गलत नीतियों और कार्यप्रणाली के कारण कांग्रेस को सत्ता से बाहर जाना पड़ा। इसी प्रकार बीजेपी अपनी पूंजीवादी, जातिवादी, संकीर्ण, सांप्रदायिक नीतियों के चलते सत्ता से बाहर जाने वाली है। बीजेपी ने अपने चुनावी वादों का एक हिस्सा भी पूरा नहीं किया। इनका ज्यादातर समय बड़े पूजीपतियों को और भी ज्यादा मालामाल बनाने में लग रहा है। बीजेपी ने कमजोर तबके को अच्छा दिन दिखाने का वादा पूरा नहीं किया। सिर्फ बीजेपी और उनके पूंजीपति मित्रों के ही अच्छे दिन आये हैं। सुश्री मायावती

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को काम रोको बीमारी हो गयी है, यह हर चीज छीनने वाली सरकार है !!

Akhilesh Yadav अखिलेश यादव ने बालेनी में राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी श्री जयंत चौधरी के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने न तो स्मार्टसिटी बनाया और न ही रोजगार का प्रबंध किया। यह सरकार किस दिशा में जा रही है कोई नहीं जानता। श्री यादव ने कहा कि नया भारत नया प्रधानमंत्री बनायेगा। भाजपा ने देश में शिक्षा-स्वास्थ्य, रोजगार को बदहाल कर दिया है। केन्द्र सरकार उद्योगपतियों के इशारे पर काम कर रही हैं। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को काम रोको बीमारी हो गयी है। यह हर चीज छीनने वाली सरकार है। स्वच्छ भारत के नारे से कहीं कोई शहर स्वच्छ नहीं हुआ, शौचालय बनाए गए जिनमें पानी की व्यवस्था नहीं हैं। नौजवानों के रोजगार छिने और बेरोजगारी बढ़ी है। नोटबंदी-जीएसटी से व्यापार चैपट हुआ है। कामधंधे बंद हुए हैं, कर्मचारियों की छंटनी हुई है। भाजपा विकास की नहीं विनाश की राजनीति करती है।

Ad