Skip to main content

Posts

Showing posts with the label lucknow

Ad

भाजपा नेतृत्व सन् 2019 के लिए मुंगेरीलाल के हसीन सपनों में खोया हुआ है - अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि इन दिनों भाजपा नेतृत्व का हिसाब गड़बड़ा गया है। जबसे गठबंधन की घोषणा हुई है तब से भाजपा का शीर्ष नेतृत्व तय नहीं कर पा रहा है कि उत्तर प्रदेश में उनकी स्थिति कहां और कैसी रहेगी। चुनाव पूर्व ही भाजपा को पराजय का डर सताने लगा है। इसी घबराहट और हताशा में भाजपा नेतृत्व अब सच्चाई स्वीकार करने की जगह व्यर्थ बहानेबाजी से अपना दिल बहलाने में लगा है। भाजपा नेतृत्व भलीभांति समझ रहा है कि जब उनकी सरकारों की हर मोर्चे पर विफलता जगजाहिर है तो जीतने की कैसे उम्मीद करें? किसानों के हित में जब भाजपा ने कोई काम नहीं किया है तो किसान उन्हें दोबारा क्यों चुनेंगे? जब नौजवानों को कहीं रोजगार नहीं मिला तो वे अपना वोट भाजपा को देकर क्यों व्यर्थ करेंगे? इसी तरह महिलाओं, व्यापारियों, श्रमिकों और गरीबों के हित के लिए भी जब कुछ नहीं किया गया तो भाजपा को इनसे वोट की आशा क्यों करनी चाहिए? भाजपा राज में किसानों की आत्महत्याएं जारी है। कानून व्यवस्था की स्थिति

अब उत्तर प्रदेश और बिहार से भाजपा का सफाया तय है - पढ़िए पूरी खबर

Akhilesh yadav Wwith Tejashwi Yadav in Lucknow  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में बिहार के राष्ट्रीय जनता दल नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव ने भेंट की। उन्होंने कहा कि वे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन के साथ हैं और इस गठबंधन का संदेश पूरे देश में गया है। यह एक ऐतिहासिक फैसला है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच चुनावी गठबंधन की घोषणा होते ही आज दोनों दलों में उत्साह । श्री तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में अघोषित इमर्जेंसी है और संवैधानिक संस्थाओं का लगातार तानाशाह के तौर पर इस्तेमाल हो रहा है। किसान- नौजवान परेशान हैं। नागपुरिया कानून और आरएसएस का एजेण्डा संविधान से छेड़छाड़ करना है। संविधान की जगह गोलवलकर की किताब को रखना चाहते हैं। मोदी वही करते हैं जो मोहन भागवत कहते है। अब उत्तर प्रदेश और बिहार से भाजपा का सफाया तय है। इस गठबंधन को बड़ा समर्थन मिला है। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह इन दोनों गुरु चेले की नींद उड़ने वाली प्रेसवार्ता है यह - म

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच चुनावी गठबंधन की घोषणा होते ही आज दोनों दलों में उत्साह ।

Akhilesh And Mayawati Joint Press Conference in Lucknow Uttar Pradesh समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच चुनावी गठबंधन की घोषणा होते ही आज दोनों दलों में उत्साह और लोकसभा चुनाव में भाजपा को पराजित करने का संकल्प सड़कों पर छलक उठा। होटल ताज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की राष्टीय अध्यक्ष सुश्री मायावती द्वारा संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की खबर बाहर आते ही कार्यकर्ता दोनों दलों के झंडों के साथ एकत्र हो गए।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने बताया है कि प्रेस कांफ्रेंस से बाहर आने पर सुश्री मायावती और श्री अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया गया। सैकड़ों कार्यकर्ता दोनों दलों का झंडा लिए सड़क के दोनों ओर खड़े थे। जिंदाबाद के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। समाजवादी पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अखिलेश जी को बधाई दी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश को बचाने के लिए गठबंधन करके एक बड़ा निर्णय लिया गया है। उनका यह भी कहना था कि श्री अखिलेश यादव ने बड़े दिल का परिचय देते हुए राजनीति में एक साहसिक कद

प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह इन दोनों गुरु चेले की नींद उड़ने वाली प्रेसवार्ता है यह - मायावती

समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी एवं बहुजन समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कु॰ मायावती जी की संयुक्त प्रेसवार्ता। -समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी एवं बहुजन समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कु॰ #मायावती जी की संयुक्त प्रेसवार्ता। #Politicalhub -BSP Chief Mayawati and Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav address a joint press briefing in Lucknow -BSP Chief Mayawati: We(BSP-SP) have decided to contest upcoming Lok Sabha elections together, this will lead to a new political revolution in the country. -BSP Chief Mayawati: Be it BJP or Congress, whoever rules, their policies are mostly the same. For example, we are seeing how both indulged in corruption in defence deals. Congress imposed declared emergency, today there is undeclared emergency -BSP Chief Mayawati: Ye Pradhanmantri Modi ji ki or BJP ke national president Amit Shah, in dono Guru-chele ki neend udane wali press conference hai. -BSP Chi

सत्ता से बाहर जाते-जाते भाजपा को अपनी याद के प्रतीक के तौर पर एक जुमला पार्क बनाना चाहिए !

Akhilesh Yadav Speech समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में नए वर्ष का उत्साह आज भी छलकता रहा। हजारों नौजवानों द्वारा जय अखिलेश, जय अखिलेश का नारा गुंजायमान रहा। लोग आज भी मिलकर शुभकामनाओं का आदान प्रदान करते रहे। श्री अखिलेश यादव ने आज नौजवानों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और उनसे विस्तृत चर्चा की। पार्टी मुख्यालय के डाॅ0 लोहिया सभागार में अपने सम्बोधन में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि मेड इन इण्डिया के बहाने भाजपा ने स्वदेशी आंदोलन को फांसी लगा दी है। विदेशी सामानों का आयात बढ़ रहा है। चीन और विदेश से सामान मंगाने के लाइसेंस बंट रहे हैं। बिचैलियों ने व्यवस्था पर कब्जा कर लिया हैं। विकास पिंजरे में कैद हो गया है। किसान, नौजवान सहित समाज का हर वर्ग हताश, कुंठित और परेशान है। वह अब लोकसभा चुनावों का इंतजार कर रहा है। समाजवादी साथियों को प्रदेश को बर्बादी से बचाने के लिए अब आगे आना होगा। Akhilesh Yadav श्री यादव ने कहा कि वर्तमान में जो सरकार चल रही है उसने दो तरह की शपथ ले रखी है एक संविधान की और दूसरी आरएसएस की। लेकिन संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। वर्तमान

अखिलेश यादव को मिला इलाहाबाद में होने वाले अर्ध कुम्भ मेले में आने का न्योता।

Akhilesh Yadav at Samajwadi Hq, Lucknow समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव से अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत श्री नरेन्द्र गिरी जी महाराज ने भेंट कर इलाहाबाद में होने वाले अर्ध कुम्भ मेले में आमंत्रित किया। श्री नरेन्द्र गिरी ने कहा कि समाजवादी सरकार में 2013 में कुम्भ अपनी भव्यता को लेकर पूरी दुनिया में चर्चित रहा। जिसके बाद कुम्भ की व्यवस्थाओं को समझने के लिये विदेशी अधिकारी आये थे। और कुम्भ मैनेजमेन्ट की बारीकियों को जाना था।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने मांग किया है कि इलाहाबाद में संगम किनारे स्थित किला उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग को मिलना चाहिए जिससे अक्षयवट का हमेशा जनता दर्शन कर सके।  बंटवारे की राजनीति लोकतंत्र पर कब्जा करने की भाजपा रणनीति का ही हिस्सा है - अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं मुख्य प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि पूर्वर्ती समाजवादी सरकार के मुख्यमंत्री रहे श्री अखिलेश यादव के कार्यकाल वर्ष 2013 में प्रयाग, इलाहाबाद में विशालतम जन समागम कुम्भ मेला सम्पन्न हुआ था। जिसमें दुनिया भर

बंटवारे की राजनीति लोकतंत्र पर कब्जा करने की भाजपा रणनीति का ही हिस्सा है - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बहकाने, भटकाने की कला में भाजपा की दक्षता का जवाब नहीं। विपक्ष पर झूठे आरोप लगाने में उसे कोई संकोच नहीं होता है। इन दिनों वह विभिन्न समाजों के बीच खाई पैदा करने में लगी है। जाति की राजनीति खुलकर भाजपा राज में चल रही है। समाज में नफरत और दूरी पैदा की जा रही है। भाजपा नेतृत्व समझता है कि जातीय वैमनस्य पैदा करके वह अपने वोट बैंक में इजाफा कर लेगा। इसलिए विभिन्न राजकीय विभागों तथा अन्य संवैधानिक संस्थाओं तक की नियुक्तियों में जाति का वर्चस्व दिखाई देने लगा है। मंत्रीगण संविधान के अंतर्गत रागद्वेष से परे रह कर अपने पद के कर्तव्य निर्वहन की षपथ लेते हैं, भाजपा सरकार इसकी परवाह नहीं करती है। संविधान में उसकी आस्था नहीं है। भाजपा अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए कोई भी पाप कर सकती है, चाहे समाज को इसकी कोई भी कीमत चुकानी पड़ें। समाजवादी जाति की संकीर्णता से दूर रहे हैं। समाजवादी विचारधारा सामाजिक भेदभाव की भी विरोधी है। वह व्यक्ति की गरिमा एवं सामाजिक सद्भाव की पक्षधर है। समाज को तोड़ने के बजाय समाज को जोड़ना स

समाजवादी पार्टी को बदनाम करना भाजपा का एजेण्डा है - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav With Cycle in Uttar Pradesh समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बुनियादी मुद्दों से भाजपा मुंह छिपाती है। किसानों और नौजवानों की समस्याओं पर कोई चर्चा नहीं होती है। भ्रष्टाचार भी एक बड़ा मुद्दा है। मंहगाई से जनता बदहाल है। विकास की दिशा में समाजवादी पार्टी ने ही काम किया है। राज्य में कानून का राज समाप्त है। भाजपा सरकार में नौकरियां छीनी जा रही हैं। बेरोजगारी दूर करने की भाजपा सरकार की कोई योजना नहीं है।  भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते अर्थव्यवस्था संकट में है - अखिलेश यादव श्री यादव आज समाजवादी पार्टी विधानमण्डल  दल की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरनमय नंदा, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन, विधानसभा में उपनेता श्री इकबाल महमूद, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल मौजूद रहे।  समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा को अखिलेश ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। श्री अखिलेश यादव ने कहा भाजपा डरी हुई है। समाजवादी पार्टी को बदनाम करना भाजपा का एजेण्डा है।

भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते अर्थव्यवस्था संकट में है - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav With Youth of Uttar Pradesh समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता भाजपा को सत्ता से हटाने का निर्णय कर चुकी है। भाजपा जातिवाद के आधार पर रागद्वेष की भावना के साथ सरकार चला रही है। उन्होंने मध्य प्रदेश के मतदाताओं को मतप्रतिशत वृद्धि पर बधाई दी है।  श्री यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में पिछड़े वर्ग के प्रमुख नेताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते अर्थव्यवस्था संकट में है। नोटबंदी-जीएसटी  से व्यापार चैपट है। रोजगार के नए अवसर सृजित नहीं हो रहे हैं। न पूंजीनिवेश हो रहा है और नहीं उद्योग लग रहे हैं। भाजपा सरकारें सिर्फ कारपोरेट समाज व्यवस्था को स्थापित करने में लगी है।  महंगी मिट्टी महंगी बालू किसान फेक रहे अपना आलू, लखनऊ में सड़कों पर उतरे सपाई ! 85 प्रतिशत को गुमराह करने की साजिशें चल रही हैं। इस बहुमत को भाजपा ने अपमानित किया है। भाजपा समाज में बंटवारे की राजनीति करने की साजिश में जुटी हैं। यह सब लोकतंत्र पर कब्जा करने की भाजपा की रणनीति का हिस्सा

समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा का समापन, लखनऊ के 1090 महिला पावर हेल्पलाईन चैराहे पर हुआ।

समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में समाजवादी सरकार द्वारा प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किये गये विकास कार्यों से जनता को अवगत कराने के लिये 15 दिसम्बर 2018 से प्रारम्भ चार दिवसीय समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा का समापन आज लखनऊ के 1090 महिला पावर हेल्पलाईन चैराहे पर हुआ। चार दिवसीय इस पदयात्रा का नेतृत्व लखनऊ विश्वविद्यालय की स्टूडेंट लीडर कु0 पूजा शुक्ला ने किया। उनके छात्र सैकड़ों छात्र-छात्रायें पदयात्रा में शामिल हैं।  BJP ने ई-रिक्शा पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया, ई-रिक्शा चालकों ने अखिलेश को सौंपा ज्ञापन। समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा भय, भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ सम्मान, सुरक्षा और रोजगार के लिए थी। यह पदयात्रा भाजपा सरकार की कुनीतियों और छात्र-नौजवान विरोधी नीतियों के खिलाफ समाजवादी परिवर्तन की पहल थी। देश और प्रदेश में जिस प्रकार भाजपा जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव फैला रही है। उसका मुकाबला समाजवादी विचारधारा ही कर सकती है। केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गो का उत

भाजपा समाजवादी पार्टी से घबराई हुई है इसलिए समाजवादी पार्टी के विरूद्ध बड़ी साजिशें कर रही है।

Akhilesh Yadav Live From Samajwadi Office Lucknow समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि पांच राज्यों में मिली पराजय के बाद भाजपा विघटनकारी नीतियों पर उतर आई है। भाजपा समाजवादी पार्टी से घबराई हुई है इसलिए समाजवादी पार्टी के विरूद्ध बड़ी साजिशें कर रही है। वह प्रचार माध्यमों पर कब्जा कर रही है। वादों को न निभाने से भाजपा के प्रति जनता में भारी रोष है। नए वर्ष में समाजवादी साइकिल से गांव-गांव में जाकर भाजपा के कारनामों से जनता को अवगत कराएंगे और समाजवादी पार्टी की नीतियों तथा स माजवादी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएंगे।  BJP ने ई-रिक्शा पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया, ई-रिक्शा चालकों ने अखिलेश को सौंपा ज्ञापन। श्री यादव आज पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के साथ भी न्याय हो। आबादी के हिसाब से भागीदारी हक और सम्मान सबको मिलना चाहिए। गन्ना धान किसान तबाह है। किसान को धान की कीमत नहीं मिली। गन्ना किसानों को बकाया नहीं मिला और न ही गन्ना मूल्य में वृद्धि हुई। आलू किसान की

महंगी मिट्टी महंगी बालू किसान फेक रहे अपना आलू, लखनऊ में सड़कों पर उतरे सपाई !

Samajwadi Protest in Lucknow Against Yogi Government उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन समाजवादी विधानमण्डल दल की ओर से आज विधान भवन स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल के पास भाजपा सरकार की किसान विरोधी, जनविरोधी नीतियेां के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी धान, आलू, प्याज की टोकरियां तथा गन्ने लिए हुए थे। कुछ ने आलू,प्याज की मालाएं भी पहन रखी थी। यह धरना-प्रदर्शन 9ः30 बजे से शुरू होकर 10ः45 बजे दिन तक चलता रहा। प्रदर्शन में विधानसभा तथा विधान परिषद के सदस्य शामिल थे। जिनका नेतृत् व नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद श्री अहमद हसन ने किया। उनके साथ विधानसभा में उप नेता श्री इकबाल तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल भी शामिल रहे। BJP ने ई-रिक्शा पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया, ई-रिक्शा चालकों ने अखिलेश को सौंपा ज्ञापन। श्री अहमद हसन ने कहा कि सरकार विपक्ष का सामना नहीं करना चाहती है। विधानमण्डल के सत्र को छोटा कर लोकतंत्रीय व्यवस्था का मजाक बनाया जा रहा है। जनता में भाजपा की गलत नीतियों से भारी आक्रोश है। किसान, नौजवान,

तिब्बतन वूमेन्स एसोसिएशन की सचिव डोलमा सेरिंग से अखिलेश यादव की लखनऊ में मुलाक़ात।

Akhilesh Yadav With Tibetan Women's Association समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में तिब्बतन वूमेन्स एसोसिएशन की सेंट्रल एक्जीक्यूटिव कमेटी के संयुक्त सचिव डोलमा सेरिंग ने भेंट की, और उन्हें चीन के अधिकार में जाने के बाद तिब्बत में मानवाधिकारों का हनन और प्राकृतिक वातावरण को नष्ट करने की कोशिशों की जानकारी दी। डोलमा जी ने बताया, कि तिब्बत सदियों तक स्वतंत्र रहा। 1950 में चीन द्वारा इस पर अधिपत्य जमा लेने के बाद कुल 60 लाख तिब्बतियों ने अब तक 12 लाख   तिब्बती मुत्यु को प्राप्त कर चुके हैं। तिब्बत में मानवाधिकारों का हनन हो रहा है। पवन पावन दलाई लामा जी के बाद दूसरे धर्मगुरू श्री पंचेनलामा को राजनैतिक कैदी बनाकर रख दिया गया हैं। श्री अखिलेश यादव को बताया गया कि तिब्बत का पठार में पर्यावरण का हनन हो रहा है। तिब्बत के मौसम चक्र में परिवर्तन पूरे एशिया एवं अंततः पूरे विश्व को प्रभावित करता है। तिब्बतन वूमेन्स एसोसिएशन का भारत में मुख्यालय धर्मशाला जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में स्थित है। BJP

BJP ने ई-रिक्शा पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया, ई-रिक्शा चालकों ने अखिलेश को सौंपा ज्ञापन।

ई-रिक्शा चालकों के प्रतिनिधि मण्डल in Lucknow UP समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में ई-रिक्शा चालकों के प्रतिनिधि मण्डल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को सम्बोधित ज्ञापन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी को सौंपा। ई-रिक्शा चालकों के प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि गरीबी के कारण जीवन यापन के लिये ई-रिक्शा ही एक मात्र सहारा है। लेकिन भाजपा सरकार ने ई-रिक्शा पर पाबंदी लगाने का निर्णय लि या है। प्रतिनिधिमण्डल ने अपने ज्ञापन में कहा कि समाजवादी पार्टी सदन में इस मुद्दे को उठाये। ई-रिक्शा चालकों और उनके प्रभावित परिवारों की संख्या 50 हजार है। इस अवसर पर श्री विजय सिंह यादव भी उपस्थित रहे। ई-रिक्शा चालकों के प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री रामू, प्रशान्त कुमार तिवारी, जगदीश प्रसाद, विजय कुमार, दीपक कुमार, इन्द्रपाल, दीपक कश्यप, मो0 रेहान, सलीम, मुनीम सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।  समाजवादी पार्टी की विकास नीति एवं प्रदेश को भविष्य में ले जाने वाली दिशा की ओर अवगत कराने के लिए चार दिवसीय समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा

समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा को अखिलेश ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

Akhilesh Yadav Showing Green Signal to samajwadi vision and vikas padyatra in Lucknow (U.P.) समाजवादी पार्टी की विकास नीति एवं प्रदेश को भविष्य में ले जाने वाली दिशा की ओर अवगत कराने के लिए चार दिवसीय समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा को आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ से हरी झण्डी दिखाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने रवाना किया। इस पद यात्रा का नेतृत्व लखनऊ विश्वविद्यालय की स्टूडेंट लीडर कु0 पूजा शुक्ला कर रही हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पदयात्रा में शामिल हैं। समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा समाजवादी पार्टी कार्यालय से चलकर हजरतगंज चैराहा, गांधी प्रतिमा, पटेल प्रतिमा, अम्बेडकर प्रतिमा, अवंतीबाई लोधी प्रतिमा, बर्लिग्ंटन चैराहा, हुसैनगंज चैराहा, के.के.सी./के.के.वी. कालेज होते हुए चारबाग रेलवे स्टेशन पर जाकर समाप्त हुई। पदयात्रियों ने जगह-जगह रूक कर लोगों से सम्पर्क किया और उन्हें समाजवादी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया।  इस अवसर पर मीडिया से वार्ता करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव कहा

Ad