Skip to main content

Posts

Showing posts with the label samajwadi party

Ad

ट्रम्प की भारत यात्रा पर क्या बोले अखिलेश यादव ?

Akhilesh Yadav on Donald Trump India Visit समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति श्री डोनाल्ड ट्रम्प के भारत आगमन पर भारत सरकार जनता की गाढ़ी कमाई के सैकड़ों करोड़ रूपयों का अपव्यय करने जा रही है। कई लाख लोगों की भीड़ ट्रम्प जी को ‘नमस्ते‘ कहने के लिए ही जुटाई जा रही है। लेकिन दिखावे की तमाम कोशिशों के बावजूद सच्चाई पर पर्दा नहीं डाला जा सकता है। पूरे विश्व को मालूम है कि भारतीय अर्थव्यवस्था मंदी के दौर में फंसी है। बेरोजगारों को सब्जबाग दिखाकर जश्न में लगाना नौजवानों के भविष्य को अंधकार मय बनाना है। भारत का किसान अंधकार में धकेल दिया है। उन्हें भी चकाचैंध में भटकाया जा रहा है। अजीब विडम्बना है कि जिस गुजरात ने गांधी जी को जन्म दिया, जिन्होंने गरीब भारत के प्रतिनिधि के तौर पर एक लंगोटी में पूरा जीवन बिता दिया, उसी गुजरात में जबर्दस्त शान शौकत के पटाखे दगाए जा रहे हैं। अहमदाबाद में ही गांधी जी का साबरमती आश्रम है जहां से वे दांडी मार्च के लिए निकले थे। इन सबकी उपेक्षा करना गांधीजी के आदर्शों का तिरस्कार करना ह

दिल्ली मैं संविधान बचाने के लिए सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शनकारियों के लिए क्या बोले अखिलेश ?

Akhilesh Yadav News समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि संविधान बचाने के लिए सीएए और एनआरसी के विरोध में जारी धरना प्रदर्शन में सत्ता का दमन जारी है। अलीगढ़ में पुलिस द्वारा महिलाओं पर लाठीचार्ज निंदनीय है। भाजपा सरकार ने इस तरह क्रूरता की तमाम हदें पार कर दी हैं। अहिंसात्मक और शांतिपूर्ण धरना देती महिलाओं पर लाठी बरसाना अनैतिकता है। सीएए, एनआरसी और एनपीआर के मुद्दों पर असहमति प्रदर्शित करने के लिए धरना दे रही महिलाओं के साथ भाजपा सरकार लगातार बदसलूकी करती रही हैं। लोकतंत्र में इसकी कतई इजाजत नहीं दी जा सकती है। लोकतांत्रिक प्रणाली में असहमति को स्वीकृति दी जाती है और यह नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है। देश में हो या प्रदेश में हर जगह भाजपा के राज में कानून और व्यवस्था इस तथाकथित डबल इंजन की सरकार में ठप्प पड़ी है। सत्ताधीशों को लोकलाज की कतई परवाह नहीं है। कोई भी संवेदनशील व्यक्ति महिलाओं की गोद में ठिठुरते मासूम बच्चों के साथ दुव्र्यवहार की सोच भी नहीं सकता है। भाजपा ने क्रूरता और असभ्यता की सभी सीमाएं तोड़ दी है। भाजपा सरका

समाजवादी पार्टी ने लैपटाॅप बांटे जिसकी मदद लेकर लड़के हार्वर्ड तक पढ़ने चले गए।

Akhilesh Yadav News समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री का पद संवैधानिक पद है जिसकी अपनी गरिमा एवं मर्यादाएं हैं। इस पद पर बैठे व्यक्ति से भाषा में संयम और बर्ताव में आत्म अनुशासन की अपेक्षा की जाती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी द्वारा बोली की जगह गोली, ठोक दो और बदला लेंगे जैसी भाषा का इस्तेमाल पूर्णतया अलोकतांत्रिक एवं गैर जिम्मेदाराना है। लगता है मुख्यमंत्री जी इससे बेपरवाह बने हुए है। इस पर मुख्यमंत्री जी का यह कहना कि यह तो तुकबंदी है, घोर आपत्तिजनक है। मुख्यमंत्री जी की ऐसी भाषा का प्रभाव है कि प्रदेश में अराजकता बढ़ी है और सामाजिक वातावरण प्रदूषित हुआ है। इसका यह भी दुष्परिणाम हो सकता है कि कोई भी निम्नस्तरीय, घटिया मानसिकता की गलत बयानी करने में संकोच नहीं करेगा। वह इसे भी तुकबंदी करार देगा। प्रदेश में इस हिसाब से तो तीन साल से तुकबंदी से सरकार चल रही है। क्या मुख्यमंत्री जी ऐसी तुकबंदी से ही प्रदेश की धरती पर रामराज उतारेंगे? श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में राज्य में व्यापक विकास कार्य हुए थे।

UP बजट पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की लखनऊ से प्रेस कांफ्रेंस LIVE

Akhilesh Yadav Press Conference After Yogi 2020 Budget UP बजट पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की लखनऊ से प्रेस कांफ्रेंस LIVE समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव आज राज्य सरकार के बजट पर प्रेसवार्ता के बाद इस सम्बंध में जनसाधारण की प्रतिक्रिया जानने के लिए लखनऊ शहर में निकलें। जनता के विभिन्न वर्गो के लोगों से संवाद में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी सरकार के कामों पर तुलनात्मक टिप्पणियां भी की। चक गंजरिया क्षेत्र में समाजवादी सरकार के समय विकास के तमाम कार्य हुए थे। भाजपा सरकार इसको स्वीकार करने में हिचकती है। यह उसकी काम नहीं नाम पर ठप्पा लगाओं राजनीति का अंग है। श्री अखिलेश यादव से नौजवानों, व्यापारियों और कुछ कर्मचारी महिलओं ने कहा कि आज जो बजट भाजपा सरकार ने पेश किया है वह पूरा का पूरा नाउम्मीदी से भरा है। इसमें जनसामान्य के हित की कोई बात नहीं है। नौजवानों को रोजगार के नाम पर धोखा दिया गया हैं। जब राज्य में न तो निवेश हो रहा है और न उद्योग लग रहें है तो रोजगार की कैसे उम्मीद की जा सकती है। किसानों को भी छलावा मिला है। व्यापारी

जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 96वीं जयंती पर क्या बोले सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ? पढ़िए

Akhilesh Yadav Paid Tribute To Karpuri Thakur Ji in Samajwadi Office Lucknow समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ सहित आज प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर जी की 96वीं जयंती सादगी से मनाई गई। राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी में डाॅ0 राममनोहर लोहिया सभागार में श्री कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। अलीगंज, लखनऊ में सेक्टर एच. स्थित कर्पूरी पार्क में प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने कर्पूरी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्री अखिलेश यादव ने श्री कर्पूरी ठाकुर का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा गरीबों और पिछड़ों के सम्मान एवं अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उनका बचपन घोर गरीबी में बीता इस कारण वे विधायक और मंत्री रहते हुए अपना वेतन गरीबों के दुःखदर्द में बांट देते थे। उन्होंने राजनीति में अनेक लोगों को प्रेरित किया और पिछड़ों को जगाने का काम किया। उनके रास्ते पर चलकर ही हम आगे बढ़ सकते हैं। श्री यादव ने कहा कि डाॅ0 लोहिया ने नारा दिया था-‘सोशलिस्टों ने बांधी गा

चाहत मल्होत्रा और हिन्दू युवा वाहिनी गोरखपुर से कई नेता सपा में शामिल ! पढ़िए पूरी खबर !

Chahat Malhotra Joins Samajwadi Party, a photo with Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए आज बहुजन समाज पार्टी, भाजपा, और कांग्रेस के कई प्रमुख नेता अपने हजारों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने समाजवादी पार्टी की जीत के लिए एकजुट संघर्ष करने का एलान किया। इस अवसर पर पूर्व रक्षा मंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने नौजवानों को आशीर्वाद दिया। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन साथियों के आने से 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना निश्चित है। समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आज हिन्दू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह तथा बसपा के पूर्व मंत्री डाॅ0 रघुनाथ प्रसाद शंखवार पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मोहनलालगंज श्री सीएल वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा लखनऊ श्री महादीन गौतम, मऊ के श्री राजेन्द्र कुमार पूर्व कैबिनेट मंत्री और नोएडा के भाजपा नेता श्री दीपक विग के साथ बसपा के कई नेता स

हरियाणा में सिद्धांत की राजनीति पराजित हुई है - अखिलेश

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा के अतिरिक्त अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनावों में अपना जो निर्णय सुनाया है उससे दिखने लगा है कि जनता ने भाजपा के भविष्य की दिशा का संकेत कर दिया है। हरियाणा में सिद्धांत की राजनीति पराजित हुई है। राजनीति में शुचिता और गरिमा को तिलांजलि देकर भाजपा ने साबित कर दिया है कि उसका प्रथम और अंतिम लक्ष्य एक मात्र सत्ता पाना और उस पर कुण्डली मारकर बैठ जाना है। उत्तर प्रदेश में हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे है। अपराधी व्यस्त है घरों के चिराग बुझाने में। भाजपा के मन का अंधेरा कैसे दूर होगा? उनकी जनहित की कोई अपनी योजना या दृष्टि तो है नहीं इसलिए समाजवादी सरकार के समय के कामों में ही हेराफेरी करके नाम कमा रहे है। अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 नम्बर की व्यवस्था समाजवादी सरकार की देन है। अपराध रोक नहीं पाए तो नम्बर बदल दिया। यूपी डायल 100 नम्बर को 112 नम्बर बना देने से तो अपराध रूकने वाले नहीं। नम्बर चेंज गेम से भाजपा सरकार ने अपनी

2022 का चुनाव अकेले लड़ेगी सपा, नहीं होगा कोई गठबंधन - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सन् 2022 में राज्य विधानसभा के होने वाले चुनावों में समाजवादी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। किसी भी अन्य दल से चुनाव गठबंधन नहीं होगा। समाजवादी पार्टी अपने काम और जनता के लिए किए जा रहे संघर्ष के बल पर चुनाव मैदान में उतरेगी और जनादेश प्राप्त कर अगली सरकार बनाएगी। भाजपा को जनता सन् 2022 में सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुकी है। श्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में एकत्र जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह बर्बाद हो गई है। नोटबंदी-जीएसटी के दुर्भाग्यपूर्ण निर्णयों से जनता और व्यापारी त्रस्त हैं और उद्योगधंधे बंद हो रहे है। बाजार में मंदी है और हर रोज नौजवान रोटी-रोजगार से वंचित किए जा रहे हैं। रूपए की साख गिरती जा रही है। प्रदेश में कर्ज लेकर सरकार अपने झूठे प्रचार का ढोल पीट रही है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के चलते विकास की दौड़ में उत्तर प्रदेश पिछड़ता चला जा रहा है। किसानों की आय दुगुन

उप्र में बिजली दरों में बढ़ोतरी फिर बंगाल में महंगी बिजली के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन क्यों ?

Akhilesh Yadav उप्र में बिजली के दरों में बढ़ोतरी और प.बंगाल में महंगी बिजली के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन!  भाजपा शासित राज्यों में जनता से पैसे उगहाने के हर हथकंडे पर चुप्पी साधना व अन्य राज्यों में हल्लाबोलना भाजपा के दोहरे चरित्र का नाटक है. लेकिन भाजपा याद रखे हर नाटक का अंत होता है. उप्र में बिजली के दरों में बढ़ोतरी और प.बंगाल में महंगी बिजली के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन! भाजपा शासित राज्यों में जनता से पैसे उगहाने के हर हथकंडे पर चुप्पी साधना व अन्य राज्यों में हल्लाबोलना भाजपा के दोहरे चरित्र का नाटक है. लेकिन भाजपा याद रखे हर नाटक का अंत होता है. — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 12, 2019 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने मथुरा के विकास के लिए कुछ किया नहीं, सिवाय शून्य के, पर अब वहां नई-नई बातें की जा रही है। वैसे ये सब भाजपा सरकार के अब तक किए गए वादों की तरह वादें ही रहेंगे, जमीन पर उनके उतरने का इंतजार जनता अनन्तकाल तक करती रहेगी। सच तो यह है कि समाजवादी सरकार ने मथुरा

आज़म ने भीख मांगकर चंदे से बनायीं थी यूनिवर्सिटी, बीजेपी ने तबाह करने की कोशिश की है !

                ‘श्री आज़म खान एवं उनके परिवार पर अत्याचार नहीं सहेंगे समाजवादी।समाजवादी पार्टी से घबराई भाजपा कर रही है अत्याचार’ आदरणीय नेताजी प्रेसवार्ता के दौरान। 1. भीख मांगकर चन्दे से बनायी गयी यूनिवर्सिटी को तबाह करने की कोशिश है। 2. सारी ज़िन्दगी की कमाई और मेहनतों से मो0 आज़म खां ने यह यूनिवर्सिटी बनायी है उन्होंने इसकी तामीर के लिए एम0एल0ए0 कोटे से मिले मकान को भी बेच दिया और वह स्वयं आज भी पतली गली के एक छोटे से मकान में रहते हैं। 3. यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए सैकड़ो बीघा जमीन खरीदने वाला इंसान डेढ़-दो बीघा जमीन की बेईमानी कर ही नहीं सकता मात्र दो बीघा जमीन के लिए 27 गंभीर धाराओं में मुक़दमे दर्ज कर लिए गए वो जमीनें 13 से 15 वर्ष पूर्व खरीदी गई हैं। स्वयं राजस्व निरीक्षक अपनी एफ0 आई0 आर0 में लिखते हैं कि एक गाटा संख्या यूनिवर्सिटी परिसर के बाहर है उसी गाटा संख्या के आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज कर लिए गए। सिविल मामलों को आपराधिक मुकदमों में तब्दील कर दिया गया है। 4. ज़िन्दगी भर गरीबों और मजलूमों के हक की लड़ाई लड़ने वाले मो0 आजम खां कैसे जालिम और गरीब विरोधी

अखिलेश यादव से मिले अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सागर कसाना - पढ़िए किस विषय पर हुई चर्चा ?

Akhilesh Yadav Meeting With Sagar Kasana समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही श्री सागर कसाना ने भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री अखिलेश यादव ने श्री कसाना के पर्वतारोहण के साहसिक प्रयास की सराहना की और मदद का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर श्री सागर कसाना के पिता जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री इन्द्रजीत सरोज तथा श्री राजेन्द्र चैधरी भी उपस्थित थे। गाजियाबाद निवासी श्री कसाना ने 22 मई 2019 को माउंट एवरेस्ट चोटी पर विजय हासिल की थी। देश का सम्मान बढ़ाने के साथ श्री कसाना अपनी दोस्ती का फर्ज भी अदा करना नहीं भूले थे। उनके सहयात्री बुल्गारिया के ईवान टाब की मृत्यु चैथे बेसकैम्प में हो गई थी। माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के बाद वापस लौटते समय वे अपने दोस्त ईवान टाब का शव भी साथ ले आए थे। यह उनकी मानवीय संवेदना का उदाहरण है। श्री कसाना इससे पूर्व लेह, लद्दाख, अरूणाचल प्रदेश, हिमांचल प्रदेश के अलावा यूरोप और रूस के पर्वत शिखरों पर भी पर्वतारोहण में सफल रहे थे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए

अखिलेश बोले - उत्तर प्रदेश में अंधेरनगरी, चौपट राजा की कहावत चरितार्थ हो रही है !

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में अंधेरनगरी, चौपट राजा की कहावत चरितार्थ हो रही है। भाजपा सरकार आंकड़े दबाकर प्रदेश में कानून व्यवस्था के नियंत्रण में होने का खोखला दावा कर रही है जबकि कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं न घटती हों। भाजपा सरकार के बड़बोलेपन का अपराधियों पर तो कोई असर हुआ नहीं, उल्टे पुलिस ही कानून हाथ में लेकर लोगों को प्रताड़ित करने लगी है। भाजपा राज में स्थिति यह है कि अपराधी भयमुक्त हैं और जनसामान्य भयभीत। हालत किस कदर बिगड़े हुए हैं इसे जाहिर करने के लिए एक घटना ही पर्याप्त हैं। लखनऊ में एक किशोर को घर से उठाकर पुलिस चैकी में बंद रखा गया। निर्दोष से जुर्म जबरन कबूलवाने के लिए उसको बर्बरता से पीटा और बूट से पैर कुचल डाले। जब ये हाल है तो मुख्यमंत्री जी किस मुंह से अपने राज में शांति व्यवस्था बने रहने की बात करते हैं? मामला भाजपा के किसी नेता का हो तो उसकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं होती है। पुलिस विवेचना ठंडे बस्ते में चली जाती है। संडीला (हरदोई) में 8 साल के ए

25 जून 1975 की दशहत भरी स्मृृतियां आज भी भय और रोमांच पैदा करती हैं..पढ़िए ये शानदार लेख !

Add caption 25 जून 1975 की याद आज 44 वर्ष बीत जाने के बावजूद भूलती नहीं। उन दिनों की दशहत भरी स्मृृतियां आज भी भय और रोमांच पैदा करती हैं। बिहार और गुजरात के नौजवानों ने 1974 में भ्रष्टाचार की समस्याओं को लेकर आंदोलन छेड़ा था। देश में हलचल थी। विपक्षी दलों की भागीदारी से यह व्यापक राष्ट्रीय मुद््दा बन गया। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन और सभाओं का दौर शुरू हो गया था। विरोध की आवाज को तब और बल मिला जब 1942 की अगस्त क्रान्ति के नायक श्री जयप्रकाश नारायण ने नेतृृत्व सम्हाल लिया। उस समय मैं मेरठ विश्वविद्यालय और पश्चिमी उत्तर-प्रदेश में छात्र-युवा आंदोलन में सक्रिय था। जब सन्् 1974-75 में युवा आंदोलन ने गति पकड़ी तो मै भी उसमें शामिल था। राष्ट्रीय स्तर पर छात्र-युवा संघर्ष समिति बनी तो उसमें मुझे भी स्थान मिला। गाजियाबाद के रामलीला मैदान में 23 फरवरी 1975 को लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी द्वारा एक विराट जनसभा में लोकतंत्र बचाने के लिए नौजवानों का आव्हान किया गया। युवा नेता के तौर पर मुझे भी इस सभा को संबोधित करने का अवसर मिला। 25 जून 1975 को दिल्ली के रामलीला मैदान में लोकनायक जयप्रकाश नारायण

हमने गुजरात से पहले मेट्रो चलाकर दिखाई है, हमारा मुकाबला नहीं कर सकते ये बीजेपी वाले !

Akhilesh Yadav भाजपा समाजवादी सरकार के कामों का मुकाबला नहीं कर सकती, हमने गुजरात से पहले मेट्रो चलाकर दिखाई है  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि विगत दो वर्षो से राज्य की जनता भाजपा के पाप को जनता भोग रही है। भाजपा सरकार ने राज्य में जनहित में कोई काम नहीं किया। वह जातिवाद को आधार बनाकर समाज में नफरत पैदा करने का ही काम कर रही है। इस देश की मिलीजुली संस्कृृति को बर्बाद कर रही है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर जनता में भारी नाराजगी है। श्री यादव आज पार्टी मुख्यालय में, सैकड़ो कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। जनसामान्य अपने जानमाल को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहा है। महिलाएं डरी-सहमी है। समाज का हर वर्ग परेशान है। भाजपा सरकार ने अपनी तो कोई व्यवस्था की नहीं, समाजवादी सरकार ने यूपी डायल 100 और 1090 सेवा शुरू की थी उसे भी बर्बाद कर दिया। बेकसूरों और चुनाव में भाजपा के खिलाफ मतदान करने वालों को सताया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। चुनाव नतीजों

अखिलेश ने दी ईद-उल-फितर की बधाई साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया।

Akhilesh Yadav at Eidgah Committee in Lucknow समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज देशवासियों को ईद-उल-फितर की बधाई दी है और साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने प्रातः ईदगाह में जाकर मुस्लिम समुदाय के उलेमाओं, सम्मानित मौलानाओं और अन्य हजारों की तादाद में उपस्थित नमाजियों का अभिवादन किया। ईदगाह में पहुंचते ही एकत्र जनसमुदाय ने ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद‘ तथा ‘संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं‘ के नारों के साथ उनका जयघोष किया। श्री अखिलेश यादव ने ईदगाह में कहा कि यहां वे पहले भी कई बार आ चुके हैं। ईद हिन्दुस्तान के सभी हिस्सों के अलावा पूरी दुनिया में मनाई जाती है। इस पर्व पर सबको परस्पर मिलने का मौका मिल जाता है। हमारे समाज की खूबसूरती इसी में है कि सभी धर्मों के लोग मिलकर रहते हैं। हमें अपनी मिलीजुली संस्कृति को बचाए रखना है। हम अगली पीढ़ी को यही विरासत देकर जाएंगे। श्री यादव ने कहा कि आज 5 जून को पर्यावरण दिवस भी है। सभी वे समस्याएं जिनसे धरती को खतरा है, से धरती मां को बचाना है। हमें सोचना है कि अगली पी

आजमगढ़ ने जो एहसान किया है, वो इतिहास में दर्ज होगा। आजमगढ़ अब मेरे नाम से जुड़ गया है।

Akhilesh Yadav in Azamgarh, Uttar Pradesh समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज आजमगढ़ पहुंचकर अपने मतदाताओं का और पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता का धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि आजमगढ़ से हमारा गहरा संबंध है और इस समाजवादी रिश्ते को वे कभी भी टूटने नही देंगे। आईटीआई ग्राउंड में आयोजित जनसभा में श्री यादव ने कहा कि आजमगढ़ ऐतिहासिक धरती है। इस जनपद ने शिबली नोमानी और राहुल सांकृृत्यायन जैसे विख्यात लोगों को पैदा किया। उन्होने कहा जब मैं राजनीति में नहीं था तब भी मैं यहां आया था। आजमगढ़ ने जो एहसान किया है, वो इतिहास में दर्ज होगा। आजमगढ़ अब मेरे नाम से जुड़ गया है। श्री अखिलेश यादव ने भावुक होते हुए कहा कि संसद में जब हम बोलेगें तो इटावा और कन्नौज के नाम से नहीं जाना जाऊंगा बल्कि आजमगढ़ के सांसद के रूप में मेरा नाम लिखा जाएगा। उन्होने अपनी जीत का श्रेय समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता को दिया तथा उनका बार-बार आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि मैने चुनाव में जीत का मिला प्रमाण-पत्र छुपा दिया था, उसे घर में भी नहीं दिखाया। तय किया कि इसे जनता के सामने ह

वाराणसी से महागठबंधन का ऐलान - अब 7 दिनों के बाद ही देश को नया प्रधानमंत्री मिलना निश्चित है !

Varanasi Rally of  Mahagathbandhan समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री बहन मायावती जी ने वाराणसी में महागठबंधन के प्रत्याशी बनारस से श्रीमती शालिनी यादव, चंदौली से डाॅ0 संजय चैहान और मिर्जापुर से श्री रामचरित्र निषाद के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। बसपा अध्यक्ष सुश्री मायावती जी ने कहा कि जनता का उत्साह देखकर लग रहा है कि नमो-नमो की छुट्टी होने जा रही है। आजादी के बाद केन्द्र और राज्यों में कांग्रेस लंबे समय तक सत्ता में रही। लेकिन अपनी गलत नीतियों और कार्यप्रणाली के कारण कांग्रेस को सत्ता से बाहर जाना पड़ा। इसी प्रकार बीजेपी अपनी पूंजीवादी, जातिवादी, संकीर्ण, सांप्रदायिक नीतियों के चलते सत्ता से बाहर जाने वाली है। बीजेपी ने अपने चुनावी वादों का एक हिस्सा भी पूरा नहीं किया। इनका ज्यादातर समय बड़े पूजीपतियों को और भी ज्यादा मालामाल बनाने में लग रहा है। बीजेपी ने कमजोर तबके को अच्छा दिन दिखाने का वादा पूरा नहीं किया। सिर्फ बीजेपी और उनके पूंजीपति मित्रों के ही अच्छे दिन आये हैं। सुश्री मायावती

हमारी सरकार आने पर चौकीदारों को शानदार वर्दी देंगे, राजा महाराजाओं की वर्दी - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने  डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन के प्रत्याशी श्री आफताब आलम उर्फ गुड्डू भइया के पक्ष में माता प्रसाद जायसवाल इंटरकालेज, इटवा में आयोजित चुनावसभा में कहा कि चुनाव में गठबंधन भारी जीत दर्ज कराने जा रहा है। झूठ और नफरत के अलावा भाजपा के पास कुछ भी नहीं है। भाजपा ने विकास को अवरूद्ध किया है और समाज को बांटने का काम किया है। मतदाता अब 6वंे और 7वें चरण में भाजपा का सूपड़ा साफ कर देंगे। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि वे सभी से यह निवेदन और अपील करने आए हैं कि यह चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। यह चुनाव देश के किसान, नौजवान, गरीबों के भविष्य का चुनाव है। लेकिन देखिए गठबंधन के बाद बाबा मुख्यमंत्री अपनी लोकसभा हार गए। अब दुबारा भी मुख्यमंत्री जी को उनके ही घर में हराने जा रहे हंै। श्री यादव ने कहा कि शिक्षामित्रों का सम्मान हमने किया था। समाजवादी ही उन्हें इंसाफ देंगे। किसान भाइयों के साथ धोखा हुआ। किसानों के लिए डीजल-पेट्रोल मंहगा कर दिया। बोरी से पांच किलो यूरिया चोरी कर ली। भाजपा ने वादा

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को काम रोको बीमारी हो गयी है, यह हर चीज छीनने वाली सरकार है !!

Akhilesh Yadav अखिलेश यादव ने बालेनी में राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी श्री जयंत चौधरी के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने न तो स्मार्टसिटी बनाया और न ही रोजगार का प्रबंध किया। यह सरकार किस दिशा में जा रही है कोई नहीं जानता। श्री यादव ने कहा कि नया भारत नया प्रधानमंत्री बनायेगा। भाजपा ने देश में शिक्षा-स्वास्थ्य, रोजगार को बदहाल कर दिया है। केन्द्र सरकार उद्योगपतियों के इशारे पर काम कर रही हैं। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को काम रोको बीमारी हो गयी है। यह हर चीज छीनने वाली सरकार है। स्वच्छ भारत के नारे से कहीं कोई शहर स्वच्छ नहीं हुआ, शौचालय बनाए गए जिनमें पानी की व्यवस्था नहीं हैं। नौजवानों के रोजगार छिने और बेरोजगारी बढ़ी है। नोटबंदी-जीएसटी से व्यापार चैपट हुआ है। कामधंधे बंद हुए हैं, कर्मचारियों की छंटनी हुई है। भाजपा विकास की नहीं विनाश की राजनीति करती है।

भाजपा लोगों का ध्यान हटाने में माहिर हैं - जो पहले चायवाला था अब खुद ही चौकीदार बन गया है !

Akhilesh Yadav Speech in Kavinagar, Ghaziabad समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी- बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन से देश भर में स्पष्ट संदेश गया है कि इस बार लोकसभा चुनावों में भाजपा का खाता खुलने वाला नहीं है। जनता समझ गई है कि यह चुनाव गणतंत्र की अस्मिता और लोकतंत्र के बचाव का है। उन्होंने कहा हमारा गठबंधन जमीनी है, आम आदमी और गरीबों के हितों की उसमें गारंटी है। यह दिलो का भी गठबंधन है जिससे महापरिवर्तन आएगा।  श्री यादव रामलीला मैदान, कविनगर, गाजियाबाद में गठबंधन से समाजवादी पार्टी के प्रत्याषी श्री सुरेश बंसल के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। भाजपा ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों सहित समाज के हर वर्ग को धोखा दिया है। भाजपा से अब उसके कामों का हिसाब लिया जाएगा। गाजियाबाद क्षेत्र में सबसे ज्यादा विकास कार्य समाजवादी और बहुजन समाज पार्टी सरकारों में हुए। भाजपा ने विकास कार्यों में कोई रूचि नहीं ली। गाजियाबाद में छह लेन सड़क, मेट्रो,

Ad