Akhilesh Yadav Showing Green Signal to samajwadi vision and vikas padyatra in Lucknow (U.P.) समाजवादी पार्टी की विकास नीति एवं प्रदेश को भविष्य में ले जाने वाली दिशा की ओर अवगत कराने के लिए चार दिवसीय समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा को आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ से हरी झण्डी दिखाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने रवाना किया। इस पद यात्रा का नेतृत्व लखनऊ विश्वविद्यालय की स्टूडेंट लीडर कु0 पूजा शुक्ला कर रही हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पदयात्रा में शामिल हैं। समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा समाजवादी पार्टी कार्यालय से चलकर हजरतगंज चैराहा, गांधी प्रतिमा, पटेल प्रतिमा, अम्बेडकर प्रतिमा, अवंतीबाई लोधी प्रतिमा, बर्लिग्ंटन चैराहा, हुसैनगंज चैराहा, के.के.सी./के.के.वी. कालेज होते हुए चारबाग रेलवे स्टेशन पर जाकर समाप्त हुई। पदयात्रियों ने जगह-जगह रूक कर लोगों से सम्पर्क किया और उन्हें समाजवादी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। इस अवसर पर मीडिया से वार्ता करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव कहा
Bringing you news breaks & exclusive political content.