Skip to main content

Posts

Showing posts with the label akhilesh

Ad

समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुयी।

समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुयी। बैठक में प्रस्ताव पारित कर गोरखपुर एवं फूलपुर में समाजवादी पार्टी की जीत के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व की प्रशंसा की गयी और राष्ट्रीय स्तर पर प्रकोष्ठ के गठन की मांग की गयी।  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सैनिकों के सम्मान में आगे रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध ्यक्ष श्री अखिलेश यादव सैनिक स्कूल में पढ़े हैं इसलिये वह सैनिकों का सम्मान करना बखूबी जानते है। समाजवादी सरकार में बने आगरा एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमान उतारने के लिए विशेष हवाई पट्टी बनाना श्री अखिलेश यादव की दूरदर्शी सोच और सेना के प्रति लगाव को ही दर्शाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी स्वयं को सैनिक की तरह अनुशासित रखते हैं और अपने आपको सैनिक परिवार का ही मानते हैं।  श्री चौधरी ने कहा कि आज देश की सीमा पर तनाव पहले से अधिक है। भाजपा की सरकार देश को कमजोर कर रही है और राष्ट्रवाद का ढिंढ़ोरा पीटा जा रहा है। अगर देश क

भाजपा के काले कारनामे रोज उजागर हो रहे हैं। - Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के काले कारनामे रोज उजागर हो रहे हैं। समाज का हर वर्ग अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों का मान-सम्मान और इज्जत खतरे में है। किसान को न तो अपनी फसल का लाभप्रद मूल्य मिल रहा है और नहीं उसका कर्ज माफ हुआ है। बदहाली में वह आत्महत्या को विवश है। पांच सौ से ज्यादा शिक्षामित्र आत्महत्या कर चुके हैं और बाकी सदमें और अवसाद में अपनी जानें गंवा बैठे हैं। बेरोजगार नौजवान हताश में फांसी  पर चढ़ रहे हैं। भाजपा की नीतियां किसान, नौजवान और गरीब विरोधी हैं। उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। महिलाएं और बच्चियां दिन में भी सुरक्षित नहीं है। दुष्कर्मी खुलआम घूमकर पीड़ित परिवारों को धमकाते हैं। पुलिस, जिस पर कानून व्यवस्था सम्हालने का दायित्व है, खुद दबंगों की साथी बन जाती है। स्वयं मुख्यमंत्री जी के दरबार में जब उन्नाव जनपद की गैंगरेप पीड़िता बच्ची की सुनवाई नहीं हुई तब उसे लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास थाने पर सपरिवार न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठना पड़ गया। इस काण्ड में भाजपा विधायक के भाई की संलिप्त

आज बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय पहुंचे अखिलेश भैया - पढ़िए पूरी खबर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, काशी विद्यापीठ और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं में सुश्री नेहा यादव, सुश्री शुभांगी भारत, श्री विवेक कुमार, प्रवीन पंकज यादव, सुश्री रमा और पवन यादव ने भेंटकर समस्त केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में एक समान नियम लागू करने के सम्बंध में ज्ञापन दिया और पूर्व मुख्यमंत्री जी को बताया कि इन दिनों विश्वविद्यालय में भाजपा के छात्र संगठन भाजयुमो द्वारा किस तरह विपक्षियो ं पर उत्पीड़न की कार्यवाहियां की जा रही हैं। छात्र समस्याओं पर चर्चा के दौरान श्री अखिलेश यादव ने कहा कि नई पीढ़ी के भविष्य को अंधेरे में धकेला जा रहा है। भाजपा नहीं चाहती है कि लोग शिक्षित और सम्पन्न हों। बातें ‘डिजिटल इण्डिया‘, ‘स्टैंड अप इण्डिया,‘ ‘मेक इन इण्डिया‘ की तो खूब होती हैं लेकिन इनका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। भाजपा ऐसा सपना दिखाती है जो कभी साकार नहीं हो सकता है। श्री यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने नौजवानों को 2 करोड़ नौकरियों को सब्जबाग दिखाया था। लेकिन चार साल बीत रहे हैं रोजगार का क

जितेन्द्र यादव फर्जी एनकाउण्टर मामले को लेकर बोले अखिलेश...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज नोएडा के श्री जितेन्द्र यादव के परिवारीजनों ने मिलकर पुलिस द्वारा विगत 3 फरवरी 2018 को फर्जी एनकाउण्टर कर हत्या करने की कोशिश के बारे में जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि पुलिस के दुव्र्यवहार का शिकार जितेन्द्र यादव शारीरिक रूप से जीवन भर के लिए विकलांग हो गया है। परिवारीजनों ने घटना की सीबीआई जांच, इलाज की समुचित व्यवस्था, जितेन्द्र की पत्नी को सरकारी नौकरी तथा घटना में शामिल हुए फरार पुलिस वालों  के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की। श्री अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार से सहानुभूति जताते हुए उनकी लड़ाई में पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया। श्री यादव ने बताया कि विधान परिषद में इस फर्जी एनकाउण्टर की सीबीआई से जांच की मांग उठाई गई थी। किन्तु भाजपा सरकार ने उस पर ध्यान नहीं दिया। पूर्व मुख्यमंत्री जी ने सीबीआई से जांच और श्री जितेन्द्र की पत्नी को नौकरी दिए जाने की मांग करते हुए यह आश्वासन भी दिया कि भाजपा ने यदि श्रीमती जितेन्द्र को नौकरी नहीं दी तो समाजवादी सरकार बनने पर उन्हें नौकरी दी जाएगी। नोएडा के सपा नेता अन

अभी - अभी अखिलेश ने फिर साधा भाजपा पर निशाना.. पढ़िए पूरी खबर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बने 19 मार्च 2018 को एक वर्ष पूरा हो गया है। ‘एक साल में नई मिसाल‘ के दावे तो बड़े-बड़े किए गए लेकिन जमींनी हकीकत पर एक भी दावा नहीं ठहर सका है। झूठ बोलने में यह आत्मविश्वास गजब का है। भाजपा सरकार के पास वस्तुतः एक वर्ष में अपना काम गिनाने के नाम पर कुछ भी नहीं है। पूरे वर्ष भाजपा सरकार समाजवादी सरकार के कामों की नुक्ताचीनी तो करती रही परन्तु वास्तव में उनकी योजनाओं को अपना बताती भी रही और उद्घाटन का उद्घाटन करती रही। समाज का हर वर्ग अपने को ठगा महसूस कर रहा है। किसान, नौजवान, अल्पसंख्यक, महिला, व्यापारी, गरीब सभी में इस सरकार के कामकाज से गहरा असंतोष और आक्रोश है, इसका गोरखपुर-फूलपुर के लोकसभा उपचुनावों के नतीजों से ही प्रमाणित होता है। समाजवादी सरकार ने 23 महीनों में 302 किलोमीटर की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बना दी और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की नींव डाल दी। भाजपा सरकार ने कोई निर्माण तो किया नहीं, इन्वेस्टर्स मीट में एक्सप्रेस-वे का प्रचार कर उद्यमियों को लुभाती रही।

Akhilesh Yadav Attacks on BJP

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार ने एक वर्ष के कार्यकाल में कोई उल्लेखनीय काम नहीं किया है। सिर्फ समाजवादी सरकार की चल रही योजनाओं से समाजवादी शब्द हटाने और उद्घाटन का उद्घाटन करने में ही पूरा वर्ष बिता दिया है। भाजपा ने धर्म तथा त्योहार के नाम पर समाज को बांटने का काम किया है। किसानों और नौजवानों की बेरोजगारी पर ध्यान देने की उन्हें फुर्सत नही है।  श्री अखिलेश यादव एक न्यूज चैन ल के लखनऊ में आयोजित शिखर सम्मेलन में विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रख रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में किसान, गरीब, व्यापारी, नौजवान, महिलाएं सभी परेशान हैं। भाजपा ने अपने चुनाव घोषणापत्र में इनसे तमाम वादे किए लेकिन उन्हें धोखा दिया। भाजपा का चरित्र मुद्दों को भटकाने का रहता है। भाजपा को रोकने का काम क्षेत्रीय ताकतें ही कर सकती हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भाजपा के एजेंडा में कर्ज के बोझ से लदे किसान की लाचारी में की जाने वाली आत्महत्या को रोकना नहीं है। कर्जमाफी के नाम पर उसके साथ बड़ा धोखा किया गया। प्र

Ad