Skip to main content

Posts

Ad

EVM से लोकतंत्र को खतरा, बैलेट पेपर से हो चुनाव- अखिलेश यादव 🔥

श्री अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय लखनऊ मेें कार्यकर्ताओं को भी सम्बोधित किया। श्री यादव ने कहा कि कल कैराना और नूरपुर में जो हुआ उससे ईवीएम मशीनों के प्रति जनता का भरोसा डिग गया है। लोकतंत्र में यह स्थिति ठीक नही है। हमारी मांग है कि ईवीएम मशीनों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों की शिकायतों के मद्देनजर बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं। इन मशीनों का दुरूपयोग भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव बैलेट से कराये जाने के लिए अन्य विपक्षी दलोें के नेताओं से भी बात करेंगे और इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया जायेगा। श्री यादव ने कहा भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है। भाजपा के राज में गरीब दुःखी है। मंहगाई बढ़ी है। पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों को नियंत्रित करने का भाजपा सरकार में साहस नही है क्योंकि वह गरीबों की नहीं कारपोरेट घरानो की पार्टी है। वह समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की साजिश कर रही है।  श्री यादव ने कहा कि किसानों की भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा उपेक्षा हुई है। गन्ना किसान परेशान है। गन्ना किसानों का 10 हजार करोड़ रूपए से ज्यादा बकाया है। शुगर मिलें बंद हो रही है जबकि किसान का

रवीश कुमार का राज्यवर्धन राठौड़ के नाम ये पत्र जरुर पढ़ें

राज्यवर्धन राठौड़ तक कोई मेरा यह पत्र पहुंचा दे प्लीज़ माननीय राज्यवर्धन राठौड़ जी, आपका एक नया वीडियो देख रहा हूं जिसमें आप भारत सरकार के कार्यालय में पुश अप कर रहे हैं। उम्मीद है आपके मंत्रालय के सचिव, निदेशक और सभी कर्मचारी काम छोड़ कर पुश अप कर रहे होंगे। बिना काम छोड़े पुश अप तो हो नहीं सकता। मैं जानना चाहता हूं कि जो चैलेंज आप दूसरों को दे रहे हैं, उसकी आपके मंत्रालय के भीतर क्या स्थिति है? क्या वे आपको देखते ही पुश अप करने लग जाते हैं या आप आते हैं तो अपने पुश अप का वीडियो बनाकर दिखा देते हैं। सचिव जी क्या कर रहे हैं, उन्हें भी कहिए कि पुश अप कर ट्विट करें। क्या यह अच्छा रहेगा कि कुछ डाक्टरों और जिम ट्रेनर की टीम आपके मंत्रालय के कर्मियों की स्वास्थ्य समीक्षा करे। ये जो आप पुश अप कर रहे हैं वो योग के किस आसन के तहत आता है? सूर्यनमस्कार में भी दंड पेलने की एक संक्षिप्त मुद्रा है और भुजंगासन भी इसका समानार्थी है। पर्वतासन में भी आता है और मुमकिन है कि इसका एक स्वतंत्र आसन भी होगा। लेकिन मंत्री जी आप जिस तरह चमड़े के जूते और कसी हुई कम मोहरी वाली पतलून में पुश अप कर

कर्नाटक पहुँचे अखिलेश - कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह लेंगे भाग

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 23 मई 2018 को कर्नाटक में मुख्यमंत्री श्री कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने बंगलूरू गए थे। उनके साथ इस यात्रा में प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी भी थे। लखनऊ से बंगलूरू और बंगलूरू से लखनऊ के बीच हवाई यात्रा में अखिलेश जी ने राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर्यावरण, समाज में आ रहे नए परिवर्तनों पर भी चर्चा हुई।  यह बात विशेष उल्लेखनीय है कि श्री अखिलेश यादव की चिंता के केन्द्र में हर समय किसान रहते हैं। उनकी स्थिति में बदलाव लाने को वे बेचैन हैं। समाजवादी सरकार में किसानों के हित की योजनाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई थी। वे यह कहते हुए दुःखी नज़र आए कि किसानों के साथ इतना बड़ धोखा कभी नहीं हुआ, जितना भाजपा राज में हुआ है। गन्ना किसान बर्बाद है। मई महीने में लगभग आधा गन्ना खेतों में खड़ा है। गन्ना किसानों का बकाया बढ़ता जा रहा है। किसान ऐसे में खेत में अपना गन्ना न जलाये तो क्या करेगा? श्री अखिलेश यादव यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर भाजपा के पास किसानों की आय दुगनी करने की कौन सी योज

मध्य प्रदेश चुनावों में अखिलेश ने चला ये बड़ा दांव | पढ़िए पूरी खबर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की 18, 19 एवं 20 मई 2018 की मध्य प्रदेश यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक रही। इस यात्रा में वे सीधी, रीवां, सतना, पन्ना, छतरपुर एवं खजुराहांे गए। मध्य प्रदेश में श्री अखिलेश यादव की इस सघन यात्रा के कई राजनैतिक संकेत भी मिले हंै। उन्होने मध्य प्रदेश में भाजपा के 15 वर्षो के शासनकाल की विफलता की घोषणा करते हुए कहा कि विधानसभा के आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी सभी 230 सीटों पर मध्य-प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। उन्होने मध्य प्रदेश से गहरा रिश्ता बनाने की इच्छा जताते हुए कहा कि इस बार मध्य प्रदेश मंे भी साइकिल चलेगी। इस पूरी यात्रा में उनका जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। मध्य प्रदेश यात्रा में श्री अखिलेश यादव ने खुलकर राष्ट्रीय राजनीति पर चर्चा की। उन्होने किसानों, नौजवानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और जिन किसानों ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी उनके परिवारजनों से मिलकर यह संदेश दिया कि देश के अन्नदाता के प्रति उनके मन में गहरी संवेदना है और वास्तव में उनकी बेहतर जिंदगी के पैमाने तय करने

राष्ट्र के गौरव महाराणा प्रताप जी की जयंती पर बोले अखिलेश यादव | पढ़िए पूरी खबर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश में राजनीतिक स्थितियां बदल रही हैं। स्वार्थ के लिए भाजपा इतिहास की गलत व्याख्या कर रही है। बंटवारा करने वाली सभी ताकतों से सावधान रहने की जरूरत है। यह काम समाजवादी जोखिम उठाकर भी करेंगे। क्योंकि यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। समाजवादी इतिहास को जोड़ने की नज़र से देखते हैं जबकि भाजपा समाज को तोड़ने की राजनीति करती है। हम संविधान और लोकतंत्र, समाजवाद तथा सेक्यूलरिज्म के लिए प्रतिबद्ध हैं । श्री अखिलेश यादव आज यहां समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित महाराणा प्रताप जयंती समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। श्री अखिलेश यादव को पगड़ी बांधकर, स्मृति चिह्न तथा तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। इसका आयोजन पूर्व मंत्री श्री अरविन्द सिंह गोप, विधायक श्री राकेश सिंह तथा पूर्व विधायक अभय सिंह द्वारा किया गया। मंच पर प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, हिन्दी संस्थान के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्री उदय प्रताप सिंह, पूर्व सांसद श्री भगवती सिंह, पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र चौध

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की आईटी सेल में हुआ बदलाव !!

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की आईटी सेल में हुआ बदलाव, अध्यक्ष पद को किया खत्म, धर्मेन्द्र वाजपेयी समन्यवक व अभय तिवारी बने संयोजक भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाने के बाद लगातार बदलाव जारी है। आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी आई टी सेल व सोशल मीडिया की प्रदेश अध्यक्ष विभा बिंदु डोगरे को हटाकर अब अध्यक्ष न नियुक्त करते हुए समन्वयक व संयोजक बना दिये गए है। दिल्ली से जारी हुए नियुक्ति पत्र में अ.भा.कांग्रेस कमेटी की आईटी सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्या स्पंदना ने म.प्र.कांग्रेस कमेटी आईटी सेल के समन्यवक पद पर धर्मेन्द्र वाजयेपी एवं संयोजक पद पर अभय तिवारी को नियुक्त किया है। अब यहां भी प्रदेश कांग्रेस की तरह कार्य का विभाजन किया गया है। दिल्ली से जारी नियुक्ति पत्र के मुताबिक अभय तिवारी नये संगठन को खड़ा करेंगे व सोशल मीडिया से संबधित कार्य देखेंगेे व धर्मेन्द्र वाजपेयी नई टीम को ट्रेनिंग देने के साथ ही टेक्निकल कार्य को देखेंगे। इन नियुक्ति के बाद अब भाजपा की सोशल मीडिया टीम को इन दोनों पदाधिकारीयों का अनुभव पटकनी देने की रणनीति

आधी रात को Twitter पर टॉप ट्रेंड हुआ #NalayakMama

आधी रात को Twitter पर टॉप ट्रेंड हुआ #NalayakMama मध्यप्रदेश में जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं सोशल मीडिया पर भी लड़ाई तेज होती जा रही है मध्य प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष कमलनाथ जी ने एक प्रेस वार्ता में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मित्र बताते हुए नालायक बता दिया उसके बाद कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर #NalayakMama टॉप ट्रेंड करने लगा पिछले कुछ दिनों से शिवराज सिंह चौहान लगातार ट्रोल हो रहे है मध्य प्रदेश की जनता व कांग्रेस के कार्यकर्ता उन्हें ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं उसके बाद बौखलाए शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के नेताओं पर सोशल मीडिया पर विदेशी कंपनियों की मदद लेने के आरोप भी मड दिए थे सोशल मीडिया पर दिख रहे माहौल को देख शिवराज सिंह चौहान को भी आभास हो गया की इस बार मुकाबला बहुत कड़ा है। कुछ यूज़र्स के ट्वीट संलग्न है https://www.twitter.com/Shivam_INC/status/993549900376870912?s=19   https://www.twitter.com/AsadKurwai/status/993549866516135947?s=19 https://www.twitter.com/sahildehlavi_/status/993552330913005570?s=1

Ad